Friday, November 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दुखद : जम्मू कश्मीर के डोडा क्षेत्र में बुधवार को उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

August 15, 2024
in उत्तराखंड
दुखद : जम्मू कश्मीर के डोडा क्षेत्र में बुधवार को उत्तराखंड का एक और लाल शहीद
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू कश्मीर के डोडा क्षेत्र में बुधवार को सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक और जांबाज लाल शहीद हो गया। देश की आन-बान और शान की खातिर शहीद होने वाले सपूत कैप्टन दीपक सिंह हैं। वह 48 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे और डोडा के असार क्षेत्र में चल रहे एनकाउंटर टीम का नेतृत्व कर रहे थे। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जब कैप्टन दीपक को गोली लगी, वह तब भी आखिरी सांस तक आतंकियों से लड़ते रहे। इस एनकाउंटर में 01 आतंकी के अब तक मारे जाने की खबर मिली है, जबकि 03 को जवानों ने घेर रखा है। माना जा रहा है कि इन्हें भी मार गिराया गया है, लेकिन इसकी पुष्टि की जानी बाकी है। इससे पहले 16 जुलाई को भी डोडा के डेसा क्षेत्र में मुठभेड़ में 01 कैप्टन समेत 05 जवान शहीद हो गए थे।

समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकी जंगल में एक नदी के पास छिपकर लगातार फायरिंग कर रहे हैं। हालांकि, सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद वह पीछे भाग गए। जवानों को उस जगह से अमेरिकी एम-4 राइफल, एके-47 और 03 बैग में विस्फोटक मिले हैं। उस क्षेत्र में खून के धब्बे भी पाए गए हैं, जिससे आतंकियों को गोली लगने के रूप में देखा जा रहा है। शहीद हुए उत्तराखंड के लाल का पार्थिव शरीर गुरुवार को दून लाया जाएगा। जिसके बाद हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ जांबाज की अंत्येष्टि की जाएगी। इस आतंकी घटना से हर देशवासी की तरह उत्तराखंड में भी गम और गुस्से के भाव नागरिकों के चेहरे पर साफ देखे जा सकते हैं।

02 बहनों के इकलौते भाई थे शहीद कैप्टन दीपक सिंह, 03 माह पहले बहन की शादी में आए थे दून
जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ एनकाउंटर में शहीद हुए दून के कैप्टन दीपक सिंह 02 बहनों के इकलौते भाई थे। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। 03 माह पहले ही उनकी छोटी बहन ज्योति की शादी हुई थी, जिसमें शामिल होने के लिए दून आए हुए थे। बड़ी बहन मनीषा केरल में रहती है। शहीद के माता-पिता उन्हीं के पास केरल गए हुए थे। रक्षा बंधन नजदीक है और बहनें इसकी तैयारी में जुटी हैं। कैप्टन दीपक की बहनें भी उनकी सलामती की दुआ कर रही थी, पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। मन में भाई को देखने का अरमान था, पर अब तिरंगा में लिपटा उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचेगा।
घर पर सन्नाटा पसरा है और आस-पड़ोस का हर शख्स गमगीन है।

You might also like

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट

आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी

शीतलहर से पहले डीएम सख्त, अलाव-कंबल से लेकर अस्पतालों तक तैयारियों के आदेश

मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा (वर्तमान में देहरादून) के रहने वाले कैप्टन दीपक ने 12वीं तक की पढ़ाई सेंट थॉमस स्कूल देहरादून से की। 13 जून 2020 को वह सेना में कमीशन हुए। उनके पिता महेश सिंह उत्तराखंड पुलिस के रिटायर कार्मिक हैं। वह पुलिस मुख्यालय में तैनात थे और इसी साल अप्रैल में वीआरएस लिया था। उनकी मां चंपा देवी गृहणी हैं। पूर्व में उनका परिवार पुलिस लाइन रेसकोर्स में रहता था, लेकिन 03 साल पहले वह कुआंवाला स्थित विंडलास रिवर वैली में शिफ्ट हो गया। कैप्टन दीपक के शहीद होने की खबर से विंडलास रिवर वैली हाउंसिंग सोसाइटी के लोग गमगीन हैं। रिवर वैली रेजीडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार शाम शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोसाइटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन काला, सचिव प्रदीप शुक्ला ने कहा कि दीपक बेहद मिलनसार और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे।

30 दिन के भीतर डोडा में यह दूसरा हमला, 7000 से अधिक जवान संभालेंगे मोर्चा
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 30 दिन के भीतर यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 15 जुलाई की रात 9 बजे डेसा वन क्षेत्र में आतंकियों के साथ आर्मी की मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में सेना के कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, 01 पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई थी। इस एनकाउंटर की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश ने ली थी।

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के दुस्साहस को देखते हुए भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने डोडा के असार क्षेत्र के पास जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया है। पूरे जम्मू कश्मीर को हाई अलर्ट पर रखते हुए 3000 से अधिक सेना के जवान और बीएसएफ के 2000 जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, आतंकवाद से निपटने के लिए असम राइफल्स के भी करीब 1500-2000 जवान तैनात किए जा रहे हैं।

