Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी, विकास योजनाओं पर मांगा सहयोग

July 14, 2025
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी, विकास योजनाओं पर मांगा सहयोग
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

SIR Voter List 2026: मतदाता घबराएं नहीं! Anomaly और No-Mapping पर CDO ने दिया बड़ा अपडेट

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड, विकसित भारत 2047 के विज़न में अहम भूमिका निभाने को संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कार्तिक स्वामी मंदिर के प्रतिरूप और आदि कैलाश यात्रा पर आधारित कॉफ़ी टेबल बुक भेंट की। इसके साथ ही उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों जैसे कनार का घी (धारचूला), लाल चावल (पुरोला), बासमती चावल, काला जीरा, गंध रैण, जम्बू और शुद्ध शहद भी भेंट स्वरूप प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तरह ही हरिद्वार और ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर तथा चम्पावत के शारदा कॉरिडोर के मास्टर प्लान के अनुरूप अवस्थापना विकास के लिए सीएसआर माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

सेमी कंडक्टर हब, रेल परियोजनाएं और रैपिड ट्रांजिट पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंह नगर स्थित नेपा फार्म को सेमी कंडक्टर हब के रूप में विकसित करने और सेमी कंडक्टर उद्योग स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को हरिद्वार तक विस्तार देने और टनकपुर-बागेश्वर व ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजनाओं में मार्ग निर्माण शामिल किए जाने हेतु संबंधित मंत्रालयों को निर्देशित करने का आग्रह किया।

राजजात यात्रा और महाकुंभ के लिए विशेष अनुरोध

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को वर्ष 2026 में आयोजित होने जा रही नंदा राजजात यात्रा की जानकारी दी और पर्यावरण अनुकूल अवस्थापना सुविधाओं के लिए 400 करोड़ रुपए की सहायता मांगी। साथ ही प्रधानमंत्री को यात्रा में आमंत्रित भी किया।

इसी क्रम में, मुख्यमंत्री ने 2027 के हरिद्वार महाकुंभ को लेकर राज्य सरकार की तैयारियों की जानकारी दी और 3500 करोड़ रुपए की विशेष वित्तीय सहायता की मांग रखी, ताकि पुलों की मरम्मत, पेयजल, बिजली, शौचालय, परिवहन, पार्किंग आदि कार्य कराए जा सकें।

चौरासी कुटिया, विद्युत व्यवस्था और जल परियोजनाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के निकट चौरासी कुटिया को पुरानी पहचान लौटाने के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी दी और इसके प्रस्ताव को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमोदन दिलवाने का आग्रह किया।

वहीं ऋषिकेश और हरिद्वार की एचटी व एलटी विद्युत लाइनों को भूमिगत करने और बिजली व्यवस्था के ऑटोमेशन के लिए 1015 करोड़ की डीपीआर को RDSS योजना में स्वीकृति दिलवाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने पिण्डर-कोसी लिंक परियोजना का भी उल्लेख किया, जिससे बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों के 625 गांवों की 2 लाख जनसंख्या को पेयजल और सिंचाई का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने इस परियोजना को भारत सरकार की विशेष योजना में शामिल करने का निवेदन किया।

जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति का अनुरोध

मुख्यमंत्री ने 596 मेगावाट क्षमता की पांच जल विद्युत परियोजनाओं के विकास की अनुमति कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों के आधार पर देने का भी अनुरोध प्रधानमंत्री से किया।

प्रधानमंत्री ने दी हर संभव सहयोग की आश्वस्ति

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, नंदा राजजात यात्रा, हरिद्वार महाकुंभ और जल जीवन मिशन से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली और उत्तराखण्ड के विकास में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Tags: Narendra ModiPushkar Singh Dhamiउत्तराखंड रेल परियोजनाएंउत्तराखण्ड समाचारगंगा कॉरिडोरनंदा राजजात यात्रामहाकुंभ 2027विकास परियोजनाएं
Previous Post

पंचायत चुनाव में भेदभाव के आरोपों की गूंज: नेता प्रतिपक्ष ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र

Next Post

बड़ी खबर – जनता दरबार में डीएम सविन बंसल के कड़े फैसले, जनता को मिला न्याय, राहत और आश्वासन

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

by Seemaukb
August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

by Seemaukb
August 11, 2026
Next Post
बड़ी खबर – जनता दरबार में डीएम सविन बंसल के कड़े फैसले, जनता को मिला न्याय, राहत और आश्वासन

बड़ी खबर - जनता दरबार में डीएम सविन बंसल के कड़े फैसले, जनता को मिला न्याय, राहत और आश्वासन

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में आक्रोश: भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों का प्रण,या मंत्री की कुर्सी जाएगी या हमारे प्राण

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में आक्रोश: भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों का प्रण,या मंत्री की कुर्सी जाएगी या हमारे प्राण

March 15, 2025
तीन दिवसीय होगा उत्तराखण्ड का विधानसभा सत्र, 29 मार्च से सुरु

तीन दिवसीय होगा उत्तराखण्ड का विधानसभा सत्र, 29 मार्च से सुरु

March 25, 2022

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.