Sunday, November 15, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कार्य का बोर्ड तो सोशल मीडिया में,लेकिन कहां गई शामा रामलीला मैदान की दीवार,बजट जब हो गया था पास

June 26, 2024
in उत्तराखंड
कार्य का बोर्ड तो सोशल मीडिया में,लेकिन कहां गई शामा रामलीला मैदान की दीवार,बजट जब हो गया था पास
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्यूरो न्यूज़ उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी पंचायतों से अजब गजब कारनामें विकास के सामने आते हैं,इस बार एक उदाहरण आया है जिला पंचायत बागेश्वर की जिला पंचायत क्षेत्र शामा से। 

You might also like

जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!

नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान

जल संस्थान में 10 अफसरों की पदोन्नति, नरेश पाल सिंह बने पौड़ी-चमोली के अधीक्षण अभियंता

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बागेश्वर से प्राप्त एक आरटीआई के प्रथम बिंदु के अनुसार वर्ष 2022-23 में वित्त 15 के तहत शामा क्षेत्र में रामलीला मैदान की दीवार हेतु रुपए 2 लाख जिला पंचायत अध्यक्ष के सौजन्य से कार्यदायी संस्था जिला पंचायत बागेश्वर को स्वीकृत किए जाते हैं,आरटीआई के दूसरे बिंदु पर जब यह पूछा जाता है कि उक्त दीवार के निर्माण के लिए कितना बजट दे दिया गया है तो उसका जवाब भी वही होता है,लेकिन जब तीसरे बिंदु पर उक्त दीवार की रंगीन फोटो मांगी जाती है तो बताया जाता है सूचना धारित नहीं है,मौके पर फिलहाल कोई दीवार नहीं बनी है।

यहां खबर रोचक इसलिए हो जाती है कि इन दिनों सोशल मीडिया में एक बोर्ड उक्त दीवार को लेकर वायरल है और आरटीआई भी बताती है बजट दे दिया गया है।

अब सवाल यह खड़ा हो रहा है आखिर उक्त दीवार कहां है यदि बजट दे दिया गया है और यदि बजट नहीं दिया गया है तो जो बजट जिला पंचायत बागेश्वर कार्यदायी संस्था को स्वीकृत 2022-23 में कर दिया गया था तो आज तक जिम्मेदार अधिकारी कहां है आखिर क्यों निर्माण कार्य आज तक नहीं हुआ,मौके पर फिलहाल एक भी ईट नहीं लगी है और अब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है।

वही जब इस संदर्भ में हमने जिला पंचायत अध्यक्षा बागेश्वर श्रीमती बसंती देवी जी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि आरटीआई लगाने से यह मामला संज्ञान में आ चुका था और फिलहाल बजट रोक दिया गया है जिसके लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है,जब बोर्ड के बारे में हमने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि वह बोर्ड फर्जी है जिसकी जांच की जाएगी उनका कहना हैं बजट स्वीकृत कर दिया था लेकिन जेई और कोई अधिकारी वहां गया ही नहीं,वही जब इस संदर्भ में जिम्मेदार अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि फिलहाल बजट नहीं दिया गया है।

शामा जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी जी का कहना हैं मामला उनके संज्ञान में आया हैं,बजट जिला पंचायत अध्यक्षा द्वारा दिया गया था,अभी दीवार का निर्माण नहीं शुरू हुआ हैं क्योंकि मामला मेरे निर्वाचित क्षेत्र के विकास से जुड़ा है इस संदर्भ में जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द बात करूंगा।

