Wednesday, August 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान — ललित जोशी

August 12, 2026
in उत्तराखंड
युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान — ललित जोशी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड सरकार की ओर से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तपोवन रोड, लाडपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता भट्ट, प्रधानाचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, देहरादून तथा विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

You might also like

अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, देहरादून में Care Economy पर चर्चा

आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट! देहरादून में हाईटेक PTZ कैमरों से 24×7 निगरानी शुरू

परीक्षा केंद्र से WhatsApp तक पहुंचा पेपर! UKSSSC केस में 3 आरोपियों पर आरोप तय करने के आदेश

कार्यक्रम में डॉ. अमित शुक्ला, संयुक्त निदेशक, बेसिक सर्विसेज, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, शिक्षाविद ललित जोशी, चेयरमैन, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, शांतनु बिष्ट, सदस्य राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति एवं दायित्वधारी, उत्तराखंड सरकार तथा महेंद्र कुमार, उप निदेशक वित्त, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, यूथ रेडक्रॉस एवं भारतीय रेडक्रॉस समिति सहित विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति: ललित जोशी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद ललित जोशी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें Innovation, Leadership और Entrepreneurship की भावना को बढ़ावा देना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। युवाओं को केवल रोजगार पाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नए विचारों और नवाचार के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होने से वे सामाजिक सरोकारों से जुड़कर समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।

नशे से दूर रहें युवा, शिक्षा और कौशल से जुड़ें

ललित जोशी ने युवाओं को नशा, हिंसा और अपराध से दूर रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके व्यवहार, शिक्षा, करियर और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। कई परिस्थितियों में नशा व्यक्ति को हिंसा और अपराध की ओर भी ले जा सकता है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं है, बल्कि यह परिवार, समाज और राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

उन्होंने युवाओं को शिक्षा, Skill Development, Sports, Employment, Innovation और Entrepreneurship जैसे सकारात्मक अवसरों से जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

ललित जोशी ने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

HIV/AIDS को लेकर युवाओं को किया जागरूक

कार्यक्रम में डॉ. अमित शुक्ला, संयुक्त निदेशक, बेसिक सर्विसेज, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने छात्र-छात्राओं को HIV/AIDS Awareness को लेकर रोचक प्रस्तुति दी।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग एचआईवी/एड्स से बचाव, स्वैच्छिक रक्तदान तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से सही जानकारी हासिल करने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जुड़े रहें युवा

मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता भट्ट ने युवाओं से भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा आधुनिक शिक्षा और तकनीक को अपनाने के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़े रहें।

उन्होंने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज के प्रति अपनी भूमिका को समझने के लिए प्रेरित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए दिया जागरूकता संदेश

कार्यक्रम में सांस्कृतिक दल हंसा नृत्य एवं नाट्य कला मंच द्वारा युवाओं में बढ़ते एचआईवी/एड्स संक्रमण एवं नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने भी युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में डॉ. प्रेमलता वर्मा, पूर्व एनएससीओ अधिकारी रेडक्रॉस, सुश्री एकता उपाध्याय, संदीप सिंह, ड्यूटियर, स्टेट नर्सिंग कॉलेज, नारायण सिंह राणा, सौरभ सहगल, ओम प्रकाश सिंह, जगदीश अधिकारी, विनोद कुमार, यूसेक्स एवं एम.ओ. जावेद, टेक्निकल एक्सपर्ट, वीआईआरजी केयर सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: dehradun newsDrug AwarenessHIV AIDS AwarenessInternational Youth DayUttarakhand newsYouth Day 2026Youth Empowermentउत्तराखंड समाचारदेहरादून समाचारनशा मुक्तियुवा दिवस
Previous Post

अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, देहरादून में Care Economy पर चर्चा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, देहरादून में Care Economy पर चर्चा
उत्तराखंड

अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, देहरादून में Care Economy पर चर्चा

by Seemaukb
August 12, 2026
आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट! देहरादून में हाईटेक PTZ कैमरों से 24×7 निगरानी शुरू
उत्तराखंड

आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट! देहरादून में हाईटेक PTZ कैमरों से 24×7 निगरानी शुरू

by Seemaukb
August 12, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्रों ने दी सुरक्षित दवा उपयोग की सीख

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्रों ने दी सुरक्षित दवा उपयोग की सीख

September 23, 2025
IMD Alert: उत्तराखंड के इन 8 जिलों में आज बरसेगा मौसम का कहर, जारी हुआ येलो अलर्ट

Weather Alert: अगले 3 घंटे इन 6 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना, IMD का येलो अलर्ट जारी

July 20, 2026

Don't miss it

युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान — ललित जोशी
उत्तराखंड

युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान — ललित जोशी

August 12, 2026
अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, देहरादून में Care Economy पर चर्चा
उत्तराखंड

अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, देहरादून में Care Economy पर चर्चा

August 12, 2026
आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट! देहरादून में हाईटेक PTZ कैमरों से 24×7 निगरानी शुरू
उत्तराखंड

आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट! देहरादून में हाईटेक PTZ कैमरों से 24×7 निगरानी शुरू

August 12, 2026
बाजार में हाहाकार, इस ऑटो शेयर ने मचाया धमाल! 20% चढ़ा भाव, 5 साल में दिया 1222% रिटर्न
देश-दुनिया

बाजार में हाहाकार, इस ऑटो शेयर ने मचाया धमाल! 20% चढ़ा भाव, 5 साल में दिया 1222% रिटर्न

August 12, 2026
परीक्षा केंद्र से WhatsApp तक पहुंचा पेपर! UKSSSC केस में 3 आरोपियों पर आरोप तय करने के आदेश
उत्तराखंड

परीक्षा केंद्र से WhatsApp तक पहुंचा पेपर! UKSSSC केस में 3 आरोपियों पर आरोप तय करने के आदेश

August 12, 2026
हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
हादसा

हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

August 12, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान — ललित जोशी
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, देहरादून में Care Economy पर चर्चा
  • आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट! देहरादून में हाईटेक PTZ कैमरों से 24×7 निगरानी शुरू

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.