Sunday, September 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्रद्धा, सेवा और संकल्प के संग मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दरबार पहुंचकर लिया आशीर्वाद

February 10, 2026
in उत्तराखंड
श्रद्धा, सेवा और संकल्प के संग मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून।  दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून के सज्जादानशीन एवं गद्दीनशीन पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में सादगी एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब में विशेष पूजा-अर्चना, गुरु सिमरन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर श्री महाराज जी को प्रकटोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वयं श्री दरबार साहिब पहुंचे और श्री महाराज जी से आशीर्वाद लेकर उन्हें जन्मदिवस (प्रकटोत्सव) की शुभकामनाएं दीं।

You might also like

मौहब्बेवाला में हादसों पर लगेगा ब्रेक! 24×7 पेट्रोलिंग, चेकिंग और CCTV की तैयारी

ED के दरबार में हरीश रावत! VPDO भर्ती केस में पूछताछ, चंदन जीना कनेक्शन पर बढ़ी नजर

पैसों की कमी से नहीं रुकेगा बच्चों का इलाज! रेयर डिजीज के 10 मरीजों को ₹9.60 लाख की मदद

देश-विदेश से उमड़े श्रद्धालु, श्री झण्डा साहिब पर टेका मत्था

उत्तराखंड सहित देश-विदेश के विभिन्न राज्यों और देशों से हजारों श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचे। संगतों ने श्रद्धाभाव से श्री झण्डा साहिब पर मत्था टेका और पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा वातावरण भक्ति, सेवा और समर्पण भाव से ओतप्रोत नजर आया।

गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक है 10 फरवरी

गौरतलब है कि 10 फरवरी 2000 को ब्रह्मलीन पूजनीय श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को अपना शिष्य स्वीकार किया था और उन्हें दीक्षा प्रदान की थी। तभी से यह दिन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रकटोत्सव के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

इसके पश्चात 25 जून 2000 को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून (श्री दरबार साहिब) के सज्जादानशीन एवं गद्दीनशीन बने, जिससे दरबार की आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊर्जा और दिशा मिली।

“सेवाधर्म ही सबसे बड़ा धर्म है” – श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

इस अवसर पर श्री महाराज जी ने संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवाधर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि गुरु ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला मार्गदर्शक होता है। श्री गुरु राम राय जी महाराज का सिमरन करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु की प्रेरणा उन्हें सदैव सूक्ष्म रूप में प्राप्त होती रही है।

उन्होंने दूनवासियों, प्रदेश और देश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा ही अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।

शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है एसजीआरआर मिशन

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दोहराया कि एसजीआरआर मिशन समाज को सही दिशा देने, पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापरक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखंड और आसपास के राज्यों के गांव-गांव तक मानवीय संवेदना के साथ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहा है, वहीं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और पब्लिक स्कूल समाज के हर वर्ग तक शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

देर शाम तक चला बधाई देने का क्रम

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूलों के छात्र-छात्राएं, स्टाफ, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी, विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु एवं देहरादून के अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्री महाराज जी से आशीर्वाद लिया और दीर्घायु की कामना की। श्रद्धालुओं के लिए लंगर और मिष्ठान की विशेष व्यवस्था की गई।

प्रकटोत्सव पर लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 65 यूनिट रक्तदान

प्रकटोत्सव के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक, श्री महाकाल सेवा समिति एवं एसजीआरआर पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में श्री दरबार साहिब परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 65 यूनिट रक्तदान हुआ।

शिविर को सफल बनाने में श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, उनकी टीम, ब्लड बैंक कोऑर्डिनेटर अमित चंद्र एवं एसजीआरआर पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुंवर का सराहनीय योगदान रहा।

Tags: Blood Donation Camp DehradunDehradun Spiritual NewsDhan Singh Rawat NewsGuru Ram Rai Ji MaharajPrakatotsav DehradunPushkar Singh Dhami NewsSGrr MissionSGRR UniversityShri Darbar Sahib DehradunShri Mahant Devendra Das Ji MaharajShri Mahant Indresh HospitalSikh Religious Eventuttarakhand news todayUttarakhand Religious News
Previous Post

