हल्द्वानी। उत्तराखंड के काठगोदाम क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश के दो सगे भाई संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में बेहोश पाए गए। मौके से सल्फास की गोलियों के रेपर बरामद हुए। दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, जहां बड़े भाई शिवेश मिश्रा (21) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि छोटा भाई बृजेश मिश्रा (20) की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।










Discussion about this post