Saturday, November 7, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दुखद : नहीं रहे यूकेडी के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल

November 7, 2026
in उत्तराखंड
दुखद : नहीं रहे यूकेडी के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

देहरादून के विक्रांत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, श्री दरबार साहिब से लिया आशीर्वाद

23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग

रेखा आर्य के पति झांसी में दबोचे गए! लंबे समय से थे फरार

नैनीताल। उत्तराखंड ने अपना एक ऐसा नेता खो दिया, जिसने अलग राज्य के सपने को हकीकत में बदलने के संघर्ष में अहम भूमिका निभाई थी। नैनीताल के पूर्व विधायक और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का 66 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर में शोक की लहर है। राज्य आंदोलनकारियों से लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तक, हर कोई उनके जाने से दुखी है।

दिल्ली में स्वास्थ्य जांच के दौरान बिगड़ी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. नारायण सिंह जंतवाल नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली गए थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को नैनीताल लाया जा रहा है।

उनके परिवार में पत्नी सावित्री जंतवाल और दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

2002 में नैनीताल की जनता ने चुना था विधायक

डॉ. जंतवाल उत्तराखंड गठन के बाद वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वह उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। प्रदेश की क्षेत्रीय राजनीति को मजबूत करने और उत्तराखंड के मुद्दों को राजनीतिक मंच पर उठाने में उनकी अहम भूमिका रही।

उनका राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। डीएसबी परिसर में उन्होंने छात्रसंघ के उप सचिव, सचिव और अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद वह छात्र महासंघ के अध्यक्ष भी रहे।

अलग राज्य के संघर्ष में जेल तक जाना पड़ा

डॉ. नारायण सिंह जंतवाल की पहचान केवल एक पूर्व विधायक के रूप में नहीं थी। वह उत्तराखंड राज्य आंदोलन के उन सक्रिय नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने अलग राज्य की मांग को लेकर सड़कों पर संघर्ष किया।

‘नशा नहीं, रोजगार दो’ और वनाधिकार आंदोलन जैसे जन आंदोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। उत्तराखंड राज्य निर्माण की लड़ाई के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा। वह उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष रहे और बाद में पार्टी के संरक्षक की जिम्मेदारी भी संभाली।

गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग में भी रहे सक्रिय

उत्तराखंड के क्षेत्रीय हितों और स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर भी डॉ. जंतवाल लगातार आवाज उठाते रहे। हाल ही में उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर निकाली गई यात्रा में उन्होंने हिस्सा लिया था। इस दौरान वह गैरसैंण, चौखुटिया और द्वाराहाट सहित कई क्षेत्रों में पहुंचे थे।

उनके निधन से उत्तराखंड की राजनीति और राज्य आंदोलन से जुड़े एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व का साथ छूट गया है। अलग राज्य के संघर्ष से लेकर क्षेत्रीय मुद्दों की लड़ाई तक उनका योगदान उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास का हिस्सा रहेगा।

Tags: Gairsain Capital DemandNainital newsNarayan Singh JantwalNarayan Singh Jantwal DeathUttarakhand Kranti dalUttarakhand newsUttarakhand politicsUttarakhand State Movement
Previous Post

रेखा आर्य के पति झांसी में दबोचे गए! लंबे समय से थे फरार

Next Post

23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून के विक्रांत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, श्री दरबार साहिब से लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड

देहरादून के विक्रांत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, श्री दरबार साहिब से लिया आशीर्वाद

by Seemaukb
November 7, 2026
23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग
उत्तराखंड

23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग

by Seemaukb
November 7, 2026
Next Post
23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग

23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग: नौकरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी!!

ब्रेकिंग: ये विधायक धामी के लिए सुबह 8:30 बजे यमुना कॉलोनी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे इस्तीफा।

April 20, 2022
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र सुमिर ज्ञवाली का एशियन योगासन चैंपियनशिप के लिए चयन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र सुमिर ज्ञवाली का एशियन योगासन चैंपियनशिप के लिए चयन

April 21, 2025

Don't miss it

देहरादून के विक्रांत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, श्री दरबार साहिब से लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड

देहरादून के विक्रांत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, श्री दरबार साहिब से लिया आशीर्वाद

November 7, 2026
23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग
उत्तराखंड

23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग

November 7, 2026
दुखद : नहीं रहे यूकेडी के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल
उत्तराखंड

दुखद : नहीं रहे यूकेडी के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल

November 7, 2026
रेखा आर्य के पति को कोर्ट से झटका! पप्पू गिरधारी की जमानत खारिज, अब गिरफ्तारी पर नजरें
उत्तराखंड

रेखा आर्य के पति झांसी में दबोचे गए! लंबे समय से थे फरार

November 7, 2026
आठ साल तक काम कराया, फिर नौकरी से निकाला! हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक को किया तलब
उत्तराखंड

आठ साल तक काम कराया, फिर नौकरी से निकाला! हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक को किया तलब

November 7, 2026
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल! अमित शाह की एंट्री से गरमाएगी सियासत, अब नेताओं की दौड़ शुरू
राजनीती

उत्तराखंड में शाह की सभा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फ्लॉप

November 7, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • देहरादून के विक्रांत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, श्री दरबार साहिब से लिया आशीर्वाद
  • 23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग
  • दुखद : नहीं रहे यूकेडी के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.