Sunday, November 15, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जौलजीबी मेले में बवाल, मंच पर हंगामे के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR!

November 15, 2026
in क्राइम
जौलजीबी मेले में बवाल, मंच पर हंगामे के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR!
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

शर्मनाक : 12 साल की बच्ची को बहलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी

30 लाख की निवेश ठगी! एफडी-पॉलिसी के नाम पर फंसाया, पैसे मांगे तो मिली जान से मारने की धमकी

हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के बाद शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। मेले के उद्घाटन समारोह में मंच पर बोलने का अवसर नहीं मिलने से नाराजगी और उसके बाद हुई नारेबाजी, तोड़फोड़ व कथित मारपीट के मामले में धारचूला से कांग्रेस विधायक एवं मेला समिति अध्यक्ष हरीश सिंह धामी समेत छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित जौलजीबी मेले का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और फिर कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। इसी दौरान धारचूला विधायक हरीश सिंह धामी ने नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि मुख्यमंत्री ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें मेले के मंच से अपनी बात रखने का अवसर भी नहीं दिया।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर विधायक और उनके समर्थक मंच पर पहुंच गए। वहां नारेबाजी हुई और देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस दौरान मंच पर तोड़फोड़ की गई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालने और संबंधित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कथित तौर पर उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। शिकायत में सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप भी लगाया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जौलजीबी कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और विधायक हरीश सिंह धामी सहित उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंपी गई थी।

पुलिस ने इन छह लोगों को किया नामजद

जौलजीबी पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए विधायक हरीश सिंह धामी के अलावा राम सिंह रोकया, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह, मनोहर टोलिया और विक्रम दानू सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 132, 191(2), 324(3) और 352 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जौलजीबी कोतवाल हरेंद्र सिंह नेगी के मुताबिक, मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जौलजीबी मेले जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन में सामने आया यह विवाद अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े आरोपों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

Tags: BNS CaseCongress MLAHarish Singh DhamiJauljibi FairJauljibi Mela ControversyPithoragarh newsUttarakhand newsUttarakhand politics
Previous Post

जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

रामनगर में इंसानियत शर्मसार! मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती गर्भवती, दो-तीन लोगों पर गंभीर आरोप
क्राइम

शर्मनाक : 12 साल की बच्ची को बहलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी

by Seemaukb
November 13, 2026
30 लाख की निवेश ठगी! एफडी-पॉलिसी के नाम पर फंसाया, पैसे मांगे तो मिली जान से मारने की धमकी
क्राइम

30 लाख की निवेश ठगी! एफडी-पॉलिसी के नाम पर फंसाया, पैसे मांगे तो मिली जान से मारने की धमकी

by Seemaukb
November 12, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: बरसात में आपदा से निपटने को देहरादून प्रशासन तैयार, चार स्थानों पर एक साथ मॉक ड्रिल

बड़ी खबर: बरसात में आपदा से निपटने को देहरादून प्रशासन तैयार, चार स्थानों पर एक साथ मॉक ड्रिल

July 1, 2025
पुलिस कर्मी की बेतहाशा हिंसा: पिकअप चालक को बिना कारण पीटा, महिला भी हुई शामिल

पुलिस कर्मी की बेतहाशा हिंसा: पिकअप चालक को बिना कारण पीटा, महिला भी हुई शामिल

May 3, 2025

Don't miss it

जौलजीबी मेले में बवाल, मंच पर हंगामे के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR!
क्राइम

जौलजीबी मेले में बवाल, मंच पर हंगामे के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR!

November 15, 2026
जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!
उत्तराखंड

जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!

November 15, 2026
नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान

November 14, 2026
जल संस्थान में 10 अफसरों की पदोन्नति, नरेश पाल सिंह बने पौड़ी-चमोली के अधीक्षण अभियंता
उत्तराखंड

जल संस्थान में 10 अफसरों की पदोन्नति, नरेश पाल सिंह बने पौड़ी-चमोली के अधीक्षण अभियंता

November 14, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

हादसा : ट्रक की टक्कर ने बुझाए दो घरों के चिराग, रुड़की में महिला समेत दो की मौत

November 14, 2026
भाजपा को घेरते-घेरते खुद घिरे हरक! 23 साल पुराने केस में हिमंता ने बढ़ाई हलचल
राजनीती

भाजपा को घेरते-घेरते खुद घिरे हरक! 23 साल पुराने केस में हिमंता ने बढ़ाई हलचल

November 14, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • जौलजीबी मेले में बवाल, मंच पर हंगामे के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR!
  • जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!
  • नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.