Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

EVCL क्रिकेट लीग विवाद: विकास ढाका की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

February 9, 2026
in उत्तराखंड
यूट्यूबर बनाम शिकायतकर्ता: पैसों के आरोपों ने पकड़ा कानूनी मोड़
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल | कमल जगाती

हल्द्वानी में क्रिकेट मैच की आड़ में कथित धोखाधड़ी के आरोपी ई.वी.सी.एल. (EVCL) के आयोजक विकास ढाका की गिरफ्तारी को लेकर उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने अवैध गिरफ्तारी से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए रिमांड शीट की प्रतिलिपि न्यायालय में दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

You might also like

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

SIR Voter List 2026: मतदाता घबराएं नहीं! Anomaly और No-Mapping पर CDO ने दिया बड़ा अपडेट

न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 12 फरवरी को तय की है।

अवैध कस्टडी का आरोप, गिरफ्तारी समय पर सवाल

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सौरभ पांडे ने अदालत में दलील दी कि विकास ढाका पर जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें अधिकतम सजा 7 वर्ष से कम है, इसके बावजूद पुलिस ने अवैध रूप से हिरासत में रखा।

अधिवक्ता ने बताया कि—

  • विकास ढाका को सुबह 11:30 बजे पुलिस थाने में बैठा लिया गया
  • रात 9 बजे मामले में एफआईआर दर्ज की गई
  • जबकि रिमांड शीट में गिरफ्तारी अगले दिन सुबह 4 बजे दर्शाई गई

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में काम कर रही है और गिरफ्तारी की प्रक्रिया संदिग्ध है।

EVCL क्रिकेट लीग के आयोजन पर उठा विवाद

गौरतलब है कि हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, गौलापार में मंगलवार से एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (EVCL) का आयोजन प्रस्तावित था। उद्घाटन मुकाबला उत्तराखंड सोल्जर्स और दिल्ली नाइट्स के बीच होना था।

ओपनिंग सेरेमनी में लोक गायक राकेश खनवाल, कैलाश कुमार, रागनी ग्रुप, हर्षिता कोहली और अंकित कुमार की प्रस्तुतियां तय थीं। टूर्नामेंट में मसूरी किंग्स, यूपी वारियर्स, हल्द्वानी टाइगर्स, दिल्ली नाइट्स, उत्तराखंड सोल्जर्स और वाराणसी वाइपर्स की टीमें शामिल थीं।

आयोजक ने बताया मौत का कारण, फिर दर्ज हुई शिकायत

देर शाम तक मैच शुरू नहीं होने पर आयोजक विकास ढाका ने जानकारी दी कि उनके दिल्ली निवासी बड़े पार्टनर प्रमोद सिंह की दिल्ली से हल्द्वानी आते समय हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई है। शोक के कारण प्रतियोगिता को स्थगित किया गया।

इसके बाद बुधवार को पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई, जिसके आधार पर विकास ढाका को सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार किया गया।

एक सप्ताह के लिए टली जमानत

फिलहाल, आरोपी विकास ढाका की जमानत पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी गई है। हाईकोर्ट द्वारा रिमांड शीट तलब किए जाने के बाद अब मामले की अगली सुनवाई अहम मानी जा रही है।

Tags: Bail HearingCricket League ScamEpic Victory Cricket LeagueEVCL Cricket LeagueEVCL Fraud CaseHaldwani newsHaldwani Stadium NewsHigh Court orderIllegal Arrest CaseRemand SheetUttarakhand crime newsUttarakhand High CourtVikas Dhaka Arrest
Previous Post

हल्द्वानी SDM कोर्ट बंद होने पर भड़के जनप्रतिनिधि, विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद बैठे धरने पर 

Next Post

जनता की आवाज़ पर प्रशासन का वार: जनता दर्शन में मौके पर फैसले

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

by Seemaukb
August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

by Seemaukb
August 11, 2026
Next Post
जनता की आवाज़ पर प्रशासन का वार: जनता दर्शन में मौके पर फैसले

जनता की आवाज़ पर प्रशासन का वार: जनता दर्शन में मौके पर फैसले

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

दुखद:  22 वर्षीय गुमशुदा युवक का शव मिलने पर मचा हड़कंप।परिजनों में शोक की लहर

दुखद: 22 वर्षीय गुमशुदा युवक का शव मिलने पर मचा हड़कंप।परिजनों में शोक की लहर

November 22, 2022
बिग ब्रेकिंग : भिक्षावृत्ति पर लगाम लगाना बेहद आवश्यक,निरंतर कार्रवाई करने के डीएम के हैं निर्देश

बिग ब्रेकिंग : भिक्षावृत्ति पर लगाम लगाना बेहद आवश्यक,निरंतर कार्रवाई करने के डीएम के हैं निर्देश

October 5, 2024

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.