Monday, September 14, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

DM का बड़ा फैसला: फीस न होने पर रोकी गई छात्रा की परीक्षा, तुरंत दिलाई राहत

जनता दर्शन में 170 शिकायतें; जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता, पेंशन और योजनाओं का मौके पर समाधान

March 10, 2026
in उत्तराखंड
DM का बड़ा फैसला: फीस न होने पर रोकी गई छात्रा की परीक्षा, तुरंत दिलाई राहत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून।  जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में कुल 170 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में आने वाले असहाय, बुजुर्ग, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाए।

You might also like

देहरादून में प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा! 1776 दुकानों की जांच, 550 के चालान और 1.96 लाख जुर्माना

एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर

फीस न जमा होने पर छात्रा को परीक्षा से रोका, DM ने दिलाई राहत

बंजारावाला निवासी कल्पना ने जिलाधिकारी को बताया कि उनकी बेटी विदुषी, जो फाईलफोर्ट पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है, आर्थिक तंगी के कारण फीस जमा नहीं कर पाई है। इसके चलते स्कूल प्रबंधन ने उसे परीक्षा में बैठने से रोक दिया है।

इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालय प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर छात्रा को परीक्षा में बैठने की अनुमति दिलाई जाए। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा योजना के तहत छात्रा की फीस जमा कराने के निर्देश दिए।

दुर्घटना में पैर खराब होने पर मिली आर्थिक सहायता

जवाहर कॉलोनी बल्लूपुर निवासी शमशाद ने बताया कि वर्ष 2023 में एक दुर्घटना में उनका पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था और उनका इलाज जारी है। आय का कोई साधन न होने के कारण उन्होंने आर्थिक मदद की गुहार लगाई।

जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करने तथा रायफल फंड से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

दिव्यांग बच्चे को 4000 रुपये मासिक स्पॉन्सरशिप

खुड़बुड़ा निवासी सरिता गोयल ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उनका पुत्र दिव्यांग है और उसके उपचार के लिए वे सक्षम नहीं हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने रायफल फंड से आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिव्यांग बच्चे को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 4000 रुपये प्रतिमाह सहायता देने के निर्देश दिए।

2017 से खेतों में पड़ा मलबा, 12 मार्च तक समाधान का आश्वासन

चकराता तहसील के ग्राम कांडोई निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 में पीएमजीएसवाई के तहत लाखामंडल-नाडा मोटर मार्ग निर्माण के दौरान उनकी कृषि भूमि और नहर को नुकसान पहुंचा था। नहर निर्माण के लिए 5.04 लाख रुपये की शेष राशि अभी तक नहीं मिली।

इस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही अधिकारियों से समाधान मांगा। अधिकारियों ने 12 मार्च तक समस्या के निस्तारण का लिखित आश्वासन दिया।

बेटे की गुंडई से परेशान पिता, DM कोर्ट में गुंडा एक्ट में दर्ज हुआ मामला

गढ़ीकैंट डाकरा निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग ने शिकायत की कि उनका पुत्र नशे की लत के कारण घर में आए दिन हंगामा करता है और उन्हें परेशान करता है। इस पर जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बहू से परेशान बुजुर्ग दंपति, भरण-पोषण एक्ट में मामला दर्ज

धर्मपुर निवासी एक बुजुर्ग दंपति ने अपनी बहू द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देश पर भरण-पोषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

विधवा का 34 हजार का पानी का बिल हुआ सटलमेंट

राजीव नगर निवासी विधवा अरूणा ने बताया कि उनके पति की वर्ष 2008 में मृत्यु हो गई थी और वह मजदूरी कर परिवार चला रही हैं। उन्हें 34,395 रुपये का पेयजल बिल मिला है, जिसे चुकाने में वे असमर्थ हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को बिल सटलमेंट करने के निर्देश दिए और सटलमेंट राशि का भुगतान रायफल फंड से कराने की स्वीकृति दी।

प्रशासन का लक्ष्य: हर जरूरतमंद तक पहुंचे मदद

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाना और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में प्राप्त सभी शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम न्याय कुमकुम जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Dehradun administrationdehradun newsgovernment schemesJanata DarshanNanda Sunanda YojanaSavin Bansal DMUttarakhand news
Previous Post

देहरादून: श्री दरबार साहिब व श्री झण्डा साहिब में उमड़ी संगत, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा

Next Post

नशे को ना, खेल को हां” थीम पर CIMS-UIHMT कॉलेज में चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शुरू

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा! 1776 दुकानों की जांच, 550 के चालान और 1.96 लाख जुर्माना
उत्तराखंड

देहरादून में प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा! 1776 दुकानों की जांच, 550 के चालान और 1.96 लाख जुर्माना

by Seemaukb
September 13, 2026
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
उत्तराखंड

एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

by Seemaukb
September 12, 2026
Next Post
नशे को ना, खेल को हां” थीम पर CIMS-UIHMT कॉलेज में चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शुरू

नशे को ना, खेल को हां” थीम पर CIMS-UIHMT कॉलेज में चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शुरू

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग : आखिर डीएम ने फिर लिया जनभावना के पक्ष में सख्त डिसिजन, विवादित सुद्वोवाला वाईन एवं बीयर शॉप का लाइसेन्स निरस्त

बिग ब्रेकिंग : आखिर डीएम ने फिर लिया जनभावना के पक्ष में सख्त डिसिजन, विवादित सुद्वोवाला वाईन एवं बीयर शॉप का लाइसेन्स निरस्त

February 11, 2025
Weather update: आज का मौसम कैसा रहेगा (03 नवम्बर 2022)

Weather Update मौसम विभाग ने दिसंबर में ओले गिरने की जताई संभावना

December 16, 2022

Don't miss it

1.5 करोड़ की इलेक्ट्रिक कार, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार! भारत में Denza की एंट्री
टेक न्यूज़

1.5 करोड़ की इलेक्ट्रिक कार, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार! भारत में Denza की एंट्री

September 14, 2026
सऊदी की ‘आसमान में दहाड़’, यमन में टोयोटा काफिले की एंट्री से मचा हड़कंप
देश-दुनिया

सऊदी की ‘आसमान में दहाड़’, यमन में टोयोटा काफिले की एंट्री से मचा हड़कंप

September 14, 2026
पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार
क्राइम

पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार

September 14, 2026
3.5 करोड़ की मोहब्बत पड़ी भारी! ब्रेकअप के बाद पैसे मांगने पहुंचे CEO, कोर्ट ने दिया झटका
देश-दुनिया

3.5 करोड़ की मोहब्बत पड़ी भारी! ब्रेकअप के बाद पैसे मांगने पहुंचे CEO, कोर्ट ने दिया झटका

September 14, 2026
बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! RBI का नया ड्राफ्ट, संदिग्ध लेन-देन पर लग सकती है रोक
देश-दुनिया

बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! RBI का नया ड्राफ्ट, संदिग्ध लेन-देन पर लग सकती है रोक

September 14, 2026
देहरादून में प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा! 1776 दुकानों की जांच, 550 के चालान और 1.96 लाख जुर्माना
उत्तराखंड

देहरादून में प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा! 1776 दुकानों की जांच, 550 के चालान और 1.96 लाख जुर्माना

September 13, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • 1.5 करोड़ की इलेक्ट्रिक कार, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार! भारत में Denza की एंट्री
  • सऊदी की ‘आसमान में दहाड़’, यमन में टोयोटा काफिले की एंट्री से मचा हड़कंप
  • पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.