Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सूचना विभाग की नई फिल्म नीति की जमकर हुई सराहना

November 23, 2024
in उत्तराखंड
सूचना विभाग की नई फिल्म नीति की जमकर हुई सराहना
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

दून के रोजगार मेले में युवाओं की बल्ले-बल्ले, 200 से ज्यादा चयनित; 19 को दुबई में मिला कंस्ट्रक्शन जॉब

1 अक्टूबर से खनन सत्र शुरू, अवैध खनन पर डीएम का शिकंजा; क्रशरों में धर्मकांटा, 1000 पौधे अनिवार्य

बारिश ने बिगाड़ी देहरादून की सड़कों की हालत, 48 मार्गों पर उतरेगा प्रशासन—दो दिन में मांगी रिपोर्ट

गोवा। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 55वें संस्करण में उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद द्वारा गोवा स्थित फ़िल्म बाजार में प्रतिभाग किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नॉलेज सीरीज में उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई फिल्म नीति 2024 पर चर्चा की गई। नॉलेज सीरीज का शीर्षक बिल्डिंग फ़िल्म फ्रेंडली उत्तराखण्ड – इनिशिएटिव्स – इनसेंटिव्स – एंड द रोल ऑफ़ स्टेकहोल्डर्स था। चर्चा करते हुए मंच पर उपस्थित फ़िल्म अभिनेता एवं निर्देशक अनंत महादेवन नारायण ने कहा कि उत्तराखण्ड में सरल शूटिंग प्रक्रिया है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए। श्री अनंत महादेवन ने उत्तराखंड में अपनी फिल्म की शूटिंग अनुमति से लेकर शूटिंग कम्पलीट होने तक तक के अपने अनुभव को साझा किया और स्थानीय लोगो द्वारा की गई हर प्रकार की सहायता के बारे में भी प्रशंसा की गई। उन्होंने बताया कि अभी एक माह पूर्व ही उन्होंने अपनी फ़िल्म “पास्ट टेन्स” की शूटिंग उत्तराखंड में की है, जिसमे परेश रावल, आदित्य रावल, आदिल हुसैन आदि शामिल रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को शूटिंग लोकेशन के लिए डिजिटल एप्प भी तैयार करना चाहिए, इससे राज्य की शूटिंग लोकेशन का अधिक प्रचार प्रसार होगा।
अभिनेता अमित सियाल ने उत्तराखण्ड के खुर्पाताल, नैनीताल जनपद में शूट हुई अपनी फ़िल्म “तिकड़म” के दौरान हुए अनुभवों को बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य और यहां के लोगों का आत्मीय स्वभाव हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि जब भी मौक़ा मिलेगा वे दोबारा उत्तराखण्ड में शूट करना चाहेंगे। उन्होंने नई फिल्म नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि फ़िल्म नीति काफी आकर्षक है, अन्य फ़िल्म निर्माता और निर्देशकों को भी उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आना चाहिए।
अभिनेत्री श्रुति पवाँर ने देहरादून में अपने पहले शूटिंग अनुभव के बारे में बताया और कहा कि आज राज्य सरकार फ़िल्म नीति के माध्यम से राज्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की फ़िल्मों को हर प्रकार से प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने उत्तराखण्ड को “No less than Switzerland” की संज्ञा देते हुए बताया कि यहाँ शूटिंग लोकशंस के नाम पर एक से बढ़कर एक शूटिंग लोकशंस है और राज्य सरकार भी पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की सराहना की, कि उनके द्वारा फ़िल्म जगत को लेकर सकारात्मक प्रयास करते हुए नई फिल्म नीति लागू की गई है। उन्होंने “उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024” को भविष्य की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
ऑस्ट्रेलिया से आये फ़िल्म निर्माता अनुपम शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलिया निवासी प्रसिद्ध कंट्री सिंगर बॉबी कैश पर बायोपिक फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है। इस फ़िल्म की आधी शूटिंग आस्ट्रेलिया और आधी शूटिंग उत्तराखंड में होगी। इससे उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के फ़िल्म जगत के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।
उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय द्वारा उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं विजन के अनुरूप नई फिल्म नीति 2024 लागू की गई है। उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति में 3T (टैलेंट-टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग) के सिद्धांत पर फोकस किया गया है।
डॉ उपाध्याय ने बताया की उत्तराखंड में पहले से ही लोकेशन और रिसोर्स डायरेक्टरी बनाने का काम चल रहा है । भारत सरकार की संस्था इंडियन सिने हब के अंतर्गत एक राष्ट्रीय वेबसाइट बन रही है जिसमे उत्तराखंड के लोकेशन और रिसोर्स अपडेट किए जा रहे हैं । स्थानीय स्तर पर फ़िल्म उद्योग को विकसित किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर फ़िल्मों से जुड़े रोज़गार सृजन को ध्यान में रख कर कार्य किया जा रहा है। नॉलेज सीरीज का संचालन वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी प्रमुख आयकर आयुक्त भोपाल श्रीमती माया माहेश्वरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम में फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शालिनी शाह, अभिनेता एवं वरिष्ठ पत्रकार सतीश शर्मा, ओम प्रकाश भट्ट, एन.एफ.डी.सी. के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं फ़िल्म बाजार में प्रतिभाग करने वाले अन्य राज्यो के प्रतिनिघि आदि उपस्थित थे।

