Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

एसजीआरआरयू की एनसीसी कैडेट आकृति रावत ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाया प्रदेश का मान, प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने 51000 रुपए का चेक प्रदान कर किया सम्मानित

February 4, 2025
in उत्तराखंड
एसजीआरआरयू की एनसीसी कैडेट आकृति रावत ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाया प्रदेश का मान, प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने 51000 रुपए का चेक प्रदान कर किया सम्मानित
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

एसजीआरआरयू की एनसीसी कैडेट आकृति रावत ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाया प्रदेश का मान, प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने 51000 रुपए का चेक प्रदान कर किया सम्मानित
 शाबाश आकृतिः हमें आप पर गर्व है।
देहरादून। एसजीआरआरयू की एनसीसी कैडेट आकृति रावत ने विश्वविद्यालय के साथ साथ उत्तराखण्ड का मान भी बढ़ाया है। उत्तराखण्ड की बेटी आकृति रावत ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की परेड में उत्तराखण्ड निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें 51,000 रुपये (इक्यावन हज़ार रुपये) का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
मंगलवार को आकृति रावत ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आकृति रावत को इस उपलब्धि पर बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें। उन्होंन आकृति को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से 51,000/- इक्यावन हज़ार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि बेटियों को और बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव पहल की जानी चाहिए। ऐसी बेटियां युवाओं के लिए राॅल माॅडल व पूरे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। आकृति रावत ”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ“ मुहिम का एक सार्थक उदाहरण भी हैं।
आकृति रावत की उपलब्धि पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार गौरवांन्वित है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। आकृति रावत वर्तमान में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून में मनोविज्ञान की छात्रा हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया। जिससे पूरे प्रदेश को गर्व की अनुभूति हुई।
आकृति रावत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री गुरु राम राय स्कूल, पब्लिक स्कूल, पटेल नगर से प्राप्त की। वह श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मे मनोविज्ञान की छात्रा हैं। उनके परिवार और शिक्षकों के अनुसार, आकृति बचपन से ही मेहनती, जिम्मेदार, आज्ञाकारी और बहु-प्रतिभाशाली रही हैं। उन्होंने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि खेल, सामाजिक कार्य और एनजीओ गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन प्रक्रिया के दौरान, आकृति ने आईयूसी-आरडीसी कैंप में ‘बेस्ट येप कैडेट’ का स्वर्ण पदक जीता और इसके बाद आईजीसी-आरडीसी कैंप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। यह उनकी कठिन मेहनत और समर्पण का परिणाम था, जिससे उन्हें दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस कैंप (आरडीसी-2025) में भाग लेने का अवसर मिला। उन्हें थलसेना अध्यक्ष (चीफ आॅफ आर्मी स्टाफ) जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा उत्तराखंड निदेशालय की ‘सर्वश्रेष्ठ कैडेट’ के रूप में सम्मानित किया गया।
उन्होंने वायुसेना अध्यक्ष (चीफ आॅफ एअर स्टाफ) के कार्यक्रम में मास्टर ऑफ सेरेमनी (एमसी) की भूमिका निभाई।
आकृति को विदेशी प्रतिनिधियों के लिए स्पॉन्सर कैडेट के रूप में चुना गया, जो पूरे देश के केवल कुछ चुनिंदा कैडेट्स को ही मिलता है। उन्होंने उत्तराखंड निदेशालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। आकृति की इन उपलब्धियों ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व कौशल ने यह साबित किया कि यदि जुनून और दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उनकी सफलता प्रदेश की अन्य युवतियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

Previous Post

कालसी में यमुना नदी पर अवैध खनन: पट्टाधारक का पट्टा निरस्त, प्रशासन ने दिखाई दृढ़ता

Next Post

जनपद में कोई भी बालिका धन की कमी से नहीं रहेगी शिक्षा से वंचित, डीएम 

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

by Seemaukb
May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

by Seemaukb
May 12, 2026
Next Post
जनपद में कोई भी बालिका धन की कमी से नहीं रहेगी शिक्षा से वंचित, डीएम 

जनपद में कोई भी बालिका धन की कमी से नहीं रहेगी शिक्षा से वंचित, डीएम 

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Crime news: युवक की गर्दन काटकर की हत्या

Crime news: युवक की गर्दन काटकर की हत्या

January 16, 2023
बिग ब्रेकिंग: नर्सिंग अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती,ऐसे करे आवेदन

बिग ब्रेकिंग: नर्सिंग अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती,ऐसे करे आवेदन

November 30, 2023

Don't miss it

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

May 12, 2026
शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा
हेल्थ

शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
उत्तराखंड

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

May 10, 2026
1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल
क्राइम

1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
क्राइम

बड़ी खबर : देहरादून में जनगणना ड्यूटी से गायब 11 कर्मचारियों पर मुकदमा

May 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
  • मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
  • शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.