Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पहाड़ में फिर मातम: एचपी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 4 की मौत, कई घायल

February 3, 2026
in हादसा
पहाड़ में फिर मातम: एचपी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 4 की मौत, कई घायल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विकासनगर/देहरादून: उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम (एचपी रोडवेज) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

नेरवा से पांवटा जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही एचपी रोडवेज की बस हरिपुर-कोटी-मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में कुल 36 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव अभियान शुरू किया गया।

You might also like

हादसा: 50 फीट गहरी खाई में गिरी छात्रों से भरी टैम्पो ट्रैवलर

हादसा: खाई में गिरी पाँच लोगो से भरी स्विफ्ट कार

हादसा: अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

रेस्क्यू अभियान में कई यात्रियों की बचाई गई जान

एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि सभी घायलों को रेस्क्यू कर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इन अस्पतालों में चल रहा घायलों का इलाज

  • 13 घायल – उप जिला अस्पताल
  • 10 घायल – हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल
  • 3 घायल – पांवटा साहिब अस्पताल
  • 1 घायल – ग्राफिक एरा अस्पताल

डॉक्टरों के अनुसार कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

  1. यास्मीन बेगम (46) – पत्नी नेक मोहम्मद, ग्राम क्यारला, नेरवा (हिमाचल प्रदेश)
  2. रिचा (30) – पत्नी बिरेंद्र, ग्राम विजमल, नेरवा (हिमाचल प्रदेश)
  3. धन बहादुर – ग्राम क्यारला, नेरवा (हिमाचल प्रदेश)
  4. दिनेश कुमार (54) – ग्राम चोपाल, शिमला (बस चालक)

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रशासन को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी नजदीकी मेडिकल सेंटरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गंभीर घायलों को जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट कर उन्नत चिकित्सा सुविधाओं वाले अस्पतालों में भेजा जाएगा।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

प्रशासन ने बस के खाई में गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के अनियंत्रित होने की वजह तकनीकी खराबी या सड़क की स्थिति हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।

Previous Post

अंकिता हत्याकांड: अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दिल्ली में केस, सीबीआई टीम पहुंची उत्तराखंड

Next Post

यूपी से डिग्री, उत्तराखंड में नौकरी! 55 सहायक शिक्षकों पर फर्जीवाड़े का शक

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Uttarakhand Accident News : डंपर की चपेट में आए दो युवक। एक की मौके पर मौत – परिवार में मचा कोहराम
हादसा

हादसा: 50 फीट गहरी खाई में गिरी छात्रों से भरी टैम्पो ट्रैवलर

by Seemaukb
January 11, 2026
हादसा: खाई में गिरी पाँच लोगो से भरी स्विफ्ट कार
हादसा

हादसा: खाई में गिरी पाँच लोगो से भरी स्विफ्ट कार

by Seemaukb
January 6, 2026
Next Post
यूपी से डिग्री, उत्तराखंड में नौकरी! 55 सहायक शिक्षकों पर फर्जीवाड़े का शक

यूपी से डिग्री, उत्तराखंड में नौकरी! 55 सहायक शिक्षकों पर फर्जीवाड़े का शक

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

सरकारी जमीन की अवैध खरीद पर 13 साल बाद बड़ी कार्रवाई, हलचल में आया नैनीताल का राजनीतिक गलियारा

माता-पिता की मौत का सदमा बना जानलेवा, काठगोदाम में दो भाइयों ने खाया ज़हर

October 31, 2025
बड़ी खबर: SSP टिहरी ने जनपद में संचालित विभिन्न चिटफंड व फाईनेंस कम्पनियों के संचालकों के साथ की गोष्ठी

बड़ी खबर: SSP टिहरी ने जनपद में संचालित विभिन्न चिटफंड व फाईनेंस कम्पनियों के संचालकों के साथ की गोष्ठी

June 8, 2023

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.