कठुआ में 08 ओवरग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार, कर रहे थे आतंकियों की मदद
डोडा हमले से पहले कठुआ में पुलिस ने 12 अगस्त को 08 ओवरग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया। बताया गया कि जैश आतंकी मॉड्यूल के इन वर्कर्स ने 26 जून को डोडा में मारे गए जैश के 3 आतंकियों की मदद की थी। इन ओवरग्राउंड वर्कर्स ने आतंकियों को बॉर्डर पार करने के बाद डोडा के जंगल और पहाड़ियों तक पहुंचाने में मदद की थी। साथ ही उन्हें खाना भी मुहैया कराया था।

जम्मू कश्मीर में हालिया आतंकी वारदात
27 जुलाई: कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में मुठभेड़ में एक जवान शहीद और 4 घायल हुए। एक आतंकी मारा गया
24 जुलाई: कुपवाड़ा के कोवुत में आतंकी हमले में आर्मी ऑफिसर दिलावर सिंह शहीद हो गए और एक आतंकी मारा गया
23 जुलाईः पुंछ में आर्मी-आतंकियों के बीच गोलीबारी में लांस नायक सुभाष कुमार शहीद हो गए
22 जुलाई: राजौरी में आतंकियों ने शौर्य चक्र विजेता के घर पर हमला किया। एक आतंकी मारा गया
18 जुलाई: कुपवाड़ा के केरन इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया
16 जुलाई: डोडा के डेसा इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन और पुलिसकर्मी समेत 5 जवान शहीद हो गए
14 जुलाई: कुपवाड़ा में LoC के पास घुसपैठ के दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया
08 जुलाई: कठुआ में आतंकियों के हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हो गए
07 जुलाई: राजौरी के मंजाकोट इलाके में आतंकियों ने आर्मी कैंप पर हमला कर दिया। इसमें एक जवान घायल हुआ
07 जुलाई: कुलगाम के मुदरघम और चिन्निगम फ्रिसल में एनकाउंटर में 6 आतंकी मारे गए। दो जवान भी शहीद हुए

04 माह में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए 20 जांबाज, 33 आतंकी ढेर
वर्ष 2024, आतंकी घटनाएं, शहादत, नागरिक मारे गए, आतंकी ढेर
अप्रैल,                15             0              03                 04
मई,                   20             01            01                  05
जून,                   21             01            09                 11
जुलाई,               20             15             0                   13
अगस्त,              07              03            01                   0
कुल,                 83              20            14                  33
नोट: आंकड़ों का सोर्स साउथ एशियन टेरेरिज्म पोर्टल है।

05 साल में दून के 03 युवा अधिकारी हुए शहीद
पिछले 05 साल में यह तीसरी बार है, जब उत्तराखंड (दून) ने एक युवा सैन्य अधिकारी खोया है। वर्ष 2019 में दून निवासी मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल और मेजर चित्रेश बिष्ट ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। मेजर विभूति को मरणोपरांत शौर्य चक्र, मेजर चित्रेश को सेना मेडल मिला। अब 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह ने देश रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। इसके अलावा भी सैन्य बहुल प्रदेश उत्तराखंड में तमाम वीर जवान देश की खातिर अपना रक्त देश की माटी की खातिर सहर्ष बहाते रहे हैं।

Previous Post

पंचायती परिसीमन :- हल्द्वानी विकासखंड में बजवालपुर के रूप में अस्तित्व में आई एक नई ग्रामसभा

Next Post

राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ स्वल्पाहार कार्यक्रम

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट
उत्तराखंड

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट

by Seemaukb
November 13, 2026
आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी
उत्तराखंड

आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी

by Seemaukb
November 12, 2026
Next Post
राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ स्वल्पाहार कार्यक्रम

राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ स्वल्पाहार कार्यक्रम

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

UKSSSC ने भर्ती परीक्षा रोकी: पेपर लीक जांच के बीच बड़ा झटका अभ्यर्थियों को

Big breking: UKSSSC की दो बड़ी भर्तियों पर नई अपडेट,पढ़िए पूरी खबर

October 29, 2025
एसजीआरआर इंटर कॉलेज भोगपुर की भूमि पर अदालत ने सुनाया फैसला, एसजीआरआर के पक्ष में आया निर्णय

एसजीआरआर इंटर कॉलेज भोगपुर की भूमि पर अदालत ने सुनाया फैसला, एसजीआरआर के पक्ष में आया निर्णय

October 10, 2025

Don't miss it

हादसा :  तेज रफ्तार ने मचाया कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में छह घायल
हादसा

हादसा : तेज रफ्तार ने मचाया कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में छह घायल

November 13, 2026
Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम

Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन

November 13, 2026
रामनगर में इंसानियत शर्मसार! मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती गर्भवती, दो-तीन लोगों पर गंभीर आरोप
क्राइम

शर्मनाक : 12 साल की बच्ची को बहलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी

November 13, 2026
RBI New Rules: बिना बैंक खाते भेजें ₹50 हजार, कैश पेमेंट की लिमिट भी तय
मनी और निवेश

RBI New Rules: बिना बैंक खाते भेजें ₹50 हजार, कैश पेमेंट की लिमिट भी तय

November 13, 2026
ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट
उत्तराखंड

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट

November 13, 2026
आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी
उत्तराखंड

आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी

November 12, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • हादसा : तेज रफ्तार ने मचाया कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में छह घायल
  • Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन
  • शर्मनाक : 12 साल की बच्ची को बहलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.