शामा क्षेत्र के रहने वाले उत्तराखंड बेरोजगार संघ के कुमाऊं संयोजक भूपेंद्र कोरंगा से जब हमने संदर्भ में बात करी तो उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में अभी तक कोई दीवार नहीं बनी,दीवार की एक ईंट भी नहीं रखी गई,लेकिन आरटीआई बता रही है बजट दे दिया गया है साथ ही बोर्ड भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,सीधा सवाल हैं दीवार का स्वीकृत 2 लाख रुपया कहां हैं,जब बजट स्वीकृत हैं तो दीवार क्यों नहीं बनी,कहीं ना कहीं इस कार्य को लेकर विरोधाभास की स्थिति अब पैदा हो चुकी है,जिला पंचायत बागेश्वर के अधिकारियों से संदर्भ में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बागेश्वर को पत्र लिखा हैं और उनसे इसकी जांच के लिए 48 घंटे के भीतर रामलीला मैदान में उपस्थित होने का अनुरोध किया है,साथ ही यह भी स्पष्ट बता दिया गया है कि यह कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की तरफ इशारा कर रहा है कि बागेश्वर में खुला भ्रष्टाचार हो रहा है और अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सीधा सवाल खड़ा होता है क्योंकि क्षेत्र के विकास के लिए जो बजट स्वीकृत हो गया है आखिर धरातल पर वह कार्य लंबे समय तक क्यों नहीं हो पाए,आखिर क्यों अधिकारी धरातल पर जाकर कार्य नहीं कर रहे हैं,बल्कि सिर्फ कुर्सियों पर बैठकर काम कर रहे हैं जल्द ही बागेश्वर में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

उत्तराखंड के पहाड़ों पर पहले तो चुने हुए जनप्रतिनिधि असंवेदनशील हमेशा रहते आए हैं,सिर्फ पंचायत ही नहीं चुने हुए विधायक सांसद भी पहाड़ों को छोड़कर देहरादून हल्द्वानी दिल्ली के बंगलो को आवास बना लेते हैं,वही अधिकारी कहीं ना कहीं अपनी जिम्मेदारी के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है और ऐसे प्रकरण को देखकर यह भी लगता है कि उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में विकास के नाम पर खेल हो रहा है जिसके लिए प्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी सभी कहीं ना कहीं जिम्मेदार है या यूं कहे कि उनके संज्ञान में सब कुछ होने के बाद भी मूकदर्शक बने हुए।

उत्तराखंड आंदोलन से मिला राज्य आज भी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है,जबकि पंचायत के पास बजट की कमी नहीं स्वीकृत बजट भी हैं पर जिम्मेदार अधिकारी निर्माण नहीं कर पा रहे हैं यह अधिकारियों की कार्यशाली पर सवाल तो खड़े करता है।

राज्य की तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट से,खबरों के लिए संपर्क करें +917505446477,+919258656798

Previous Post

Crime : भाजपा नेता पर किशोरी के साथ रेप के बाद हत्या करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Next Post

Weather update: दो व तीन जुलाई को भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!
उत्तराखंड

जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!

by Seemaukb
November 15, 2026
नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान

by Seemaukb
November 14, 2026
Next Post
Weather news update: मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश होने की जताई संभावना

Weather update: दो व तीन जुलाई को भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर में गड़बड़ियों पर धामी सरकार सख़्त, प्रदेशव्यापी जांच के आदेश

Big breaking : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 

February 11, 2026
एनसीसी के तीन जांबाज़ कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट चढ़कर किया देश को गौरवान्वित

एनसीसी के तीन जांबाज़ कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट चढ़कर किया देश को गौरवान्वित

May 20, 2025

Don't miss it

जौलजीबी मेले में बवाल, मंच पर हंगामे के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR!
क्राइम

जौलजीबी मेले में बवाल, मंच पर हंगामे के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR!

November 15, 2026
जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!
उत्तराखंड

जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!

November 15, 2026
नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान

November 14, 2026
जल संस्थान में 10 अफसरों की पदोन्नति, नरेश पाल सिंह बने पौड़ी-चमोली के अधीक्षण अभियंता
उत्तराखंड

जल संस्थान में 10 अफसरों की पदोन्नति, नरेश पाल सिंह बने पौड़ी-चमोली के अधीक्षण अभियंता

November 14, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

हादसा : ट्रक की टक्कर ने बुझाए दो घरों के चिराग, रुड़की में महिला समेत दो की मौत

November 14, 2026
भाजपा को घेरते-घेरते खुद घिरे हरक! 23 साल पुराने केस में हिमंता ने बढ़ाई हलचल
राजनीती

भाजपा को घेरते-घेरते खुद घिरे हरक! 23 साल पुराने केस में हिमंता ने बढ़ाई हलचल

November 14, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • जौलजीबी मेले में बवाल, मंच पर हंगामे के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR!
  • जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!
  • नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.