You might also like
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक तस्कर को उत्तराखंड STF और महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में की गई।
गिरफ्तार आरोपी कामरान अहमद पहले भी हथियार तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। साल 2022 में दिल्ली से उसके पास से 2000 अवैध कारतूस बरामद हुए थे।
महाराष्ट्र से मिला सुराग, देहरादून में हुई गिरफ्तारी
हाल ही में महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में वन्य जीवों के अवैध शिकार में लिप्त गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें हथियार उत्तराखंड के देहरादून निवासी कामरान अहमद द्वारा भेजे गए थे। इस जानकारी के आधार पर महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने उत्तराखंड STF से संपर्क किया।
सूचना के बाद देहरादून में STF ने कामरान अहमद की निगरानी शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
भारी मात्रा में बरामद हुए थे हथियार
महाराष्ट्र पुलिस को जिन दो आरोपियों से हथियार मिले थे, उनमें शामिल हैं:
-
एक 22 कैलिबर राइफल
-
एक 77 कैलिबर एयर गन
-
एक डबल बोर पोट गन
-
एक 32 बोर की रिवाल्वर
-
एक क्रॉसबो हंटिंग ट्रेजर ट्रिगर गार्ड
-
12 बोर के 5 जिंदा कारतूस
-
0.22 कैलिबर के 90 जिंदा कारतूस
-
लॉन्ग राइफल
-
इंडियन गोला-बारूद
-
स्टील और तांबे के 30 जिंदा कारतूस
-
मिलिट्री कलर की बुलेटप्रूफ जैकेट
ऑनलाइन बुकिंग से होती थी डिलीवरी
STF के मुताबिक, आरोपी कामरान अहमद अवैध हथियारों की ऑनलाइन बुकिंग लेकर इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कुरियर के माध्यम से महाराष्ट्र के शिकारियों और तस्करों तक पहुंचाता था।
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की पुष्टि
STF SSP नवनीत भुल्लर ने बताया कि आरोपी कामरान अहमद के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की पुष्टि हुई है। पूछताछ में उसके विदेशों में आने-जाने और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली है। STF इन तथ्यों की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।
Discussion about this post