Wednesday, March 11, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न

August 5, 2023
in उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न
  • दीक्षारंभ में छात्रों की प्रस्तुति ने लगाया फोक-फ्यूज़न का तड़का
  • विश्वविद्यालय के 9 से अधिक संकायों के हज़ारों नव प्रवेशी छात्रों ने उठाया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित तीन दिवसीय “दीक्षारंभ कार्यक्रम” शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के तीसरे दिन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना संदेश प्रेषित किया। 

You might also like

उत्तराखंड में अब धोखे से शादी नहीं: पहचान छिपाई तो जेल, लिव-इन पर भी सख्त कानून

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के तीसरे दिन स्कूल ऑफ़ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस, स्कूल ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड आईटी, स्कूल ऑफ़ फ़ार्मास्यूटिकल्स साइंस के नव प्रवेशी छात्र- छात्राओं का स्वागत किया गया। सीनियर छात्रों ने फोक- फ्यूज़न की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिसपर नव प्रवेशी छात्रों ने विभिन्न जमकर आनंद उठाया। 

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ अजय कुमार खण्डूड़ी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या उनके साथ होती है तो इसके विषय में संबंधित अधिकारियों को अवगत करायें। इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कैंपस में चलाई जाने वाली गतिविधियों की और प्रशासनिक विभागों की छात्रों को जानकारी दी। 

विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रोफेसर आरपी सिंह ने छात्रों को लगातार ज्ञान बढ़ाने की ओर प्रेरित किया साथ ही उन्होंने सामाजिक विकास  और सोशल इंजीनियरिंग के साथ ही नैतिकता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ मनोज तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हर छात्र का अपना एक सपना होता है और उस सपने को पूरा करना उसका उद्देश्य होता है। इस उद्देश्य में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उसके साथ है, साथ ही उन्होंने छात्रों से अपनी रचनात्मक ऊर्जा को विपरीत दिशा में ना ले जाने का आह्वान किया। इस दौरान स्कूल ऑफ़ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस के डीन प्रोफेसर अरुण कुमार, स्कूल ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड आईटी के डीन प्रोफेसर पारुल गोयल, स्कूल ऑफ़ फ़ार्मास्यूटिकल्स साइंसेज के डीन प्रोफेसर दिव्या जुयाल ने नए छात्रों को अपने-अपने संकाय की जानकारी दी। कार्यक्रम के तीसरे दिन पूर्व छात्र बृजेश कुमार, रोहित सिंह, ईशांत अंजुम, माधवी एवं अभिषेक सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। 

गौरतलब है कि 3 अगस्त से शुरू हुए दीक्षारंभ कार्यक्रम के पहले दिन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज के साथ स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस, स्कूल ऑफ योगा एंड नेचरोपैथी में नये छात्रों का स्वागत किया गया। जबकि दूसरे दिन 4 अगस्त को स्कूल ऑफ ह्युमेनिटीज एंड सोशल साइंस स्कूल ऑफ एजुकेशन, स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेस के शामिल हुए थे। आज के तीनों संकाय मिलाकर कुल 9 स्कूलों के 2 हज़ार से अधिक नव प्रवेशी छात्रों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 

कार्यक्रम समापन के अवसर पर डीन ऐकडेमिक डॉ कुमुद सकलानी ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेंद्र दास जी, कुलपति प्रोफ़ेसर (डॉ.) यशवीर दिवान, कुलसचिव समेत समस्त  मैनेजमेंट का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफ़ेसर संजय शर्मा, डीन रिसर्च डॉ लोकेश गंभीर, डॉ दीपक सोम, प्रदीप सेमवाल, डॉ निशा ध्यानी, डॉ अमरदीप चौहान, डॉ मनवीर सिंह नेगी, डॉ सुनील किस्टवाल समेत समस्त स्कूलों के डीन, शिक्षक एवं नए छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।

Previous Post

Weather update: मौसम विभाग ने इन दो जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Next Post

मानव भ्रूण के विकास विषय पर उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण के लिए एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज की डाॅ हरमीत कौर सम्मानित

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

उत्तराखंड बजट 2026:  सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, स्वास्थ्य-महिला योजनाओं पर जोर
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब धोखे से शादी नहीं: पहचान छिपाई तो जेल, लिव-इन पर भी सख्त कानून

by Seemaukb
March 11, 2026
देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
उत्तराखंड

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

by Seemaukb
March 10, 2026
Next Post
मानव भ्रूण के विकास विषय पर उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण के लिए एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज की डाॅ हरमीत कौर सम्मानित

मानव भ्रूण के विकास विषय पर उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण के लिए एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज की डाॅ हरमीत कौर सम्मानित

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

दफ्तरों में दबंगई पर सरकार का डंडा: अब बिना अपॉइंटमेंट एंट्री बंद, CCTV–स्कैनर से होगी सख्त निगरानी

दफ्तरों में दबंगई पर सरकार का डंडा: अब बिना अपॉइंटमेंट एंट्री बंद, CCTV–स्कैनर से होगी सख्त निगरानी

February 25, 2026
सांसद अजय भट्ट ने जंगलिया गांव को गोद तो लिया लेकिन दूध पिलाना भूले,आज भी मूलभूत सुविधाओं से जूझता गांव

सांसद अजय भट्ट ने जंगलिया गांव को गोद तो लिया लेकिन दूध पिलाना भूले,आज भी मूलभूत सुविधाओं से जूझता गांव

March 19, 2024

Don't miss it

देहरादून के रेंजर ग्राउंड में हादसा: लोहे का गेट गिरने से चालक की मौत
हादसा

देहरादून के रेंजर ग्राउंड में हादसा: लोहे का गेट गिरने से चालक की मौत

March 11, 2026
रातों-रात अमीर बनने का सपना पड़ा भारी, ऑनलाइन गेम में उड़ गए 1.77 करोड़
Uncategorized

रातों-रात अमीर बनने का सपना पड़ा भारी, ऑनलाइन गेम में उड़ गए 1.77 करोड़

March 11, 2026
उत्तराखंड बजट 2026:  सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, स्वास्थ्य-महिला योजनाओं पर जोर
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब धोखे से शादी नहीं: पहचान छिपाई तो जेल, लिव-इन पर भी सख्त कानून

March 11, 2026
देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
उत्तराखंड

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

March 10, 2026
दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
उत्तराखंड

दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक

March 10, 2026
Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून
उत्तराखंड

Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून

March 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • देहरादून के रेंजर ग्राउंड में हादसा: लोहे का गेट गिरने से चालक की मौत
  • रातों-रात अमीर बनने का सपना पड़ा भारी, ऑनलाइन गेम में उड़ गए 1.77 करोड़
  • उत्तराखंड में अब धोखे से शादी नहीं: पहचान छिपाई तो जेल, लिव-इन पर भी सख्त कानून

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.