Tuesday, October 6, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अस्पताल अग्निकांड: AC ब्लास्ट के बाद ICU में फैला जहरीला धुआं, एक की मौत

ICU में अचानक लगी आग से मचा हड़कंप, मरीजों को दूसरे अस्पतालों में किया गया शिफ्ट

May 20, 2026
in हादसा
हरिद्वार में 24 घंटे में दो सुसाइड: युवक की झूठी कहानी के बाद मौत, महिला ने भी खत्म की जिंदगी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पैनेसिया अस्पताल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ICU में लगे AC में अचानक ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई, जिससे पूरे ICU में धुआं भर गया और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक 60 वर्षीय महिला मरीज की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 9:22 बजे की है। प्रारंभिक जांच में ICU की फॉल सीलिंग में लगे AC यूनिट में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगने की बात सामने आ रही है। आग और धुएं के कारण ICU में भर्ती मरीजों और अस्पताल स्टाफ में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

You might also like

हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त

सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल

जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका

ICU के मरीजों को तुरंत किया गया रेस्क्यू

हादसे के समय अस्पताल में करीब 13 से 14 मरीज भर्ती थे। आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और अस्पताल स्टाफ ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। ICU में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर कैलाश अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मरीजों को एंबुलेंस के जरिए सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। मौके पर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और IG गढ़वाल भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

धुएं में दम घुटने से महिला मरीज की मौत की आशंका

कैलाश अस्पताल के डायरेक्टर पवन शर्मा के अनुसार, वीरवती (60 वर्ष) निवासी देहरादून को अस्पताल लाया गया था, लेकिन वह मृत अवस्था में थीं।

प्रथम दृष्टया महिला की मौत धुएं में दम घुटने और झुलसने के कारण मानी जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

“AC यूनिट में तकनीकी खराबी से लगी आग” — गढ़वाल कमिश्नर

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि अस्पताल पैनेसिया ग्रुप द्वारा लीज पर संचालित किया जा रहा था। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह AC यूनिट में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। साथ ही यह भी बताया कि सूचना मिलने के महज 6 मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।

अस्पतालों की फायर सेफ्टी पर उठे गंभीर सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में अस्पतालों की फायर सेफ्टी व्यवस्था और सुरक्षा ऑडिट पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन का कहना है कि अस्पतालों का समय-समय पर ऑडिट किया जाता है, लेकिन अब इस मामले में सुरक्षा मानकों और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की भी गहन जांच की जाएगी।

चीफ फायर ऑफिसर अभिनय त्यागी ने बताया कि राहत अभियान के दौरान सबसे पहली प्राथमिकता मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की रही।

हादसे में घायल लोगों की सूची

हादसे में घायल हुए लोगों में राहुल कुमार, मुकेश, शंभू दास, गौरी (ढाई साल), दौलत सिंह, बेबी उर्फ पायल (नवजात), संगीता देवी, खान बहादुर, नित्यानंद और निहाल शामिल हैं।

राहत एवं बचाव कार्य के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनमें ASI नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल बृजमोहन रावत और कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी शामिल हैं।

जांच के आदेश, फायर सेफ्टी सिस्टम की होगी पड़ताल

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जांच में AC यूनिट में तकनीकी खराबी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। वहीं अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था, आपातकालीन निकासी सिस्टम और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी।

Tags: A major fire broke out in the ICU of Panacea Hospital in Dehradun after an alleged AC blast triggered heavy smoke and panic inside the hospital. One 60-year-old woman patient lost her lifeand rescue teams rushed to the spot and controlled the situation. Authorities have ordered an investigation into the incident and hospital fire safety arrangements.policewhile several others were injured and shifted to nearby hospitals. Fire brigade
Previous Post

अल्मोड़ा में शर्मनाक तस्वीर — सुबह से बिना श्रद्धांजलि खड़ी रही पंडित हरगोविंद पंत की प्रतिमा

Next Post

उत्तराखंड में जंगल की आग का कहर, चमोली में फायर वाचर की दर्दनाक मौत

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त
हादसा

हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त

by Seemaukb
October 5, 2026
सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल
हादसा

सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल

by Seemaukb
October 3, 2026
Next Post
उत्तराखंड में जंगल की आग का कहर, चमोली में फायर वाचर की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में जंगल की आग का कहर, चमोली में फायर वाचर की दर्दनाक मौत

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गुड न्यूज : 18 वर्ष तक के गरीब बच्चों को सरकार देगी 1500 रूपए प्रतिमाह

गुड न्यूज : 18 वर्ष तक के गरीब बच्चों को सरकार देगी 1500 रूपए प्रतिमाह

May 21, 2024
भाजपा ने नेताओं की बयानबाजी पर लगाई रोक, पार्टी अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी

भाजपा ने नेताओं की बयानबाजी पर लगाई रोक, पार्टी अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी

January 24, 2026

Don't miss it

बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत

October 5, 2026
पैसा सुरक्षित, ब्याज भी दमदार! ₹10 लाख की NSC पर 5 साल में करीब ₹4.49 लाख कमाई
मनी और निवेश

पैसा सुरक्षित, ब्याज भी दमदार! ₹10 लाख की NSC पर 5 साल में करीब ₹4.49 लाख कमाई

October 5, 2026
Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, चुनाव आयोग के दावे पर उठे सवाल; SIR मामले में CEC को नोटिस
देश-दुनिया

Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, चुनाव आयोग के दावे पर उठे सवाल; SIR मामले में CEC को नोटिस

October 5, 2026
अवैध कब्जे, टूटी सड़कें और गंदा पानी… समाधान दिवस में 126 शिकायतों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
उत्तराखंड

अवैध कब्जे, टूटी सड़कें और गंदा पानी… समाधान दिवस में 126 शिकायतों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

October 5, 2026
सावधान! देहरादून समेत उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

October 5, 2026
सैलजा की चिट्ठी बेअसर! हरदा ने नहीं रोकी यात्रा, बेटी अनुपमा के समर्थन से गरमाई कांग्रेस की सियासत
राजनीती

सैलजा की चिट्ठी बेअसर! हरदा ने नहीं रोकी यात्रा, बेटी अनुपमा के समर्थन से गरमाई कांग्रेस की सियासत

October 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत
  • पैसा सुरक्षित, ब्याज भी दमदार! ₹10 लाख की NSC पर 5 साल में करीब ₹4.49 लाख कमाई
  • Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, चुनाव आयोग के दावे पर उठे सवाल; SIR मामले में CEC को नोटिस

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.