Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बीकेटीसी के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर वित्तीय पारदर्शिता की दिशा में की गई गंभीर पहल

January 9, 2024
in उत्तराखंड
बीकेटीसी के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर वित्तीय पारदर्शिता की दिशा में की गई गंभीर पहल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में विगत दो वर्ष के कार्यकाल में छोटे – मोटे अंतर्विरोधों के बावजूद विभागीय ढांचे में बड़े बदलावों के साथ वित्तीय पारदर्शिता की दिशा में गंभीर पहल की गयी है। बीकेटीसी में बदलावों की पहल के साथ ही मंदिरों के जीर्णोद्वार और यात्री सुविधाओं के दृष्टिगत वर्षों से लंबित पड़ी योजनाओं पर भी तेजी से कार्य शुरू हुए हैं।

जनवरी 2022 में विधानसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होने से कुछ समय प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग कर वरिष्ठ भाजपा नेता अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में बीकेटीसी बोर्ड का गठन किया था। अजेंद्र ने अध्यक्षता संभालते ही बीकेटीसी की व्यवस्थाओं को ढर्रे पर लाने की कोशिशें शुरू कर दी थीं।

वर्ष 1939 में अंग्रेजों के समय गठित बीकेटीसी में वर्ष 2022 से पूर्व कभी भी कार्मिकों के स्थानांतरण नहीं हुए थे। करीब सात सौ कार्मिकों वाली बीकेटीसी में वर्ष 2022 में पहली बार व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किये गए। कई कार्मिकों ने स्थानान्तरण रोकने के लिए दवाब की रणनीति भी अपनायी, किन्तु अध्यक्ष के कठोर रुख के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

You might also like

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

SIR Voter List 2026: मतदाता घबराएं नहीं! Anomaly और No-Mapping पर CDO ने दिया बड़ा अपडेट

यह तथ्य आश्चर्जनक है कि आजादी से पूर्व गठित बीकेटीसी में इतने वर्षों बाद भी कर्मचारी सेवा नियमावली नहीं थी। बीकेटीसी के ढांचे को दुरुस्त करने, नियुक्तियों में पारदर्शिता लाने और कार्मिकों की पदोन्नत्ति आदि विसंगतियों को दूर करने की दिशा में वर्तमान बोर्ड ने ऐतिहासिक पहल करते हुए कर्मचारी सेवा नियमावली तैयार की और विगत दिवस सम्पन्न हुयी प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिल गयी।

बीकेटीसी में बड़े स्तर पर वित्तीय लेनदेन होने के बावजूद वित्त अधिकारी नहीं था। बीकेटीसी बोर्ड ने वित्तीय पारदर्शिता के मद्देनजर गत वर्ष वित्त अधिकारी का पद सृजित करने और इस पर प्रदेश वित्त सेवा के अधिकारी की तैनाती के लिए शासन से अनुरोध किया था। बीकेटीसी के अनुरोध पर शासन ने वित्त अधिकारी का पद सृजित करते हुए इस पर प्रदेश वित्त सेवा के अधिकारी को नियुक्त कर दिया।

बीकेटीसी ने विगत दो वर्षों में बदरीनाथ व केदारनाथ के अलावा ऐतिहासिक व पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अपने अधीनस्थ मंदिरों के जीर्णोद्धार, विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण की योजनाओं पर भी तेजी से काम किया। बाबा केदारनाथ की शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के जीर्ण – शीर्ण कोठा भवन के जीर्णोद्धार की मांग स्थानीय जनता द्वारा तीन दशकों से की जा रही थी। पूर्व में दो – दो मुख्यमंत्रियों द्वारा इसका भूमि पूजन किये जाने के बावजूद इसका निर्माण नहीं हो सका था।

वर्तमान मंदिर समिति ने देश के एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह के सहयोग से ना केवल कोठा भवन के निर्माण की दिशा में कार्य किया, अपितु सम्पूर्ण मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण व विस्तारीकरण की योजना बना कर इसे एक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभारने की विस्तृत कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है।

इसी प्रकार वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण को भी दिव्य व भव्य स्वरुप देने के साथ वहां पर यात्री सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार की है, जिस पर निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। केदारनाथ धाम में आपदा के पश्चात ध्वस्त हुए ईशानेश्वर मंदिर का रिकॉर्ड एक वर्ष की अवधि में निर्माण कार्य पूरा किया गया। विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर श्री तुंगनाथ के शीर्ष पर स्थित छतरी जीर्ण – शीर्ण स्थिति में थी। विगत वर्ष इस छतरी का नए सिरे से निर्माण कराया गया।

केदारनाथ धाम में आपदा में ध्वस्त हुए बीकेटीसी के कार्यालय समेत आवासीय भवनों के निर्माण की दिशा में गत वर्ष पहल की गयी। परिणामस्वरूप 18 कक्षों के एक भवन के आगामी यात्राकाल तक पूर्ण होने की सम्भावना है। गुप्तकाशी मंदिर परिसर में स्थित वर्षों पूर्व ध्वस्त हुए भैरव मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए विगत माह टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गयी। जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जायेगा।

मंदिर समिति ने विगत वर्ष यात्रा काल से पूर्व अपने विभिन्न विश्राम गृहों की मरम्मत व सौंदर्यीकरण के कार्य भी व्यापक स्तर पर कराये, ताकि यात्री सुविधाओं में विस्तार हो सके। आगामी दिनों में कुछ विश्राम गृहों के उच्चीकरण का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित कर दिया गया है। बीकेटीसी ने यात्री सुविधाओं को लेकर अन्य भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं, जिनकी विभिन्न स्तरों पर प्रशंसा भी हुयी है।

विगत दो वर्ष के कार्यकाल में एक सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि केदारनाथ धाम के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित कराने का रहा है। इससे केदारनाथ धाम के गर्भ गृह ने स्वर्णिम आभा ले ली है और यह श्रद्धालुओं के आक्रषण का केंद्र भी बना है। हालांकि, राजनीतिक कारणों से कुछ लोगों द्वारा इस पर विवाद भी खड़ा करने की कोशिश की गयी।

 

Previous Post

सावधान : उत्तराखंड में मिले इन्फ्लुएंजा के चार मरीज

Next Post

PNB ग्राहकों के लिए खुशखबरी ! अब 400 दिनों की एफडी पर मिलेगा 7.75 प्रतिशत इंटरेस्ट

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

by Seemaukb
August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

by Seemaukb
August 11, 2026
Next Post
PNB ग्राहकों के लिए खुशखबरी ! अब 400 दिनों की एफडी पर मिलेगा 7.75 प्रतिशत इंटरेस्ट

PNB ग्राहकों के लिए खुशखबरी ! अब 400 दिनों की एफडी पर मिलेगा 7.75 प्रतिशत इंटरेस्ट

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

दुखद : मुंबई से उत्तराखंड जन्मदिन मनाने आए व्यक्ति की मौत,बेटी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल

दुखद : मुंबई से उत्तराखंड जन्मदिन मनाने आए व्यक्ति की मौत,बेटी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल

December 3, 2024
बड़ी खबर : राज्य से बाहर के व्यक्तियों की भूमि खरीद पर रोक

बिग ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के अहम प्रस्ताव,इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगी मोहर

January 24, 2024

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.