Sunday, May 24, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सेनेटरी पैड चाहिए तो पैसे दो” — देहरादून के नामी स्कूल पर बड़ा आरोप

May 24, 2026
in क्राइम
सेनेटरी पैड चाहिए तो पैसे दो” — देहरादून के नामी स्कूल पर बड़ा आरोप
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून में एक नामी स्कूल पर छात्रा से सेनेटरी नैपकिन देने के बदले 20 रुपये लेने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। परिजनों की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार पलटन बाजार निवासी एक व्यक्ति ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार को शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी परेड ग्राउंड स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। पिछले सप्ताह स्कूल में मासिक धर्म के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस दौरान छात्रा ने स्कूल प्रबंधन से सेनेटरी नैपकिन मांगा, जिसके बदले उससे 20 रुपये लिए गए।

You might also like

देहरादून का ‘डेथ ICU’ बना पैनेसिया अस्पताल! आग के बाद अब अस्पताल सील, रजिस्ट्रेशन भी रद्द

वन विभाग का ड्रोन एक्शन, जंगल में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग : जल विद्युत निगम का JE 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

परिजनों ने उठाए सवाल

परिजनों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार स्कूलों में छात्राओं को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा पैसे लेना बेहद गंभीर मामला है।

शिकायत मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सख्त

इधर जिला प्रशासन भी महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़े मामलों को लेकर सख्त नजर आ रहा है। सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी सरकारी और निजी संस्थानों में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) का गठन अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए।

शौचालयों में लगेंगी वेंडिंग मशीनें

प्रशासन ने सभी कार्यालयों और संस्थानों के शौचालयों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और इंसीनेरेटर लगाने के निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और 112 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।

सीडीओ अभिनव शाह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

Tags: (UTTARAKHAND LATEST NEWSDehradun Breaking Newsdehradun newsDehradun School Newsgirls health awarenessHindi NewsICC committeeIndia newsmenstrual hygieneperiod awarenesssanitary napkin issuesanitary pad controversyschool administrationschool controversyschool negligencestudent newsUttarakhand newsViral Newswomen empowermentwomen safety

Previous Post

देहरादून में होमस्टे पर बड़ा एक्शन: 103 के लाइसेंस रद्द, पर्यटन वेबसाइट से भी होंगे गायब

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून का ‘डेथ ICU’ बना पैनेसिया अस्पताल! आग के बाद अब अस्पताल सील, रजिस्ट्रेशन भी रद्द
क्राइम

देहरादून का ‘डेथ ICU’ बना पैनेसिया अस्पताल! आग के बाद अब अस्पताल सील, रजिस्ट्रेशन भी रद्द

by Seemaukb
May 23, 2026
वन विभाग का ड्रोन एक्शन, जंगल में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड

वन विभाग का ड्रोन एक्शन, जंगल में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

by Seemaukb
May 22, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

देहरादून के दो हाईवे सेक्शनों के सुधार को मिली 720.67 करोड़ की मंज़ूरी,सड़क एवं परिवहन मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

देहरादून के दो हाईवे सेक्शनों के सुधार को मिली 720.67 करोड़ की मंज़ूरी,सड़क एवं परिवहन मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

June 10, 2025
हादसा: सेना का वाहन 500 मीटर खाई में गिरा, एक जवान एयरलिफ्ट

हादसा: सेना का वाहन 500 मीटर खाई में गिरा, एक जवान एयरलिफ्ट

April 16, 2026

Don't miss it

सेनेटरी पैड चाहिए तो पैसे दो” — देहरादून के नामी स्कूल पर बड़ा आरोप
क्राइम

सेनेटरी पैड चाहिए तो पैसे दो” — देहरादून के नामी स्कूल पर बड़ा आरोप

May 24, 2026
देहरादून में होमस्टे पर बड़ा एक्शन: 103 के लाइसेंस रद्द, पर्यटन वेबसाइट से भी होंगे गायब
उत्तराखंड

देहरादून में होमस्टे पर बड़ा एक्शन: 103 के लाइसेंस रद्द, पर्यटन वेबसाइट से भी होंगे गायब

May 24, 2026
Breaking: देहरादून से हटे डीएम सविन बंसल, आशीष चौहान को मिली कमान
उत्तराखंड

Breaking: देहरादून से हटे डीएम सविन बंसल, आशीष चौहान को मिली कमान

May 23, 2026
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने 350 टॉपर्स को किया सम्मानित, छात्रों का बढ़ा उत्साह
उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने 350 टॉपर्स को किया सम्मानित, छात्रों का बढ़ा उत्साह

May 23, 2026
महिलाओं की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: 10 से ज्यादा कर्मचारियों वाले हर कार्यालय में बनेगी ICC, 30 मई तक देनी होगी रिपोर्ट
उत्तराखंड

महिलाओं की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: 10 से ज्यादा कर्मचारियों वाले हर कार्यालय में बनेगी ICC, 30 मई तक देनी होगी रिपोर्ट

May 23, 2026
दिव्यांगों और बेसहारा महिलाओं के लिए डीएम सविन बंसल की बड़ी सौगात
उत्तराखंड

दिव्यांगों और बेसहारा महिलाओं के लिए डीएम सविन बंसल की बड़ी सौगात

May 23, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • सेनेटरी पैड चाहिए तो पैसे दो” — देहरादून के नामी स्कूल पर बड़ा आरोप
  • देहरादून में होमस्टे पर बड़ा एक्शन: 103 के लाइसेंस रद्द, पर्यटन वेबसाइट से भी होंगे गायब
  • Breaking: देहरादून से हटे डीएम सविन बंसल, आशीष चौहान को मिली कमान

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.