Monday, May 18, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

300 से ज्यादा फरियादी पहुंचे जन दर्शन, डीएम सविन बंसल ने अफसरों को लगाई फटकार

बुजुर्ग पिता को घर से निकालने पर डीएम सख्त, स्कूल उत्पीड़न मामले की जांच शुरू

May 18, 2026
in उत्तराखंड
300 से ज्यादा फरियादी पहुंचे जन दर्शन, डीएम सविन बंसल ने अफसरों को लगाई फटकार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून,  जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जन मिलन/जन दर्शन कार्यक्रम में जनता की समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, मुआवजा, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, आर्थिक सहायता और शिक्षा समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी 300 से अधिक शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचीं। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

जन सुनवाई में कई भावुक और गंभीर मामले सामने आए। प्रेमनगर के शिवपुरी निवासी सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि उनके बेटे और बहू ने उन्हें घर से निकाल दिया है और लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

You might also like

धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

ना सिलेंडर, ना गैस का झंझट! रुड़की के इस गांव ने गोशाला से बदल दी तस्वीर

आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के द्वार, 12:45 बजे होंगे बाबा के दर्शन

वहीं वरिष्ठ नागरिक कमल नयन भुटानी ने भाइयों द्वारा संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत की, जिस पर जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) को जांच के आदेश दिए गए।

सभांवाला निवासी शिवानी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मशीन खरीदने के लिए लिए गए ऋण की सब्सिडी न मिलने और आर्थिक संकट के चलते ऋण चुकाने में असमर्थता की समस्या रखी। महिला ने बताया कि तहसील से कुर्की नोटिस भी जारी किया गया है। इस पर डीएम ने जांच कर राहत देने के निर्देश दिए।

जन दर्शन में राशन कार्ड से जुड़ा एक अलग मामला भी सामने आया। तलाकशुदा महिला ममता रानी ने बताया कि जमीन के दस्तावेज और बिजली बिल न होने के कारण उनका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

डालनवाला क्षेत्र के अभिभावकों ने सैसमै पब्लिक स्कूल पर बच्चों को प्रताड़ित करने, पुरानी फीस एकमुश्त मांगने और टीसी जारी न करने का आरोप लगाया। मामले को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए।

जनता मिलन में कई जरूरतमंदों ने इलाज, शिक्षा और आर्थिक सहायता की गुहार भी लगाई। विधवा समुन पाल ने पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण की किश्त जमा न कर पाने की समस्या बताई, जिस पर डीएम ने रायफल क्लब से सहायता राशि के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा दीपक कॉलोनी निवासी शमशाद ने पैर के इलाज, लकवा से पीड़ित विधवा आशा देवी ने उपचार, जबकि एमडीडीए कॉलोनी की कमला गांधी और बुल्लावाला निवासी पूर्णिमा देवी ने बेटी की पढ़ाई और फीस माफी के लिए आर्थिक सहायता मांगी। जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को नंदा-सुनंदा और रायफल क्लब के माध्यम से सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

फतेहपुर ग्रांट में सिंचाई गूल पर अवैध कब्जे के कारण किसानों को हो रही परेशानी पर डीएम ने सिंचाई विभाग को 23 मई तक कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा। वहीं हिमज्योति एन्कलेव में चार साल से संचालित अवैध डेयरी से फैल रही गंदगी पर नगर निगम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत लिस्ट्राबाद ग्रांट में घर-घर कूड़ा संग्रहण वाहन न होने पर सीएसआर मद से वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कालसी तहसील के ग्राम गडोग सकरोल में भूमि अभिलेखों की विसंगतियों के कारण जाति और स्थायी निवास प्रमाण पत्र न बनने की शिकायत पर एसडीएम कालसी को 25 मई तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया।

चकराता ब्लॉक के ग्राम पंचायत कान्डोई भरम में क्षतिग्रस्त पैदल पुलिया की समस्या पर जांच के आदेश दिए गए। वहीं श्यामपुर न्याय पंचायत के ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत अधिकारियों के लगातार तबादलों से विकास कार्य प्रभावित होने की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखी।

कारगीग्रांट निवासी संजय कुमार बरमोला ने एमडीडीए पर आयुक्त गढ़वाल और अध्यक्ष एमडीडीए के आदेशों का पालन न करने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों से एटीआर प्रस्तुत करने को कहा।

इसके अलावा नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे से जुड़े मामलों में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। डीएल रोड पर दिलाराम बाजार से नालापानी चौक तक सार्वजनिक परिवहन और बंद पड़ी सिटी बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग पर आरटीओ से तत्काल रिपोर्ट मांगी गई।

जनता मिलन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, अपर आयुक्त नगर निगम प्रवीण कुमार, एसडीएम स्मृता परमार, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम अपर्णा ढौडियाल, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौडियाल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
उत्तराखंड

धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

by Seemaukb
May 18, 2026
ना सिलेंडर, ना गैस का झंझट! रुड़की के इस गांव ने गोशाला से बदल दी तस्वीर
उत्तराखंड

ना सिलेंडर, ना गैस का झंझट! रुड़की के इस गांव ने गोशाला से बदल दी तस्वीर

by Seemaukb
May 18, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

कोटद्वार मर्डर केस: प्रेमी संग मिलकर दूसरी पत्नी ने रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश

कोटद्वार मर्डर केस: प्रेमी संग मिलकर दूसरी पत्नी ने रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश

June 20, 2025
यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

October 6, 2025

Don't miss it

300 से ज्यादा फरियादी पहुंचे जन दर्शन, डीएम सविन बंसल ने अफसरों को लगाई फटकार
उत्तराखंड

300 से ज्यादा फरियादी पहुंचे जन दर्शन, डीएम सविन बंसल ने अफसरों को लगाई फटकार

May 18, 2026
धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
उत्तराखंड

धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

May 18, 2026
होमस्टे की आड़ में चल रहे होटल बेनकाब, देहरादून प्रशासन ने 96 के लाइसेंस किए रद्द
क्राइम

देहरादून में ‘फर्जी होमस्टे’ पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 96 के लाइसेंस रद्द

May 18, 2026
देशभर की भर्ती परीक्षाओं में सेंध? STF जांच में खुला हाईटेक नकल माफिया का राज
क्राइम

देशभर की भर्ती परीक्षाओं में सेंध? STF जांच में खुला हाईटेक नकल माफिया का राज

May 18, 2026
ना सिलेंडर, ना गैस का झंझट! रुड़की के इस गांव ने गोशाला से बदल दी तस्वीर
उत्तराखंड

ना सिलेंडर, ना गैस का झंझट! रुड़की के इस गांव ने गोशाला से बदल दी तस्वीर

May 18, 2026
आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के द्वार, 12:45 बजे होंगे बाबा के दर्शन
उत्तराखंड

आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के द्वार, 12:45 बजे होंगे बाबा के दर्शन

May 18, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • 300 से ज्यादा फरियादी पहुंचे जन दर्शन, डीएम सविन बंसल ने अफसरों को लगाई फटकार
  • धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • देहरादून में ‘फर्जी होमस्टे’ पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 96 के लाइसेंस रद्द

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.