सिर्फ चार जिलों में हुई हल्की बारिश
नवंबर की शुरुआत में केवल चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।
बाकी सभी जिलों में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा, जिससे मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा और ठंडी हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया।
10 साल में तीसरी बार नवंबर सूखा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जलवायु परिवर्तन का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। पिछले 10 वर्षों में तीसरी बार नवंबर में बारिश नहीं हुई।
इससे पहले 2021 और 2016 में भी राज्य में नवंबर का महीना बिल्कुल सूखा रहा था।
विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश न होने के कारण मैदानी इलाकों से लेकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक नॉर्मल तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे सर्दी का पैटर्न बदल गया है।
तापमान में असामान्य उतार-चढ़ाव
शुक्रवार को देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जो 27.6°C रहा।
वहीं रात का तापमान 8.7°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
इसी तरह राज्य के अन्य जिलों में भी दिन और रात के तापमान में असामान्य उतार-चढ़ाव जारी है।
4 दिसंबर तक बारिश के आसार नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पहाड़ों में पाले की शुरुआत हो चुकी है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम हल्का कोहरा छा रहा है, जिससे ठंड का एहसास और अधिक बढ़ गया है।









Discussion about this post