Sunday, March 29, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Crime news: फार्म हाउस के खंडहर में अधेड़ की बेरहमी से हत्या, मोबाइल की घंटी बजने से हुआ खुलासा

January 17, 2026
in क्राइम
दुखद: निर्विरोध प्रधान की रहस्यमयी मौत, आत्महत्या की आशंका
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर) | क्राइम न्यूज़

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। रामपुर रोड स्थित एक फार्म हाउस के खंडहर पड़े मकान में एक अधेड़ व्यक्ति की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मौके पर पड़े मोबाइल फोन की घंटी बजने लगी।

खंडहर में पड़ा मिला खून से लथपथ शव

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मलखान (45 वर्ष) पुत्र भीमसेन, निवासी रम्पुरा वार्ड-22, रुद्रपुर के रूप में हुई है। शव के पास से मोबाइल फोन, कुछ नकदी और गमछा बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया सिर और चेहरे पर ईंट व पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

You might also like

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त

Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार

बकरी बांधने गई महिला ने देखा शव

जानकारी के अनुसार प्रीत विहार, फाजलपुर महरौला से सटे इस फार्म हाउस का मालिक विदेश में रहता है और देखरेख की जिम्मेदारी मैनेजर हाकिम अली के पास है। फार्म हाउस के पास मजदूरों के परिवार रहते हैं।
बताया गया कि एक मजदूर की पत्नी सुनीता, बकरी बांधने के लिए खंडहर के पास झाड़ियों में गई थी। इसी दौरान उसे मोबाइल फोन की घंटी सुनाई दी। पास जाकर देखने पर उसने खून से सना शव पड़ा देखा, जिसके बाद उसने तुरंत अपने पति और फिर मैनेजर को सूचना दी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

सूचना मिलते ही सीओ सिटी प्रशांत कुमार, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई केसी आर्या और एसएसआई अनिल जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मोबाइल स्क्रीन से हुई पहचान

सोशल मीडिया पर मृतक के मोबाइल की स्क्रीन पर उसकी बेटी की तस्वीर दिखाई देने के बाद किसी व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मृतक की पहचान की पुष्टि हुई। परिजनों ने बताया कि मलखान मूल रूप से कैथल, चंदौसी (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था और लखनऊ में काम करता था। वह बुधवार को ही अपनी बेटी से मिलने रुद्रपुर आया था।

पूर्व विधायक ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने घटना को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

पुलिस जांच में जुटी

ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पत्थरों से कुचलकर हत्या की पुष्टि होती है। पुलिस टीमें मैन्युअल जांच और सर्विलांस के जरिए हत्यारों की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

Tags: farm house murderRamapur Road RudrapurRudrapur murder newsRudrapur police investigationstone murder caseUdham Singh Nagar crimeUttarakhand crime news
Previous Post

एमडीडीए उपाध्यक्ष का सख्त संदेश: अवैध प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं, नियम तोड़ने वालों पर चलेगा बुलडोजर

Next Post

बदरीनाथ धाम में सख्ती: सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
क्राइम

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त

by Seemaukb
March 28, 2026
UPCL में उपनलकर्मियों के लिए बड़ी खबर: समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, 7 दिन में मांगी पूरी सूची
क्राइम

Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

by Seemaukb
March 28, 2026
Next Post
बदरीनाथ धाम में सख्ती: सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध

बदरीनाथ धाम में सख्ती: सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

दुखद: यहां पर बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या

युवती से रेप करने की नीयत से 3 लोगों ने युवती के साथ जा रहे युवक पर किया जानलेवा हमला,हुई मौत

November 29, 2023
बड़ी खबर :पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

बड़ी खबर :पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

May 17, 2024

Don't miss it

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
क्राइम

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त

March 28, 2026
UPCL में उपनलकर्मियों के लिए बड़ी खबर: समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, 7 दिन में मांगी पूरी सूची
क्राइम

Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

March 28, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

March 28, 2026
KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार
क्राइम

KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार

March 28, 2026
2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन
राजनीती

2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

March 28, 2026
गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

March 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
  • Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.