Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जनता की आवाज़ पर प्रशासन का वार: जनता दर्शन में मौके पर फैसले

February 9, 2026
in उत्तराखंड
जनता की आवाज़ पर प्रशासन का वार: जनता दर्शन में मौके पर फैसले
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून | मुख्यमंत्री के संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन की जनता के प्रति संवेदनशीलता सोमवार को जनता दर्शन में साफ नजर आई। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दरबार में कुल 195 फरियादियों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिन पर जिलाधिकारी ने न केवल गंभीरता से सुनवाई की, बल्कि मौके पर ही प्रवर्तनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए।

जनता दर्शन में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आपसी विवाद, बुजुर्गों की सुरक्षा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, सिंचाई, ठगी, नगर निगम एवं एडीए से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर वर्ग के सम्मान व सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

You might also like

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

नेशनल पैरा ओलंपिक खिलाड़ी की भूमि पर अवैध कटान, डीएम ने दिए यथास्थिति के आदेश

अम्बीवाला निवासी नेशनल पैरा ओलंपिक खिलाड़ी विजय चौधरी ने शिकायत की कि उनकी माता कलावती के नाम दर्ज भूमि पर न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद पड़ोसी महिला द्वारा हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को तत्काल यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।

भूतपूर्व सैनिक को मिला न्याय, अवैध कब्जा हटवाया गया

कोटरा संतूर निवासी भूतपूर्व सैनिक राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 में खरीदी गई उनकी भूमि पर अवैध कब्जा कर उनके खिलाफ निराधार मुकदमा दर्ज कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा तलब रिपोर्ट में आरोप निराधार पाए गए, जिसके बाद एसडीएम विकासनगर को भूमि पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए गए।

बुजुर्गों की सुरक्षा सर्वोपरि, फास्ट ट्रैक सुनवाई के आदेश

डोईवाला निवासी मीना क्षेत्री ने अपने पुत्र-पुत्रवधू से जान-माल का खतरा बताया। मामला तहसील में लंबित होने पर जिलाधिकारी ने इसे जिला कार्यालय मंगवाकर फास्ट ट्रैक सुनवाई के निर्देश दिए।

बीमार विधवा को नहीं मिली चिकित्सा प्रतिपूर्ति, शिक्षा अधिकारी से तलब रिपोर्ट

जौलीग्रांट निवासी लक्ष्मी तोमर, जो कि एक सेवानिवृत्त शिक्षक की विधवा हैं, ने ₹1.37 लाख की चिकित्सा प्रतिपूर्ति लंबित होने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने शिक्षा अधिकारी से उसी दिन स्पष्ट आख्या तलब की।

सिंचाई नहर पर कब्जा, किसानों को दो दिन में राहत के निर्देश

एटनबाग के किसानों ने सिंचाई नहर पर अवैध निर्माण से खेती प्रभावित होने की बात कही। इस पर अधिशासी अभियंता को दो दिवस में जांच कर समाधान के निर्देश दिए गए।

फर्जी जमीन दिखाकर ठगी, पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश

डालनवाला क्षेत्र में ₹8 लाख की ठगी के मामले में जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी पुलिस को त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नगर निगम और कानूनी सहायता से जुड़े मामलों पर भी कार्रवाई

  • ऋषिकेश निवासी छज्जू राम की पुत्रवधू द्वारा मारपीट की शिकायत पर पुलिस को निर्देश
  • हरिपुर कलां के 80 वर्षीय बुजुर्ग की भूमि व सड़क पर अवैध कब्जे की जांच के आदेश
  • कारगी चौक, कुंज विहार में सीवर लाइन छोड़े जाने पर तत्काल सुधार के निर्देश
  • डोईवाला निवासी दीपा को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने हेतु मामला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजा गया

जनता दर्शन में रहे ये अधिकारी उपस्थित

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा) के.के. मिश्रा, एसडीएम अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, विनोद कुमार, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Dehradun CollectorateDehradun news todayDistrict Administration DehradunDM Savin BansalEx-Servicemen Land DisputeFarmers Irrigation ProblemIllegal Occupation ActionJanata Darshan DehradunLand Encroachment CaseMedical Reimbursement IssuePara Olympic Player Land Casepublic grievance redressalSenior Citizen SafetyUttarakhand administrationUttarakhand government news

Previous Post

EVCL क्रिकेट लीग विवाद: विकास ढाका की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

Next Post

बिल पहले, शव बाद में?” ग्राफिक एरा अस्पताल पर गंभीर आरोप, परिजनों में आक्रोश

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी
उत्तराखंड

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

by Seemaukb
May 13, 2026
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

by Seemaukb
May 13, 2026
Next Post
बिल पहले, शव बाद में?” ग्राफिक एरा अस्पताल पर गंभीर आरोप, परिजनों में आक्रोश

बिल पहले, शव बाद में?” ग्राफिक एरा अस्पताल पर गंभीर आरोप, परिजनों में आक्रोश

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

April 30, 2026
बड़ी खबर: उत्तराखंड रेरा की नई पहल: रियल एस्टेट सेक्टर के सभी हितधारकों के लिए संवाद और समाधान का साझा मंच

बड़ी खबर: उत्तराखंड रेरा की नई पहल: रियल एस्टेट सेक्टर के सभी हितधारकों के लिए संवाद और समाधान का साझा मंच

April 22, 2025

Don't miss it

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी
उत्तराखंड

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

May 13, 2026
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

May 13, 2026
बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

May 12, 2026
शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा
हेल्थ

शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
उत्तराखंड

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

May 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी
  • अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
  • बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.