Wednesday, August 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिना सर्वे उजाड़े जा रहे स्ट्रीट वेंडर! हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, तीन हफ्ते बाद फिर सुनवाई

February 10, 2026
in उत्तराखंड
यूट्यूबर बनाम शिकायतकर्ता: पैसों के आरोपों ने पकड़ा कानूनी मोड़
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कमल जगाती, नैनीताल।
उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने बिना सर्वे किए स्ट्रीट वेंडरों को हटाए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं से राज्य सरकार के जवाब पर अपना प्रति-शपथपत्र दाखिल करने को कहा है। मुख्य न्यायधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खण्डपीठ ने मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद तय की है।

स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 के पालन का मुद्दा

मामले के अनुसार, नैशनल हॉकर फेडरेशन ऑफ इंडिया सहित अन्य संगठनों ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उत्तराखण्ड में लगभग 10,187 स्ट्रीट वेंडर कार्यरत हैं, लेकिन राज्य सरकार द्वारा अब तक स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण और विनियमन) अधिनियम, 2014 का समुचित पालन नहीं किया गया है।

You might also like

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

SIR Voter List 2026: मतदाता घबराएं नहीं! Anomaly और No-Mapping पर CDO ने दिया बड़ा अपडेट

याचिका में बताया गया कि अधिनियम के अनुसार स्ट्रीट वेंडरों के लिए निर्धारित वेंडिंग जोन, संबंधित नगर निगम/पालिका द्वारा लाइसेंस जारी करना, तथा हटाने से पूर्व समाचार पत्रों में सार्वजनिक सूचना देना अनिवार्य है। इसके अलावा वेंडरों को अपने पास लाइसेंस, आधार कार्ड और राशन कार्ड रखना होता है, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी का आरोप

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2014 में आदेश दिया था कि सभी राज्य चार माह के भीतर स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे कर टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन करें। इस कमेटी में नगर निकाय, पुलिस प्रशासन, व्यापार मंडल और विषय विशेषज्ञों को शामिल किया जाना था।
लेकिन उत्तराखण्ड में अब तक न तो सर्वे हुआ, न वेंडिंग जोन घोषित किए गए, और न ही टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन किया गया है।

सामान जब्ती और तोड़फोड़ पर सवाल

जनहित याचिका में यह भी कहा गया है कि प्रशासन को स्ट्रीट वेंडरों का सामान तोड़ने या नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं है। कानून के अनुसार, जब्त किया गया खाद्य सामान एक दिन के भीतर और अन्य सामान तीन दिन के भीतर लौटाया जाना चाहिए।
यदि सामान उसी दिन वापस नहीं किया जाता है, तो संबंधित वेंडर को मुआवजा दिए जाने का भी प्रावधान है।

कोर्ट की अगली सुनवाई पर नजर

हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए याचिकाकर्ताओं से सरकार के जवाब पर प्रति-शपथपत्र दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी, जिस पर स्ट्रीट वेंडरों के भविष्य को लेकर अहम फैसला सामने आ सकता है।

Tags: Hawker News IndiaNainital newsNational Hawker FederationPIL in High CourtStreet Vendor Act 2014Street Vendor SurveyStreet Vendors CaseTown Vending CommitteeUttarakhand High CourtVending Zone Uttarakhand
Previous Post

श्रद्धा, सेवा और संकल्प के संग मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 5304 मरीजों ने उठाया लाभ

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

by Seemaukb
August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

by Seemaukb
August 11, 2026
Next Post
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 5304 मरीजों ने उठाया लाभ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 5304 मरीजों ने उठाया लाभ

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी, ये प्रत्याशी इतने वोट से आगे

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी, ये प्रत्याशी इतने वोट से आगे

June 4, 2024
उत्तराखंड में समूह ग पदों पर बंपर भर्तियां, UKSSSC ने जारी किया भर्ती कैलेंडर – देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड में समूह ग पदों पर बंपर भर्तियां, UKSSSC ने जारी किया भर्ती कैलेंडर – देखें पूरी लिस्ट

August 30, 2025

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.