Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उपनल कर्मियों का आरोप:-धामी सरकार में एक ओर रोजगार के झूठे वादे दूसरी ओर बेरोजगारी

March 3, 2024
in उत्तराखंड
उपनल कर्मियों का आरोप:-धामी सरकार में एक ओर रोजगार के झूठे वादे दूसरी ओर बेरोजगारी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रिपोर्ट : कार्तिक उपाध्याय

उपनल कर्मियों ने एक बैठक का आयोजन कर सरकार पर दोहरे चरित्र और दिखावे के आरोप लगाएं हैं उनका कहना हैं कि,उत्तराखण्ड की वर्तमान सरकार द्वारा मोदी सरकार को दिखाया जा रहा है कि हमारे राज्य में लगातार रोजगार दिये जा रहे हैं किन्तु यह नहीं दिखाया जा रहा कि कितने लोगों को बेरोजगार किया जा रहा है।

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

संज्ञान में आया है कि कृषि विभाग उत्तराखण्ड में जिन 67 पदों पर सहायक लेखाकारों की नियमित नियुक्ति की गयी है उन पदों पर उपनल के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को बरोजगार कर दिया गया है,जो कि सहायक लेखाकार के पद पर विगत 10 से 15 साल से कार्यरत थे,इन उपनल कर्मियों के समक्ष आजीविका का संकट पैदा हो गया है।

सरकार द्वारा उपनल के सचिव के माध्यम से आदेश जारी किया गया है कि बिना किसी ठोस कारण के किसी को नहीं हटाया जायेगा,किन्तु सरकार का ही कहना है कि नियमित नियुक्त किये जाने पर उपनल कार्मिकों की सेवाओं की आवश्यकता नहीं होगी।

सचिव द्वारा यह भी कहा गया है कि बाहर किये गये उपनल कार्मिकों को 1 माह के भीतर पुनः समायोजित किया जायेगा किन्तु यह संज्ञान में नहीं लाया गया है कि समायोजन के पश्चात इन कार्मिकों की पूर्व की सेवा को भी जोड़ा जायेगा अथवा नहीं।

जो भी कार्मिक अभी बेरोजगार कर दिये गये हैं उनके जीवन यापन हेतु सरकार द्वारा क्या व्यवस्था की जायेगी,संज्ञान में यह भी आया है कि कृषि विभाग में पूर्व में उपनल के माध्यम से कार्यरत सहायक लेखाकारों का वाद माननीय उच्च न्यायालय में लम्बित है जिस पर अन्तिम निर्णय आना बाकी है,माननीय न्यायालय द्वारा सरकार से विभिन्न विभागों में रिक्त सहायक लेखाकारों के पदों की अद्यतन जानकारी भी चाही गयी है,उक्त वाद का निर्णय 9 अप्रैल को आना है जिससे पूर्व ही धामी सरकार द्वारा नियमित नियुक्ति कर उपनल कार्मिकों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए उनका भविष्य अंधकारमय कर दिया है।

दिनांक 02/03/2024 को उपनल संविदा कर्मचारी संघ द्वारा एक बैठक की गयी,जिसमें प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि राज्य कर विभाग व कृषि विभाग में 15 से 20 वर्षों से कार्य कर रहे 168 उपनल कर्मचारियों को बिना किसी कारण व बिना कोई नोटिस दिए नौकरी से हटा दिया गया है,एक तरफ श्री पुष्कर सिंह धामी,मा० मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र में 6 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कर रहे है वहीं दूसरे दिन ही राज्य कर विभाग व कृषि विभाग ने 168 उपनल कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है,यहाँ यह भी अवगत कराना है कि जब श्री पुष्कर सिंह धामी जी विधायक थे तब वह उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की मांग करते थे किन्तु मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके कार्यकाल में लगातार वर्षों से कार्य कर रहे सैकड़ों उपनल कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के एडवोकेट जनरल श्री बाबुलकर साहब द्वारा भी मा० उच्च न्यायालय नैनीताल के सुझाव पर राज्य सरकार को भी पत्र लिखकर कहा है कि लम्बे समय से कार्य कर रहे आउटसोर्स के कर्मचारियों को झारखंड बनाम नरेन्द्र तिवारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश वर्ष 2018 को आधार बनाते हुए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम बनाकर आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जा सकता है जो कि राज्य हित में भी है और इससे राज्य के हजारों युवाओं को लाग मिलेगा।

उपनल कर्मियों की बैठक में रमेश शर्मा,गणेश गोस्वामी,मनोज जोशी,पूरन भट्ट,तेजा बिष्ट,विनोद बिष्ट,मनोज गढकोटी आदि उपस्थित थे।

राज्य की तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट से खबरों के लिए संपर्क करें+917505446477,+919258656798

Tags: Dehradun news todaylatest UKsssc news in Hindi Uttarakhand broadcasttoday's latest Uttarakhand news Hindi samacharUttarakhand broadcastUttarakhand news in Hindi

Previous Post

18 सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया मुख्यमंत्री आवास कुच

Next Post

बड़ी खबर : अल्मोड़ा से जसपुर अटैचमेंट चिकित्सा के प्रति निर्वाचन आयोग में शिकायत

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
बड़ी खबर :  अल्मोड़ा से जसपुर अटैचमेंट चिकित्सा के प्रति निर्वाचन आयोग में शिकायत

बड़ी खबर : अल्मोड़ा से जसपुर अटैचमेंट चिकित्सा के प्रति निर्वाचन आयोग में शिकायत

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: गोवंश का मांस बेचने में तीन लोग गिरफ्तार

बड़ी खबर: गोवंश का मांस बेचने में तीन लोग गिरफ्तार

May 26, 2023
बड़ी खबर: कर्मचारियों के लिए जारी हुए ये बड़े आदेश।पढ़िए पूरी खबर

बिग ब्रेकिंग: यहां पर शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने में पीसीएस सहित 28 पर मुकदमा,कई लोकसेवक भी शामिल

December 16, 2023

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.