Thursday, September 17, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

फार्मासिस्ट की गैरमौजूदगी, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में मिली अनियमितताएं; ‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’ अभियान के तहत हुई कार्रवाई

August 11, 2026
in क्राइम, हेल्थ
कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने और मेडिकल स्टोरों में औषधि बिक्री से जुड़े वैधानिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को मसूरी क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया।

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशों के क्रम में ‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण टीम ने कई मेडिकल स्टोरों में फार्मासिस्ट की उपलब्धता, दवाइयों के रखरखाव, एक्सपायर दवाओं, लाइसेंस, अभिलेख, फ्रिज एवं तापमान व्यवस्था, नारकोटिक्स दवाओं के रिकॉर्ड और CCTV जैसी व्यवस्थाओं की जांच की।

You might also like

पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार

46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने

देहरादून में ED की दस्तक, चंदन सिंह जीना के घर से लाखों की नकदी और सोने के सिक्के बरामद

पांच मेडिकल स्टोरों का किया गया निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव सीमा डुंगराकोटी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मानेन्द्र सिंह राणा और औषधि निरीक्षक विनोद जुगलान शामिल रहे।

टीम ने मसूरी क्षेत्र के पांच मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में औषधि बिक्री से जुड़े नियमों के उल्लंघन और व्यवस्थागत कमियां सामने आईं।

हैमर्स मेडिकोज में फार्मासिस्ट अनुपस्थित, एक्सपायर दवाइयां मिलीं

हैमर्स मेडिकोज में निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला। जांच में एक्सपायर दवाइयां अन्य दवाओं के साथ रखी हुई मिलीं। मेडिकल स्टोर में दवाइयों के अलावा दैनिक उपभोग की कई अन्य वस्तुएं भी बिक्री के लिए रखी गई थीं।

इसके अलावा स्टोर में CCTV कैमरे नहीं मिले और रैक में साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया। टीम ने अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए स्टोर में दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी और संचालक को नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पायनियर मेडिकल स्टोर में एक्सपायर दवाओं का रखरखाव मिला अव्यवस्थित

पायनियर मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट और स्टोर मालिक मौजूद मिले। हालांकि, एक्सपायर दवाइयों के रखरखाव में कमी पाई गई। दवाइयों के साथ अन्य सामान भी बिक्री के लिए रखा गया था।

स्टोर का फ्रिज चालू स्थिति में था, लेकिन उसमें तापमान प्रदर्शित करने की व्यवस्था नहीं थी। संचालक ने टीम को बताया कि एक्सपायर दवाइयां संबंधित कंपनी को वापस की जा चुकी हैं। वहीं नारकोटिक्स दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित रिकॉर्ड टीम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अग्रवाल मेडिकोज में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवा बिक्री का मामला

अग्रवाल मेडिकोज में स्टोर मालिक मौजूद था, जबकि फार्मासिस्ट अवकाश पर थी। निरीक्षण में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के दौरान दवाओं की बिक्री किए जाने की बात सामने आई।

इसके अलावा फ्रिज में रखी वैक्सीन निर्धारित तापमान पर नहीं मिली। अन्य दवाओं के साथ एक्सपायर दवाइयां भी रखी गई थीं। कई दवाइयां कटी हुई अवस्था में मिलीं और स्टोर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी।

गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए टीम ने स्टोर बंद कराते हुए दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी।

ऑप्टिशियन मेडिकल स्टोर का फ्रिज मिला खराब

ऑप्टिशियन मेडिकल स्टोर में भी फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाई गई। निरीक्षण के दौरान एक्सपायर दवाइयों का रखरखाव अव्यवस्थित मिला। साथ ही दवाओं को सुरक्षित तापमान पर रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला फ्रिज खराब अवस्था में पाया गया।

टीम ने संचालक को फ्रिज बदलने के निर्देश दिए। अनियमितताओं को देखते हुए स्टोर को तत्काल बंद कराया गया और दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई।

