Friday, November 14, 2025
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल गिरफ्तार: अवैध खनन की सूचना देने वाले युवक पर हमले का आरोप

February 27, 2025
in क्राइम
बड़ी खबर: पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल गिरफ्तार: अवैध खनन की सूचना देने वाले युवक पर हमले का आरोप
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
 पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल गिरफ्तार: अवैध खनन की सूचना देने वाले युवक पर हमले का आरोप

उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के भाई एवं बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल को दबंगई दिखाना भारी पड़ गया। महाशिवरात्रि के दिन बड़कोट पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पालिका अध्यक्ष पर एक स्थानीय युवक पर जानलेवा हमले का आरोप है। इसी के चलते बड़कोट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। अभियुक्तों को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पुरोला मीनाक्षी शर्मा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी जमानत याचिका खारिज कर उन्हें टिहरी जेल भेजने का आदेश दिया गया।

क्या है मामला?
मंगलवार देर रात बड़कोट पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, प्रवीन रावत नामक युवक देहरादून से नौगांव-बैगासू होते हुए अपने साथियों के साथ बड़कोट आ रहा था। इस दौरान उसने 112 हेल्पलाइन पर फोन कर यमुनोत्री विधायक के भाई और बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल द्वारा रात में यमुना नदी में अवैध खनन किए जाने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे। तभी पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल अपने समर्थकों के साथ वहां आ गए और पुलिस से पोकलैंड मशीन की चाबी छीन ली। उन्होंने अपने ड्राइवर को आदेश दिया कि मशीन को निकालकर ले जाओ और पुलिस से जो बन पड़े, कर लेने दो।

इसके बाद, आरोप है कि विनोद डोभाल ने प्रवीन रावत और उसके साथियों को ढूंढ निकाला और जान से मारने की नीयत से उनकी गाड़ी को तीन-चार बार टक्कर मारी। प्रवीन रावत ने दावा किया कि उनके वाहन को पहाड़ी से धक्का देने की साजिश थी, लेकिन उन्होंने सूझबूझ से वाहन को पहाड़ की तरफ मोड़ दिया। पुलिस ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद पालिका अध्यक्ष अपने साथियों के साथ फरार हो गए।

न्यायालय ने भेजा जेल
थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत ने बताया कि प्रवीन रावत की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 109 के तहत नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके सहयोगी अंकित रमोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को पुरोला न्यायालय में पेश किया, जहां से मजिस्ट्रेट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया।

शपथ ग्रहण के 20 दिन बाद ही गिरफ्तार!
नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने 20 दिन पहले ही शपथ ग्रहण किया था, लेकिन इस घटना ने उनके कार्यकाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता के बीच इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जनप्रतिनिधि होने के बावजूद इस तरह की हरकत जनता के विश्वास को तोड़ने वाली कही जा रही है।

You might also like

सावधान: देहरादून में बिक रही फर्जी डिफेंस शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

Big breking: करोड़ों के लेनदेन पर टूटा आयकर विभाग का हंटर, शहर के कई रसूखदारों के यहां एक साथ कार्रवाई

बड़ी खबर: रात होते ही साइलेंट मोड पर चली गई पुलिस, सुरक्षा पर उठे सवाल

Tags: attack caseBhatwari Nagar PalikaCrime newsillegal miningmunicipal chairman arrestedTehri JailUttarakhand politicsuttarkashi newsVinod DobhalYamunotri MLA
Previous Post

उत्तराखंड के पारंपरिक घरेलू नुस्खे: प्राकृतिक तरीकों से सेहतमंद रहने के आयुर्वेदिक उपाय

Next Post

बड़ी खबर: होली पर मिलावटखोरों पर शिकंजा: प्रदेशभर में चल रहा सघन अभियान

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

सावधान:  देहरादून में बिक रही फर्जी डिफेंस शराब, एक तस्कर गिरफ्तार
क्राइम

सावधान: देहरादून में बिक रही फर्जी डिफेंस शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

by Seemaukb
November 13, 2025
Big breking: करोड़ों के लेनदेन पर टूटा आयकर विभाग का हंटर, शहर के कई रसूखदारों के यहां एक साथ कार्रवाई
क्राइम

Big breking: करोड़ों के लेनदेन पर टूटा आयकर विभाग का हंटर, शहर के कई रसूखदारों के यहां एक साथ कार्रवाई

by Seemaukb
November 12, 2025
Next Post
बिग ब्रेकिंग:-  मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के सीएम धामी ने दिए निर्देश

बड़ी खबर: होली पर मिलावटखोरों पर शिकंजा: प्रदेशभर में चल रहा सघन अभियान

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर:  तुफानी मंजर के जख्म लगे दिखनें, दूरदराज।क्षेत्र में कई मकानों की छतें उड़ी।

बड़ी खबर: तुफानी मंजर के जख्म लगे दिखनें, दूरदराज।क्षेत्र में कई मकानों की छतें उड़ी।

April 11, 2022
बड़ी खबर: इस विभाग में छह मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित 85 के तबादले

बिग ब्रेकिंग: परिवहन विभाग में बंपर तबादले।देखे लिस्ट

June 9, 2023

Don't miss it

भंडाफोड़: फर्जी स्थायी निवासी प्रमाण पत्र घोटाला ।कुमाऊं कमिश्नर ने CS‌C सेंटर पर मारा छापा 
उत्तराखंड

भंडाफोड़: फर्जी स्थायी निवासी प्रमाण पत्र घोटाला ।कुमाऊं कमिश्नर ने CS‌C सेंटर पर मारा छापा 

November 14, 2025
दर्दनाक : घास काटने गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार का हमला। मौके पर ही मौत — क्षेत्र में दहशत
उत्तराखंड

दर्दनाक : घास काटने गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार का हमला। मौके पर ही मौत — क्षेत्र में दहशत

November 14, 2025
Dehradun News: चलते वाहन में अचानक लगी आग। चालक ने कूदकर बचाई जान
उत्तराखंड

Dehradun News: चलते वाहन में अचानक लगी आग। चालक ने कूदकर बचाई जान

November 14, 2025
बिग ब्रेकिंग:  287 चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती। इस दिन शुरू होंगे आवेदन 
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:  287 चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती। इस दिन शुरू होंगे आवेदन 

November 13, 2025
सावधान:  देहरादून में बिक रही फर्जी डिफेंस शराब, एक तस्कर गिरफ्तार
क्राइम

सावधान: देहरादून में बिक रही फर्जी डिफेंस शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

November 13, 2025
देहरादून में मॉक ड्रिल का अलर्ट! 15 नवंबर को 10 जगहों पर गूंजेगा सायरन, भूकंप जैसी स्थिति होगी तैयार
उत्तराखंड

देहरादून में मॉक ड्रिल का अलर्ट! 15 नवंबर को 10 जगहों पर गूंजेगा सायरन, भूकंप जैसी स्थिति होगी तैयार

November 13, 2025
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • भंडाफोड़: फर्जी स्थायी निवासी प्रमाण पत्र घोटाला ।कुमाऊं कमिश्नर ने CS‌C सेंटर पर मारा छापा 
  • दर्दनाक : घास काटने गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार का हमला। मौके पर ही मौत — क्षेत्र में दहशत
  • Dehradun News: चलते वाहन में अचानक लगी आग। चालक ने कूदकर बचाई जान

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.