Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Weather Update: इन राज्यों में IMD ने किया रेड किया अलर्ट जारी

January 9, 2023
in मौसम
सावधान: साझा करते हैं व्यक्तिगत जानकारी तो हो जाएं सावधान, नहीं तो भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Weather Update and Cold Wave: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर जारी है. साथ ही कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए घने कोहरे (Fog) और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके बाद बढ़ती ठंड को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

दिल्ली में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

You might also like

Weather news update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में ऑरेंज अलर्ट

मौसम ने बदली करवट: केदारनाथ–गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश

दिल्ली में शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप आज (9 जनवरी) जारी रहेगा. मौसम विभाग (IMD) ने घने कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि कई हिस्सों में घना कोहरा रहने की संभावना है. दिल्ली में ठंड का कहर आज भी जारी है और आज सीजन का सबसे सर्द दिन है. दिल्ली में पारा 2 डिग्री से नीचे पहुंच गया और सफदरजंग में 1.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. ठंड के कहर को देखते हुए दिल्ली में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं और अब स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है और कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. राज्य के कई जिलों में ठंड और शीतलहर से ठिठुरन है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने ठंड और शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कश्मीर और लद्दाख में भीषण बर्फबारी

ठंड के बीच कश्मीर और लद्दाख में भीषण बर्फबारी हो रही है और चारों तरफ बर्फ का रेगिस्तान दिख रहा है. कई इलाकों में पारा माइस तक लुढ़क गया है और कारगिल के ज्यादातर जगहों पर भारी बर्फबारी हो रही है. लद्दाख में भी ताजा बर्फबारी हो रही है और घाटी के  मैदानी इलाकों में भी आज बर्फबारी जारी रहेगी. बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

इन राज्यों के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और उत्तर प्रदे के अलावा कई राज्यों में अगले 48 घंटे के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही आईएमडी ने राजस्थान और बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने घने कोहरे को देखते हुए वाहन चलाने वाले लोगों को गति सीमा का ध्यान रखने की सलाह दी है।

कड़ाके की ठंड और कोहरे से कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2 दिन दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग ने बताया कि शीतलहर का कहर 10 जनवरी की रात से कम होने लगेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया कि इस दौरान कई इलाकों में तापमान 3-4 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. हालांकि, कुछ जगहों पर तापमान 2 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

Tags: latest weather newsweather news in Hindiweather news in todayWeather UpdateWeather Update and Cold Waveweather update in India

Previous Post

बड़ी खबर: बर्खास्त कार्मिकों की सुनवाई अब हाईकोर्ट की एकल बेंच में होगी 25 फरवरी को

Next Post

बड़ी खबर: पुलिस विभाग में उप निरीक्षकों के तबादले

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

तीन फीट बर्फ ने रोका रास्ता! लोखंडी में फंसे 80 पर्यटक आखिरकार सुरक्षित निकले बाहर
मौसम

Weather news update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

by Seemaukb
January 31, 2026
उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में ऑरेंज अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में ऑरेंज अलर्ट

by Seemaukb
January 27, 2026
Next Post
बड़ी खबर: पुलिस विभाग में उप निरीक्षकों के तबादले

बड़ी खबर: पुलिस विभाग में उप निरीक्षकों के तबादले

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर:  निजी स्कूलों ने बढ़ाया ट्रांसपोर्टेशन शुल्क। जानिए कितना

बड़ी खबर: निजी स्कूलों ने बढ़ाया ट्रांसपोर्टेशन शुल्क। जानिए कितना

April 30, 2022
बड़ी खबर: डीएम के निर्देशानुसार आबकारी विभाग ने दून में शराब के 63 दुकानों पर की छापेमारी

बड़ी खबर: डीएम के निर्देशानुसार आबकारी विभाग ने दून में शराब के 63 दुकानों पर की छापेमारी

June 20, 2022

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीती
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • हादसा
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.