Thursday, November 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: 100 करोड़ लोन घोटाले का आरोपी बना शिक्षा संस्था का सचिव, शिक्षिका और छात्रा को किया जबरन निष्कासित

April 14, 2025
in उत्तराखंड, क्राइम
बड़ी खबर: 100 करोड़ लोन घोटाले का आरोपी बना शिक्षा संस्था का सचिव, शिक्षिका और छात्रा को किया जबरन निष्कासित
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

100 करोड़ लोन घोटाले का आरोपी बना शिक्षा संस्था का सचिव, शिक्षिका और छात्रा को किया जबरन निष्कासित

देहरादून की पुरकल यूथ डेवलपमेंट सोसाइटी विवादों में, सचिव अनूप सेठ पर मनमानी और अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप, डीएम तक पहुंची शिकायत


देहरादून।  देहरादून की नामी गैर-सरकारी संस्था पुरकल यूथ डेवलपमेंट सोसाइटी एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार समाजसेवा के लिए नहीं, बल्कि विवादों और गंभीर आरोपों के कारण। संस्था के सचिव पद पर ऐसा व्यक्ति नियुक्त किया गया है, जिस पर 100 करोड़ रुपये के लोन घोटाले का गंभीर आरोप है और CBI द्वारा मामला दर्ज किया जा चुका है।

मातृत्व अवकाश के बाद शिक्षिका को नौकरी से निकाला

संस्था से संचालित स्कूल में बीते 10 वर्षों से कार्यरत विज्ञान शिक्षिका कंचन ध्यानी ने 25 जुलाई 2024 को एक पुत्र को जन्म दिया। वे सितंबर 2024 तक मातृत्व अवकाश पर रहीं, जिसे बाद में जनवरी 2025 तक बढ़वा लिया गया। प्रबंधन ने उन्हें अप्रैल 2025 से ज्वाइन करने को कहा, लेकिन जब उन्होंने वापसी की सूचना दी तो उन्हें सिर्फ व्हाट्सएप मैसेज के जरिए काम पर न आने का निर्देश दे दिया गया।

इस अमानवीय कृत्य के लिए स्कूल की प्राचार्य डायना लूजी और सचिव अनूप सेठ को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

छात्रा को निष्कासित करने का भी आरोप

संस्था की एक छात्रा आफिया ने आरोप लगाया कि उसे बिना किसी स्पष्ट कारण के स्कूल से निष्कासित कर दिया गया। आफिया ने केवल यह पूछा था कि स्कूल में पहले जैसी व्यवस्थाएं अब क्यों नहीं रही हैं। इसके बाद उसे बाहर कर दिया गया। छात्रा ने भी जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

डीएम ने दिए जांच के आदेश

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर हरि गिरि को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसडीएम ने भरोसा दिलाया है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

लोन घोटाले से जुड़ा है सचिव अनूप सेठ

संस्था के वर्तमान सचिव अनूप सेठ का नाम IL&FS एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड से जुड़े 100.03 करोड़ रुपये के लोन फर्जीवाड़े में शामिल है। CBI ने इस घोटाले में कई शहरों में छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।
सीबीआई की एफआईआर के अनुसार, अनूप सेठ समेत अन्य निदेशकों ने आपराधिक साजिश के तहत लोन का दुरुपयोग किया और फंड्स को गलत तरीके से खर्च किया।

क्या कहता है प्रशासन और सचिव?

संपर्क करने पर सचिव अनूप सेठ ने शिक्षिका और छात्रा के निष्कासन को संस्था का आंतरिक मामला बताया। वहीं, लोन घोटाले पर चुप्पी साधते हुए उन्होंने केवल इतना कहा कि उन्होंने जांच एजेंसी को जवाब दे दिया है।


निष्कर्ष :
पुरकल यूथ डेवलपमेंट सोसाइटी, जो असहाय बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए जानी जाती है, अब प्रशासनिक अनियमितताओं, महिला अधिकारों के उल्लंघन और छात्र हितों की अनदेखी जैसे आरोपों से घिरी है। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है।

Tags: Anoop SethCBI investigationdehradun newsEducation newsIL&FS scamloan fraud casematernity leave violationPurkal Youth Development Societyschool controversy Dehradunstudent expulsionteacher rightsUttarakhand education updates
Previous Post

बिग ब्रेकिंग : जनमानस को समर्पित स्वास्थ्य सुविधाएं – डीएम बंसल की प्राथमिकताओं में सेवा सर्वोपरि

Next Post

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज: महिला नीति से लेकर वेडिंग डेस्टिनेशन तक कई बड़े फैसलों की उम्मीद

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

by Seemaukb
November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

by Seemaukb
November 11, 2026
Next Post
बड़ी खबर : आयुक्त पद से हटे पीसीएस चंद्र सिंह धर्मशक्तू, अगली तैनाती फिलहाल तय नहीं

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज: महिला नीति से लेकर वेडिंग डेस्टिनेशन तक कई बड़े फैसलों की उम्मीद

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

जघन्य हत्याकांड में 22 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने किए NBW जारी

जघन्य हत्याकांड में 22 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने किए NBW जारी

February 24, 2023
बड़ी खबर: जून में रिटायर हो रहे इस अफसर पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार।जानिए कौन है ये अफसर

बिग ब्रेकिंग: आईएएस अधिकारी राम विलास यादव हुए सस्पेंड

June 22, 2022

Don't miss it

CRPF जवानों पर गोलियां बरसाकर भागे आतंकी, कुलगाम में CCTV से खुलेगा राज!
देश-दुनिया

CRPF जवानों पर गोलियां बरसाकर भागे आतंकी, कुलगाम में CCTV से खुलेगा राज!

November 12, 2026
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

November 11, 2026
कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे
टेक न्यूज़

कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

November 11, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
देश-दुनिया

8वें वेतन आयोग से पहले रिटायर हुए तो भी मिलेगा फायदा? बढ़ी पेंशन और एरियर पर जानें नियम

November 11, 2026
दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
देश-दुनिया

दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट

November 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • CRPF जवानों पर गोलियां बरसाकर भागे आतंकी, कुलगाम में CCTV से खुलेगा राज!
  • धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
  • सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.