Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दून नगर निगम का कारनामा: कागज़ों पर बनाई सड़क, बोर्ड भी लगा… भुगतान भी पूरा

December 7, 2025
in उत्तराखंड, क्राइम
दून नगर निगम का कारनामा: कागज़ों पर बनाई सड़क, बोर्ड भी लगा… भुगतान भी पूरा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। दून नगर निगम में सड़क निर्माण को लेकर बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है। इंदिरापुरम वार्ड स्थित राज एन्क्लेव साईंलोक कॉलोनी में जिस सड़क को पिछले बोर्ड के कार्यकाल में नया बनाया जाना था, वह जमीन पर बनी ही नहीं, लेकिन कागज़ों में सड़क भी बन गई और भुगतान भी पूरा हो गया। इतना ही नहीं, सड़क का बोर्ड भी लगवा दिया गया, जिसमें कार्य पूरा होने की तारीख 2024–2025 दर्शाई गई है।

नगर आयुक्त नमामी बंसल ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए संबंधित ठेकेदार को रिकवरी नोटिस जारी किया है। उन्हें संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के अनुसार, वार्ड 41 राज एन्क्लेव साईंलोक कॉलोनी में दो सड़कों का निर्माण प्रस्तावित था—

  • 125 मीटर सड़क

  • 175 मीटर सड़क

शिकायत में दावा किया गया है कि
➡ 125 मीटर की जगह 140 मीटर सड़क दिखा दी गई,
➡ जबकि 175 मीटर वाली सड़क बनाई ही नहीं गई।

इसके बावजूद कागज़ों पर दोनों सड़कों को पूरा बताकर करीब 20 लाख रुपये का भुगतान भी करा दिया गया। यह खुलासा तब हुआ जब क्षेत्रवासियों और नए पार्षद ने निगम के लोक निर्माण अनुभाग से सड़क न बनने की शिकायत की। इसके बाद विभाग से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

इंजीनियरों की भूमिका पर भी सवाल

नियमों के अनुसार, किसी भी भुगतान से पहले संबंधित इंजीनियरों द्वारा साइट का निरीक्षण किया जाना अनिवार्य है। ऐसे में सड़क न बनने के बावजूद भुगतान होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है—

  • क्या साइट विजिट नहीं की गई?

  • क्या निरीक्षण रिपोर्ट फर्जी बनाई गई?

  • क्या निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से भुगतान हुआ?

नगर आयुक्त ने कहा है कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई गई तो विभागीय कार्रवाई तय है।

ठेकेदार से 5.5 लाख रुपए की रिकवरी

नियम विरुद्ध भुगतान पर नगर निगम ने ठेकेदार को ₹5.5 लाख की रिकवरी नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।

आईएएस मनुज गोयल ने भी पकड़ा था ऐसा ही मामला

पूर्व नगर आयुक्त आईएएस मनुज गोयल ने भी अपने कार्यकाल में ऐसे कई फर्जी टेंडर निरस्त किए थे। कुछ सड़कों पर विधायक निधि से काम पहले ही हो चुका था, लेकिन निगम में दोबारा टेंडर डाल दिया गया था। यदि उस समय ऐसे मामलों की जांच न होती तो बिना काम किए ही लाखों रुपये का भुगतान हो जाता।

स्थापना दिवस पर निगम देगा विकास कार्यों की सौगात

नगर निगम 9 दिसंबर को अपना 27वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। वे शहर में किए गए और प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

क्या होगा कार्यक्रम में?

  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

  • मेयर सौरभ थपलियाल मौजूदा बोर्ड की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे।

  • स्वच्छ वायु, सीसीटीवी नेटवर्क, ड्रेनेज प्लान और सफाई व्यवस्था से जुड़े नए प्रोजेक्ट लॉन्च हो सकते हैं।

मेयर थपलियाल ने बताया कि दून के सभी 100 वार्डों में समान रूप से विकास कार्यों पर फोकस किया जा रहा है, और जलभराव की समस्या दूर करने के लिए जल्द धरातल पर काम शुरू होगा।

You might also like

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

Previous Post

उत्तराखंड में 1600 करोड़ का बड़ा धमाका! इन 18 नगर निकायों में जल्द पहुंचेगा शुद्ध पानी

Next Post

ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भारी अनियमितताएं मिलीं; केंद्र सील

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

by Seemaukb
May 13, 2026
बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

by Seemaukb
May 12, 2026
Next Post
ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भारी अनियमितताएं मिलीं; केंद्र सील

ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भारी अनियमितताएं मिलीं; केंद्र सील

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

पोषण भी, पढ़ाई भी: तीन दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन

पोषण भी, पढ़ाई भी: तीन दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन

March 23, 2025
हत्या या साजिश? ऋषिकेश रेल ट्रैक केस में CCTV ने पलटी पूरी कहानी

हत्या या साजिश? ऋषिकेश रेल ट्रैक केस में CCTV ने पलटी पूरी कहानी

April 22, 2026

Don't miss it

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

May 13, 2026
बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

May 12, 2026
शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा
हेल्थ

शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
उत्तराखंड

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

May 10, 2026
1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल
क्राइम

1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल

May 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
  • बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
  • मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.