Thursday, August 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

खानपुर में सर्वसमाज की महापंचायत में शरीक होने जा रहे थे विधायक उमेश कुमार, पुलिस ने लिया हिरासत में

January 31, 2025
in उत्तराखंड
खानपुर में सर्वसमाज की महापंचायत में शरीक होने जा रहे थे विधायक उमेश कुमार, पुलिस ने लिया हिरासत में
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन विवाद में शुक्रवार सुबह एक नया मोड़ आया है। पुलिस ने विधायक को डोईवाला पुलिस ने लच्छीवाला टोल प्लाजा से हिरासत में लिया है। वह खानपुर में प्रस्तावित सर्वसमाज की महापंचायत में भाग लेने खानपुर जा रहे थे। पुलिस एहतियात के तहत उठाए गए कदम के साथ विधायक को डोईवाला कोतवाली लाई है। इस दौरान विधायक उमेश ने महापंचायत में पहुंच रहे लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
इससे पहले चैंपियन के समर्थन में गुर्जर समाज के लोग 29 जनवरी को लक्सर में महापंचायत स्थगित होने के बाद भी लंढौरा के रंग महल पहुंच गए थे। वहां भारी भीड़ जुटी थी, जो उमेश के विरोध में आक्रोशित थी। अब खानपुर में विधायक के पक्ष में सर्वसमाज की महापंचायत में भारी भीड़ जुटने का अनुमान है। पुलिस इसको लेकर हाईअलर्ट में है। इसी कारण विधायक को बीच रास्ते में ही रोक लिया गया।
दरअसल, उमेश और चैंपियन के बीच विवाद तब सतह पर आ गया था, जब 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर चैंपियन दल-बल के साथ खानपुर विधायक के आवास/कैंप कार्यालय पर धमके और कई राउंड की फायरिंग कर दी। इस दौरान चैंपियन और उनके समर्थकों ने भद्दे शब्दों का भी प्रयोग किया। इस कांड को अंजाम देने के बाद देहरादून लौटते समय नेहरू कालोनी पुलिस ने चैंपियन को गिरफ्तार कर रुड़की पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। दूसरी तरफ गोलीबारी के बाद कैंप कार्यालय पहुंचे विधायक उमेश गुस्से में हाथ मे पिस्टल लिए बाहर निकलते देखे गए, जिन्हें पुलिस और कार्यकर्ताओं ने किसी तरह काबू किया। दोनों घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म और डिजिटल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

तब यह बात भी सामने आई कि चैंपियन ने विधायक उमेश की मां को टारगेट करते हुए भद्दे शब्दों का प्रयोग किया था। जिस पर 25 जनवरी को उमेश अपने कार्यकर्ताओं के साथ चैंपियन के महल पहुंचे थे। यहां उमेश ने चैंपियन को ललकारा और अपना गुस्सा उतारा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। लिहाजा, पुलिस ने इस मामले में चैंपियन की पत्नी देवयानी की तहरीर पर न सिर्फ मुकदमा कायम किया, बल्कि 26 जनवरी की ही रात को विधायक उमेश को भी गिरफ्तार कर लिया।
यहां तक भी मामला दोनों तक सीमित था। लेकिन, जब 27 जनवरी को सीजेएम कोर्ट से चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया और उमेश को बेल मिल गई तो चैंपियन समर्थक भड़क उठे। इसी के बाद पहले गुर्जर समाज की एकजुटता और उमेश के विरोध का ज्वार उठा। जो बुधवार 29 जनवरी को लंढौरा कूच के रूप में सामने आया। इसके बाद अब खानपुर में विधायक उमेश के समर्थन में महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं।

You might also like

युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान — ललित जोशी

अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, देहरादून में Care Economy पर चर्चा

आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट! देहरादून में हाईटेक PTZ कैमरों से 24×7 निगरानी शुरू

Previous Post

Badi khabar: गैरसैंण को गैर क्यों ! रीजनल पार्टी ने मांगा जबाब

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर पर चला जागरूकता अभियान

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान — ललित जोशी
उत्तराखंड

युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान — ललित जोशी

by Seemaukb
August 12, 2026
अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, देहरादून में Care Economy पर चर्चा
उत्तराखंड

अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, देहरादून में Care Economy पर चर्चा

by Seemaukb
August 12, 2026
Next Post
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर पर चला जागरूकता अभियान

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर पर चला जागरूकता अभियान

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: जानिए क्या है, RBI द्वारा संचालित हुई डिजिटल करेंसी

बड़ी खबर: जानिए क्या है, RBI द्वारा संचालित हुई डिजिटल करेंसी

December 2, 2022
बिग ब्रेकिंग :वर्षों बाद जिलाधिकारी के कालसी ब्लॉक में पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों में दिखा उत्साह

बिग ब्रेकिंग :वर्षों बाद जिलाधिकारी के कालसी ब्लॉक में पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों में दिखा उत्साह

November 29, 2024

Don't miss it

युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान — ललित जोशी
उत्तराखंड

युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान — ललित जोशी

August 12, 2026
अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, देहरादून में Care Economy पर चर्चा
उत्तराखंड

अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, देहरादून में Care Economy पर चर्चा

August 12, 2026
आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट! देहरादून में हाईटेक PTZ कैमरों से 24×7 निगरानी शुरू
उत्तराखंड

आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट! देहरादून में हाईटेक PTZ कैमरों से 24×7 निगरानी शुरू

August 12, 2026
बाजार में हाहाकार, इस ऑटो शेयर ने मचाया धमाल! 20% चढ़ा भाव, 5 साल में दिया 1222% रिटर्न
देश-दुनिया

बाजार में हाहाकार, इस ऑटो शेयर ने मचाया धमाल! 20% चढ़ा भाव, 5 साल में दिया 1222% रिटर्न

August 12, 2026
परीक्षा केंद्र से WhatsApp तक पहुंचा पेपर! UKSSSC केस में 3 आरोपियों पर आरोप तय करने के आदेश
उत्तराखंड

परीक्षा केंद्र से WhatsApp तक पहुंचा पेपर! UKSSSC केस में 3 आरोपियों पर आरोप तय करने के आदेश

August 12, 2026
हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
हादसा

हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

August 12, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान — ललित जोशी
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, देहरादून में Care Economy पर चर्चा
  • आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट! देहरादून में हाईटेक PTZ कैमरों से 24×7 निगरानी शुरू

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.