ए. जेम्स एंड कंपनी का लाइसेंस मिला एक्सपायर

ए. जेम्स एंड कंपनी मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट और स्टोर मालिक मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान जब मेडिकल स्टोर का लाइसेंस मांगा गया तो संचालक लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

जांच में लाइसेंस की अवधि समाप्त होना पाया गया। नवीनीकरण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके अलावा एक्सपायर दवाइयां अन्य दवाओं के साथ रखी मिलीं और दवाओं के क्रय-विक्रय से जुड़े अभिलेख भी व्यवस्थित नहीं थे।

रैक में साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया। टीम ने स्टोर की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी होने तक दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

जनस्वास्थ्य और नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि इस तरह के निरीक्षण का उद्देश्य केवल नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य और उनके वैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।

प्राधिकरण के अनुसार दवाइयों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण और सही तरीके से वितरण का सीधा संबंध नागरिकों के स्वास्थ्य से है। इसलिए औषधि संबंधी नियमों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

दूरस्थ और पर्यटन क्षेत्रों में भी होगी निगरानी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि प्राधिकरण जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर निगरानी और जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य और मूलभूत अधिकारों की सुरक्षा प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में शामिल है। विशेष रूप से दूरस्थ और पर्यटन क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य एवं औषधि संबंधी प्रतिष्ठानों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

 

Tags: Dehradun Medical Storedehradun newsDrug Inspection Uttarakhanddrug inspectorExpired Medicinesmedical store raidMussoorie Medical Store InspectionMussoorie NewsPharmacistPharmacist AbsentSafe Drugs Safe LifeUttarakhand newsऔषधि निरीक्षणजिला विधिक सेवा प्राधिकरणदेहरादूनदेहरादून मेडिकल स्टोर जांचमसूरीमसूरी मेडिकल स्टोरमेडिकल स्टोर
Previous Post

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

Next Post

हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार
क्राइम

पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार

by Seemaukb
September 14, 2026
46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने
हेल्थ

46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने

by Seemaukb
September 12, 2026
Next Post
हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

योग हमारी दिनचर्या में सम्मिलित होना चाहिए,स्वास्थ्य के लिए जरूरी भी है।मीना खाती

योग हमारी दिनचर्या में सम्मिलित होना चाहिए,स्वास्थ्य के लिए जरूरी भी है।मीना खाती

June 21, 2022
बड़ी खबर : मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद को 6 साल के लिए निष्कासित

बड़ी खबर : मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद को 6 साल के लिए निष्कासित

March 29, 2022

Don't miss it

ड्राफ्ट खत्म, टीमें फाइनल! 21 सितंबर से UPL 2026 में दिखेगा क्रिकेट सितारों का दम
उत्तराखंड

ड्राफ्ट खत्म, टीमें फाइनल! 21 सितंबर से UPL 2026 में दिखेगा क्रिकेट सितारों का दम

September 16, 2026
जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे
उत्तराखंड

जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे

September 16, 2026
DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय
उत्तराखंड

DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय

September 15, 2026
जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, 23 अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड

जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, 23 अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

September 15, 2026
देहरादून में 17 सितंबर से बजेगा ‘सेवा’ का बिगुल, 18 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
उत्तराखंड

देहरादून में 17 सितंबर से बजेगा ‘सेवा’ का बिगुल, 18 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

September 15, 2026
UPL 2026: 21 सितंबर से देहरादून में गूंजेगा T20 का रोमांच, पुरुष-महिला खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
क्रिकेट

UPL 2026: 21 सितंबर से देहरादून में गूंजेगा T20 का रोमांच, पुरुष-महिला खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

September 15, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • ड्राफ्ट खत्म, टीमें फाइनल! 21 सितंबर से UPL 2026 में दिखेगा क्रिकेट सितारों का दम
  • जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे
  • DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.