Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जनता दर्शन बना भरोसे का मंच: डीएम सविन बंसल की संवेदनशील सुनवाई में 171 समस्याओं का समाधान

December 22, 2025
in उत्तराखंड
जनता दर्शन बना भरोसे का मंच: डीएम सविन बंसल की संवेदनशील सुनवाई में 171 समस्याओं का समाधान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून,  मा० मुख्यमंत्री की जननीतियों से प्रेरित जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम आमजन के लिए भरोसे और राहत का सशक्त मंच बनता जा रहा है। सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन में डीएम ने 171 लोगों की समस्याएं सुनीं, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों पर संबंधित विभागों को त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

गरीबी नहीं बनेगी शिक्षा में बाधा, मूक-बधिर बच्चे को मिला निःशुल्क दाखिला

बिहार निवासी गरीब महिला रीना देवी ने अपने 11 वर्षीय मूक-बधिर बेटे की शिक्षा को लेकर डीएम से गुहार लगाई। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाली मां की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन एवं समाज कल्याण अधिकारी को बच्चे का स्पेशल चाइल्ड स्कूल में निःशुल्क दाखिला सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

You might also like

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

SIR Voter List 2026: मतदाता घबराएं नहीं! Anomaly और No-Mapping पर CDO ने दिया बड़ा अपडेट

स्कूल फीस बनी पढ़ाई की बाधा, प्रशासन बना सहारा

बंजारावाला निवासी रश्मि चौहान ने आर्थिक संकट के चलते दो बच्चों की स्कूल फीस न भर पाने की समस्या रखी। डीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालयों से वार्ता कर फीस समाधान कराने और बच्चों की पढ़ाई निर्बाध जारी रखने के निर्देश दिए।

70 वर्षीय बुजुर्ग का दर्द सुना, भरण-पोषण का वाद दर्ज

जनता दर्शन में पहुंचे बीमार एवं दिव्यांग मदन सिंह (70 वर्ष) ने बताया कि परिवारजनों ने धोखाधड़ी कर उन्हें उनकी ही संपत्ति से बेदखल कर दिया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही भरण-पोषण का वाद दर्ज कराया।

घरेलू हिंसा पीड़िता को न्याय का भरोसा

पीड़िता मंगला सिंह ने पति द्वारा मारपीट, घर से निकाले जाने और पिछले पांच माह से भरण-पोषण न दिए जाने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम एवं सीओ प्रेमनगर को महिला को त्वरित न्याय और सुरक्षा दिलाने के निर्देश दिए।

भूमि सौदे में 7 लाख की धोखाधड़ी, मौके पर FIR

गाजियाबाद निवासी विकास ने भूमि अनुबंध में जालसाजी कर 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मौके पर ही दूसरे पक्ष के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

सहसपुर-कोटड़ा मार्ग पर बस सेवा बहाल करने के निर्देश

सहसपुर से होरावाला-कोटड़ा मार्ग पर तीन वर्षों से बस संचालन बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डीएम ने रोडवेज परिवहन विभाग को तत्काल बस संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन में अनियमितता पर सख्ती

ग्राम गाता (कांडी-च्यामा गाता पंचायत) में जल जीवन मिशन के तहत टैंक व चैंबर निर्माण बिना हुए भुगतान की शिकायत पर सीडीओ को 5 जनवरी तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं ऋषिकेश के भट्टोवाला क्षेत्र में बिना जल कनेक्शन के बिल जारी होने की जांच भी सीडीओ को सौंपी गई।

पर्यावरण मित्रों का वेतन रोका, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

सेलाकुई नगर पालिका के पर्यावरण मित्र सौरभ ने पांच माह से वेतन न मिलने की शिकायत की। डीएम ने ईओ नगर पालिका को संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई कर मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गौवंश संरक्षण, अतिक्रमण और आपदा मार्गों पर त्वरित आदेश

  • शाकुंभरी गौ रक्षा सेवा समिति की मांग पर गौवंश आश्रय हेतु भूमि चयन के निर्देश
  • ग्राम धनपौ-लोहारी पैदल मार्ग मरम्मत हेतु एसडीएमए चकराता को प्रस्ताव देने के निर्देश
  • भट्टोवाला व अजबपुर कलां में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के आदेश

जनता दर्शन में एसडीएम स्मृता परमार, अपूर्वा सिंह, विनोद कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: District Magistrate DehradunDM Savin BansalFree Education SchemeGovernment Help for PoorJanata DarshanJansunwai DehradunLand Fraud FIRpublic grievance redressalUttarakhand administration
Previous Post

रील विवाद पर सियासी संग्राम: भाजपा के मुस्लिम तुष्टीकरण आरोपों पर हरीश रावत का पलटवार, बोले– झूठ का पर्दाफाश करके रहूंगा

Next Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड में डुप्लीकेट वोटरों की होगी पहचान, 90 हजार मतदाता रडार पर

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

by Seemaukb
August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

by Seemaukb
August 11, 2026
Next Post
बड़ी खबर: उत्तराखंड में डुप्लीकेट वोटरों की होगी पहचान, 90 हजार मतदाता रडार पर

बड़ी खबर: उत्तराखंड में डुप्लीकेट वोटरों की होगी पहचान, 90 हजार मतदाता रडार पर

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गुड न्यूज: इस योजना के तहत बालिकाओं को मिलेंगे 5000 रूपए, आवेदन 31 मई तक

गुड न्यूज: इस योजना के तहत बालिकाओं को मिलेंगे 5000 रूपए, आवेदन 31 मई तक

May 13, 2024
रोज सुबह करें इन 3 बीजों का सेवन, लटकती तोंद हो जाएगी गायब

रोज सुबह करें इन 3 बीजों का सेवन, लटकती तोंद हो जाएगी गायब

July 3, 2023

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.