बरसाती नाले पर कब्जा पड़ा भारी: जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, 8 मीटर पक्की दीवार जमींदोज

Next Post

बिना सर्वे उजाड़े जा रहे स्ट्रीट वेंडर! हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, तीन हफ्ते बाद फिर सुनवाई

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर : पढ़ाई छूटी तो प्रशासन बना सहारा, देहरादून में 112 ड्रॉपआउट छात्राओं की स्कूल में वापसी
उत्तराखंड

मौहब्बेवाला में हादसों पर लगेगा ब्रेक! 24×7 पेट्रोलिंग, चेकिंग और CCTV की तैयारी

by Seemaukb
September 26, 2026
ED के दरबार में हरीश रावत! VPDO भर्ती केस में पूछताछ, चंदन जीना कनेक्शन पर बढ़ी नजर
उत्तराखंड

ED के दरबार में हरीश रावत! VPDO भर्ती केस में पूछताछ, चंदन जीना कनेक्शन पर बढ़ी नजर

by Seemaukb
September 26, 2026
Next Post
यूट्यूबर बनाम शिकायतकर्ता: पैसों के आरोपों ने पकड़ा कानूनी मोड़

बिना सर्वे उजाड़े जा रहे स्ट्रीट वेंडर! हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, तीन हफ्ते बाद फिर सुनवाई

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

मौसम ने बदली करवट: केदारनाथ–गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश

मौसम ने बदली करवट: केदारनाथ–गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश

January 23, 2026
महामारी : देहरादून के इस स्कूल की  6 छात्रा कोरोना संक्रमित मचा। हड़कंप

महामारी : देहरादून के इस स्कूल की 6 छात्रा कोरोना संक्रमित मचा। हड़कंप

May 4, 2022

Don't miss it

बड़ी खबर : पढ़ाई छूटी तो प्रशासन बना सहारा, देहरादून में 112 ड्रॉपआउट छात्राओं की स्कूल में वापसी
उत्तराखंड

मौहब्बेवाला में हादसों पर लगेगा ब्रेक! 24×7 पेट्रोलिंग, चेकिंग और CCTV की तैयारी

September 26, 2026
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: दीक्षांशु नेगी के तूफानी शतक से ऋषिकेश रिवर किंग्स की बड़ी जीत, देहरादून वॉरियर्स को 56 रन से हराया
क्रिकेट

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: दीक्षांशु नेगी के तूफानी शतक से ऋषिकेश रिवर किंग्स की बड़ी जीत, देहरादून वॉरियर्स को 56 रन से हराया

September 26, 2026
ब्रेकिंग: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

September 26, 2026
बेल्जियम में गूंजी SGRR की विशेषज्ञता, डॉ. पंकज गर्ग ने अंतरराष्ट्रीय कैंसर शोध बैठक में लिया हिस्सा
हेल्थ

बेल्जियम में गूंजी SGRR की विशेषज्ञता, डॉ. पंकज गर्ग ने अंतरराष्ट्रीय कैंसर शोध बैठक में लिया हिस्सा

September 26, 2026
ED के दरबार में हरीश रावत! VPDO भर्ती केस में पूछताछ, चंदन जीना कनेक्शन पर बढ़ी नजर
उत्तराखंड

ED के दरबार में हरीश रावत! VPDO भर्ती केस में पूछताछ, चंदन जीना कनेक्शन पर बढ़ी नजर

September 26, 2026
पैसों की कमी से नहीं रुकेगा बच्चों का इलाज! रेयर डिजीज के 10 मरीजों को ₹9.60 लाख की मदद
उत्तराखंड

पैसों की कमी से नहीं रुकेगा बच्चों का इलाज! रेयर डिजीज के 10 मरीजों को ₹9.60 लाख की मदद

September 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • मौहब्बेवाला में हादसों पर लगेगा ब्रेक! 24×7 पेट्रोलिंग, चेकिंग और CCTV की तैयारी
  • उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: दीक्षांशु नेगी के तूफानी शतक से ऋषिकेश रिवर किंग्स की बड़ी जीत, देहरादून वॉरियर्स को 56 रन से हराया
  • ब्रेकिंग: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.