देहरादून। जी.एम.एस. रोड स्थित अमरदीप गैस सेवा के निलंबित होने के बाद उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में अमरदीप गैस सेवा से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को अस्थायी रूप से अन्य गैस एजेंसियों से संबद्ध किया गया है, जिससे एलपीजी गैस की आपूर्ति और संबंधित सेवाएं सुचारु रूप से जारी रह सकें।
जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरदीप गैस सेवा से जुड़े कुल 27 हजार उपभोक्ताओं को तीन अलग-अलग गैस एजेंसियों में स्थानांतरित किया गया है।
इन गैस एजेंसियों को सौंपे गए उपभोक्ता
डिवाइन भारत गैस सर्विस, टर्नर रोड
- स्थानांतरित उपभोक्ता: 16,000
- संपर्क नंबर: 7417666000
सर्वोदय भारत गैस सर्विस, प्रेमनगर
- स्थानांतरित उपभोक्ता: 10,000
- संपर्क नंबर: 6398688503, 9690568127, 7078446841
जीवन ज्योति भारत गैस सर्विस, कैनाल रोड
- स्थानांतरित उपभोक्ता: 1,000
- संपर्क नंबर: 9412078085, 7302994129, 9627167899
उपभोक्ताओं को नहीं होगी परेशानी
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता अब गैस बुकिंग, रिफिल आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए अपनी नव-आवंटित गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के एलपीजी गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
जिलाधिकारी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गैस उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े तथा गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी रहे। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता या सेवा संबंधी आवश्यकता होने पर वे अपनी आवंटित गैस एजेंसी से सीधे संपर्क करें।












