Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Weather update: इन 2 जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी

January 4, 2023
in मौसम
मौसम अपडेट: जानिए अगले चार दिन उत्तराखंड में कैसे रहेगा मौसम
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: मौसम विभाग ने उधम सिंह नगर और हरिद्वार इन दो जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राज्य के ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने एक बार फिर इन दोनों ही जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

You might also like

Weather news update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में ऑरेंज अलर्ट

मौसम ने बदली करवट: केदारनाथ–गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में इन दोनों जिलों में यानी उधम सिंह नगर और हरिद्वार में जबरदस्त शीतलहर की संभावना है। उन्होंने प्रशासन को एहतियातन आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है। 

उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से नौ डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री पहुंच गया। मुक्तेश्वर में दिन का तापमान 8.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री दर्ज किया गया।

साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य मैदानी इलाकों में भी शीतलहर देखी जा सकती है। आठ जनवरी से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने की संभावना है, जिससे बारिश हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में अधिक दिखाई देगा। वहीं, दून में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्का कोहरा पड़ने की भी संभावना है।

कोहरे का असर : छह घंटे देर से पहुंची राप्तीगंगा एक्सप्रेस उत्तर भारत में जारी कोहरे का असर देहरादून से संचालित होने वाली ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को गोरखपुर-देहरादून राप्तीगंगा छह घंटे की देरी से दून पहुंची। इससे यहां से जाने वाली ट्रेन भी देरी से रवाना हुई। गोरखपुर-देहरादून राप्तीगंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय अपराह्न दो बजे के बजाय रात आठ बजे दून रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके चलते यात्रियों का दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। दो दिन पहले नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी भी कई घंटे लेट पहुंची थी।

उन्होंने बताया कि देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों के संचालन पर पहले से ही रोक लगाई जा चुकी है।

शीतलहर की चपेट में कुमाऊं

कुमाऊं में मंगलवार को कड़ाके की ठंड रही। पूरा मंडल शीतलहर की चपेट में रहा। मुनस्यारी में तापमान -4 डिग्री पहुंच गया है। दिन में धूप खिलने के बाद भी गलन और कंपकंपी से लोग परेशान रहे। नैनीताल के अपेक्षा तराई का क्षेत्र अधिक सर्द रहा। तराई का अधिकतम पारा 10.6 और न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नैनीताल में अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रहा। तराई दिनभर कोहरे के आगोश में रहा। लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। शाम को दोबारा कोहरा छा गया।

 नैनीताल और उसके आसपास के क्षेत्रों में दिन में मौसम सामान्य बना रहा। सुबह शाम कड़ाके की ठंड है। मंगलवार दोपहर तक मौसम सामान्य बना रहा और धूप खिली रही। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से ठंड में इजाफा हुआ जबकि शाम से पाला गिरना भी शुरू हो गया। पाला गिरने से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। 

पिथौरागढ़ में सोमवार रात आसमान साफ रहा और पाला गिरा। इससे सुबह के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई। 

पारे का हाल (डिग्री सेल्सियस में)

जिला    अधिकतम       न्यूनतम 

रुद्रपुर     10.6               4.4 

अल्मोड़ा    17                 02 

नैनीताल    13                 06 

पिथौरागढ़ 16.2               4 

बागेश्वर     19                  05

Tags: news of weather in Uttarakhandweather news in haridwarweather news in udham Singh NagarWeather update in Uttarakhand

Previous Post

बड़ी खबर: जागिए सरकार एमबीबीएस की खाली सीटों को भरने के लिए किसका इंतजार

Next Post

बड़ी खबर: बस का सफ़र होगा महँगा,मिलेगी ये सुविधा।पढ़िए पूरी जानकारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

तीन फीट बर्फ ने रोका रास्ता! लोखंडी में फंसे 80 पर्यटक आखिरकार सुरक्षित निकले बाहर
मौसम

Weather news update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

by Seemaukb
January 31, 2026
उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में ऑरेंज अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में ऑरेंज अलर्ट

by Seemaukb
January 27, 2026
Next Post
बड़ी खबर: बस का सफ़र होगा महँगा,मिलेगी ये सुविधा।पढ़िए पूरी जानकारी

बड़ी खबर: बस का सफ़र होगा महँगा,मिलेगी ये सुविधा।पढ़िए पूरी जानकारी

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गुड न्यूज: भिक्षावृत्ति के अंधकार से शिक्षा की रोशनी की ओर: जिलाधिकारी का अभिनव प्रयास

गुड न्यूज: भिक्षावृत्ति के अंधकार से शिक्षा की रोशनी की ओर: जिलाधिकारी का अभिनव प्रयास

January 7, 2025
Petrol Diesel Price Today : बजट के बाद पेट्रोल डीजल का नया रेट देशभर में लागू

Petrol Diesel Price Today : बजट के बाद पेट्रोल डीजल का नया रेट देशभर में लागू

February 5, 2023

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीती
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • हादसा
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.