Saturday, September 19, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

एसजीआरआर स्कूल की प्रधानाचार्य निलंबित, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और अभिभावकों से दुर्व्यवहार बना वजह

April 21, 2025
in उत्तराखंड, शिक्षा
बिग ब्रेकिंग : पैसे मांगने के आरोप में वन दरोगा निलंबित, डीएफओ ने दिए जांच के आदेश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख

बड़ी खबर : वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम सख्त, रिजर्व लैंड बैंक जल्द अपडेट करने के निर्देश

एसजीआरआर स्कूल की प्रधानाचार्य निलंबित, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और अभिभावकों से दुर्व्यवहार बना वजह

जांच में सहयोग करना होगा अनिवार्य, कार्यभार सौंपा गया अन्य शिक्षक को

देहरादून, 20 अप्रैल 2025 (सू.वि):
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, ईसी रोड, देहरादून की प्रधानाचार्य श्रीमती शैला जोशी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा यह निर्णय वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने और अभिभावकों से दुर्व्यवहार किए जाने की गंभीर शिकायतों के आधार पर लिया गया है।

प्रबंधन की ओर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि श्रीमती जोशी ने विद्यालय की प्रधानाचार्य होने के नाते अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का पालन नहीं किया, जो कि एक गंभीर प्रशासनिक चूक मानी गई है। स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय में अनुशासन और सुचारू संचालन बनाए रखने के लिए मामले की जांच आवश्यक बताई है। निलंबन की अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक छात्र जिसने एसजीआरआर पब्लिक स्कूल से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी, उसे प्रधानाचार्य द्वारा 9वीं कक्षा में प्रवेश देने से मना कर दिया गया। इसके साथ ही, संबंधित अभिभावक पर अन्य विद्यालय में प्रवेश दिलवाने का दबाव भी डाला गया। इस घटना की शिकायत मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में दर्ज की गई थी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि छात्र के निवास स्थान के पास स्कूल होने के कारण वे अपने बच्चे को वहीं पढ़ाना चाहते हैं।

इसके अतिरिक्त, अन्य अभिभावकों द्वारा भी प्रधानाचार्य पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए थे। इन सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल ने प्रधानाचार्य को छात्र को उसी विद्यालय में प्रवेश देने का निर्देश दिया था, लेकिन प्रधानाचार्य ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया। जब उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया, तब भी वह उपस्थित नहीं हुईं और फोन पर भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को प्रधानाचार्य पद पर अन्य किसी व्यक्ति की नियुक्ति करने, छात्रों के अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव न बनाने और छात्र को प्रवेश देने की प्रक्रिया तत्काल आरंभ करने के निर्देश दिए। प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीमती शैला जोशी को निलंबित कर दिया और जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

निलंबन के दौरान श्रीमती जोशी को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, कालिदास रोड, देहरादून में उपस्थित रहकर जांच में सहयोग करना होगा। साथ ही, विद्यालय से संबंधित सभी दस्तावेज, उपकरण और चाबियां शिक्षक कुमारेशा शर्मा को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: CSEO VK Dhaudiyaldehradun newsEC Road DehradunEducation newsschool management actionschool principal suspendedSGRR SchoolShaila Joshi suspensionstudent admission disputeUttarakhand schools
Previous Post

डेंगू-मलेरिया का खतरा चरम पर: डीएम ने दिया अलर्ट, चिकित्सक और निगम कर्मियों को युद्ध स्तर पर तैयार रहने के निर्देश

Next Post

जानिए सात घोड़ों की पेंटिंग लगाने के वास्तु नियम: दिशा, महत्व और सही स्थान

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण
उत्तराखंड

पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण

by Seemaukb
September 18, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख

by Seemaukb
September 18, 2026
Next Post
जानिए सात घोड़ों की पेंटिंग लगाने के वास्तु नियम: दिशा, महत्व और सही स्थान

जानिए सात घोड़ों की पेंटिंग लगाने के वास्तु नियम: दिशा, महत्व और सही स्थान

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: बेरोजगारों को उत्तराखंड सरकार का बड़ा तोहफा।पढ़िए पूरी खबर

बड़ी खबर: बेरोजगारों को उत्तराखंड सरकार का बड़ा तोहफा।पढ़िए पूरी खबर

October 15, 2022
नैनीताल जनपद के हर कौने में फ़ैला हैं अवैध शराब का व्यापार,धर्मस्थलों के पास भी बिकती हैं कच्ची शराब

नैनीताल जनपद के हर कौने में फ़ैला हैं अवैध शराब का व्यापार,धर्मस्थलों के पास भी बिकती हैं कच्ची शराब

April 10, 2024

Don't miss it

पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण
उत्तराखंड

पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण

September 18, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख

September 18, 2026
देहरादून में ‘गड्ढों’ की खैर नहीं! 40 टीमें स्ट्रीट लाइट पर तैनात, रात में अफसर करेंगे निगरानी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम सख्त, रिजर्व लैंड बैंक जल्द अपडेट करने के निर्देश

September 18, 2026
दिव्यांग और बुजुर्ग ध्यान दें! देहरादून में 11 शिविर, ऐसे मिलेगा मुफ्त सहायक उपकरण
उत्तराखंड

दिव्यांग और बुजुर्ग ध्यान दें! देहरादून में 11 शिविर, ऐसे मिलेगा मुफ्त सहायक उपकरण

September 18, 2026
कृषि-उद्यान में करोड़ों के खेल का दावा, किसान मंच का सरकार से सीधा सवाल—“दस्तावेज दिखाइए, सच सामने लाइए
उत्तराखंड

कृषि-उद्यान में करोड़ों के खेल का दावा, किसान मंच का सरकार से सीधा सवाल—“दस्तावेज दिखाइए, सच सामने लाइए

September 18, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का किया समाधान
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का किया समाधान

September 17, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख
  • बड़ी खबर : वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम सख्त, रिजर्व लैंड बैंक जल्द अपडेट करने के निर्देश

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.