Previous Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड में जल्द ही नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना होगी जारी

Next Post

गुड न्यूज : जनपद में जल्द दिखेंगी आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, महिला स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगी विपणन की सुविधा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

दून के रोजगार मेले में युवाओं की बल्ले-बल्ले, 200 से ज्यादा चयनित; 19 को दुबई में मिला कंस्ट्रक्शन जॉब
उत्तराखंड

दून के रोजगार मेले में युवाओं की बल्ले-बल्ले, 200 से ज्यादा चयनित; 19 को दुबई में मिला कंस्ट्रक्शन जॉब

by Seemaukb
September 29, 2026
1 अक्टूबर से खनन सत्र शुरू, अवैध खनन पर डीएम का शिकंजा; क्रशरों में धर्मकांटा, 1000 पौधे अनिवार्य
उत्तराखंड

1 अक्टूबर से खनन सत्र शुरू, अवैध खनन पर डीएम का शिकंजा; क्रशरों में धर्मकांटा, 1000 पौधे अनिवार्य

by Seemaukb
September 29, 2026
Next Post
गुड न्यूज : जनपद में जल्द दिखेंगी आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, महिला स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगी विपणन की सुविधा

गुड न्यूज : जनपद में जल्द दिखेंगी आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, महिला स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगी विपणन की सुविधा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने जिलों और वार्डों मे नियुक्त किए प्रभारी

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने जिलों और वार्डों मे नियुक्त किए प्रभारी

April 26, 2024
हल्द्वानी रिंग रोड का क्या होगा:-क्योंकि वनभूमि बचाने के लिए विभाग ने लगाएं सर्वे से पूर्व ही पेड़,तो किसानपुत्रों की भी पहले ही आपत्ति तैयार

हल्द्वानी रिंग रोड का क्या होगा:-क्योंकि वनभूमि बचाने के लिए विभाग ने लगाएं सर्वे से पूर्व ही पेड़,तो किसानपुत्रों की भी पहले ही आपत्ति तैयार

November 14, 2024

Don't miss it

शेयर बाजार में सुनामी! सेंसेक्स 1000 अंक धड़ाम, निफ्टी 23 हजार के नीचे
मनी और निवेश

शेयर बाजार में फिर भूचाल! निफ्टी 23 हजार के नीचे, महंगा तेल और FII बिकवाली ने बढ़ाई टेंशन

September 30, 2026
बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी
क्राइम

बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी

September 30, 2026
UPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, यूएसएन-देहरादून-नैनीताल ने मारी बाजी; 10 ओवर के मैचों में दिखा जबरदस्त रोमांच
क्रिकेट

UPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, यूएसएन-देहरादून-नैनीताल ने मारी बाजी; 10 ओवर के मैचों में दिखा जबरदस्त रोमांच

September 30, 2026
दून के रोजगार मेले में युवाओं की बल्ले-बल्ले, 200 से ज्यादा चयनित; 19 को दुबई में मिला कंस्ट्रक्शन जॉब
उत्तराखंड

दून के रोजगार मेले में युवाओं की बल्ले-बल्ले, 200 से ज्यादा चयनित; 19 को दुबई में मिला कंस्ट्रक्शन जॉब

September 29, 2026
1 अक्टूबर से खनन सत्र शुरू, अवैध खनन पर डीएम का शिकंजा; क्रशरों में धर्मकांटा, 1000 पौधे अनिवार्य
उत्तराखंड

1 अक्टूबर से खनन सत्र शुरू, अवैध खनन पर डीएम का शिकंजा; क्रशरों में धर्मकांटा, 1000 पौधे अनिवार्य

September 29, 2026
पैसों की कमी से नहीं रुकेगा बच्चों का इलाज! रेयर डिजीज के 10 मरीजों को ₹9.60 लाख की मदद
उत्तराखंड

बारिश ने बिगाड़ी देहरादून की सड़कों की हालत, 48 मार्गों पर उतरेगा प्रशासन—दो दिन में मांगी रिपोर्ट

September 29, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • शेयर बाजार में फिर भूचाल! निफ्टी 23 हजार के नीचे, महंगा तेल और FII बिकवाली ने बढ़ाई टेंशन
  • बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी
  • UPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, यूएसएन-देहरादून-नैनीताल ने मारी बाजी; 10 ओवर के मैचों में दिखा जबरदस्त रोमांच

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.