Sunday, November 8, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

किडनी इमरजेंसी से जूझते बच्चों को मिलेगा बेहतर इलाज, एसजीआरआरआईएमएचएस की बड़ी पहल

June 22, 2026
in उत्तराखंड
किडनी इमरजेंसी से जूझते बच्चों को मिलेगा बेहतर इलाज, एसजीआरआरआईएमएचएस की बड़ी पहल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRRIMHS), देहरादून के शिशु रोग विभाग द्वारा 20 और 21 जून को दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की 6वीं पीडियाट्रिक डायलिसिस एंड थेरेप्यूटिक एफेरेसिस मॉड्यूल फॉर इमरजेंसी (PD-TEM) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में देशभर से आए बाल रोग विशेषज्ञों, नेफ्रोलॉजिस्टों और चिकित्सा शिक्षकों ने भाग लिया तथा बच्चों में किडनी संबंधी गंभीर एवं आपातकालीन बीमारियों के उपचार से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ एसजीआरआरआईएमएचएस के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) उत्कर्ष शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र वर्मा, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल कौशिक, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रागिनी सिंह, बीएचयू के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) ओ.पी. मिश्रा तथा लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. अभिजीत सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

You might also like

देहरादून के विक्रांत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, श्री दरबार साहिब से लिया आशीर्वाद

23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग

दुखद : नहीं रहे यूकेडी के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल

बच्चों में Acute Kidney Injury के उपचार पर विशेष फोकस

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में Acute Kidney Injury (AKI), डायलिसिस और Therapeutic Apheresis जैसी जीवनरक्षक प्रक्रियाओं के प्रति चिकित्सकों की दक्षता बढ़ाना था। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को Hands-on Simulation, मानकीकृत प्रोटोकॉल और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से आधुनिक उपचार तकनीकों की जानकारी दी।

उत्तराखंड में बच्चों की डायलिसिस पर पहला व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम

कार्यक्रम के कोर्स डायरेक्टर एवं बाल नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत साहा ने बताया कि उत्तराखंड में बच्चों की डायलिसिस संबंधी यह पहला व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बाल रोग विशेषज्ञों को Peritoneal Dialysis और Hemodialysis का प्रशिक्षण मिलने से बच्चों का समय पर उपचार संभव होगा तथा उन्हें बड़े महानगरों के अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता कम होगी।

जीवनरक्षक प्रक्रियाओं का ज्ञान हर बाल रोग विशेषज्ञ के लिए जरूरी

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ प्रो. (डॉ.) ओ.पी. मिश्रा ने हेमोडायलिसिस एवं थेरेप्यूटिक एफेरेसिस पर विशेषज्ञ व्याख्यान देते हुए कहा कि प्रत्येक पीडियाट्रिक्स स्नातकोत्तर चिकित्सक को इन जीवनरक्षक प्रक्रियाओं का मूलभूत ज्ञान होना चाहिए। गंभीर रूप से बीमार बच्चों के उपचार में ये कौशल अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

POCUS और Mechanical Ventilation पर मिला प्रशिक्षण

दिल्ली से आईं विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा बत्रा ने गंभीर किडनी रोग से पीड़ित बच्चों में Point of Care Ultrasonography (POCUS) और Mechanical Ventilation के उपयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इससे प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की तकनीक समझने का अवसर मिला।

समय पर पहचान और उपचार की चुनौती पर चर्चा

आधारशिला ट्रस्ट की ट्रस्टी नीना जॉली ने कहा कि देश के कई जिलों में बच्चों में Acute Kidney Injury की समय पर पहचान और उपचार सुविधाओं का अभाव आज भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे का जीवन केवल विशेषज्ञ की उपलब्धता पर नहीं, बल्कि पहले स्वास्थ्यकर्मी के उचित प्रशिक्षण पर भी निर्भर करता है।

300 से अधिक चिकित्सकों को मिल चुका है प्रशिक्षण

आयोजकों के अनुसार, PD-TEM पहल के तहत अब तक देशभर में 300 से अधिक चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। यह कार्यक्रम बच्चों में किडनी रोगों के उपचार, अस्पतालों की आपातकालीन तैयारियों और समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप की क्षमता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सफल आयोजन के लिए टीम को सराहा

इस अवसर पर एसजीआरआरआईएमएचएस के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) उत्कर्ष शर्मा ने सभी विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए किडनी संबंधी बीमारियों, उनकी रोकथाम और सफल उपचार को लेकर ज्ञान साझा किया। वहीं, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल कौशिक ने कार्यशाला की सभी व्यवस्थाओं का समन्वय कर सफल आयोजन सुनिश्चित किया।

Tags: Acute Kidney Injury in ChildrenDehradun Medical NewsHemodialysis TrainingPD-TEM WorkshopPediatric Dialysis WorkshopPediatric NephrologyPeritoneal DialysisSGRRIM&HS DehradunTherapeutic ApheresisUttarakhand health news
Previous Post

देहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर! SSP डोबाल ने एक झटके में बदले कई कोतवाल

Next Post

बड़ी खबर : औद्योगिक हादसे में कटा पैर, मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 8 घंटे की जटिल सर्जरी कर युवक को दी नई उम्मीद

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून के विक्रांत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, श्री दरबार साहिब से लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड

देहरादून के विक्रांत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, श्री दरबार साहिब से लिया आशीर्वाद

by Seemaukb
November 7, 2026
23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग
उत्तराखंड

23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग

by Seemaukb
November 7, 2026
Next Post
बड़ी खबर : औद्योगिक हादसे में कटा पैर, मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 8 घंटे की जटिल सर्जरी कर युवक को दी नई उम्मीद

बड़ी खबर : औद्योगिक हादसे में कटा पैर, मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 8 घंटे की जटिल सर्जरी कर युवक को दी नई उम्मीद

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस

September 8, 2025
उपनल महिला कर्मचारी पर गिरा जर्जर पेड़, हालत गंभीर – चयन आयोग अध्यक्ष ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

उपनल महिला कर्मचारी पर गिरा जर्जर पेड़, हालत गंभीर – चयन आयोग अध्यक्ष ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

July 11, 2025

Don't miss it

देहरादून के विक्रांत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, श्री दरबार साहिब से लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड

देहरादून के विक्रांत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, श्री दरबार साहिब से लिया आशीर्वाद

November 7, 2026
23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग
उत्तराखंड

23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग

November 7, 2026
दुखद : नहीं रहे यूकेडी के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल
उत्तराखंड

दुखद : नहीं रहे यूकेडी के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल

November 7, 2026
रेखा आर्य के पति को कोर्ट से झटका! पप्पू गिरधारी की जमानत खारिज, अब गिरफ्तारी पर नजरें
उत्तराखंड

रेखा आर्य के पति झांसी में दबोचे गए! लंबे समय से थे फरार

November 7, 2026
आठ साल तक काम कराया, फिर नौकरी से निकाला! हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक को किया तलब
उत्तराखंड

आठ साल तक काम कराया, फिर नौकरी से निकाला! हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक को किया तलब

November 7, 2026
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल! अमित शाह की एंट्री से गरमाएगी सियासत, अब नेताओं की दौड़ शुरू
राजनीती

उत्तराखंड में शाह की सभा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फ्लॉप

November 7, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • देहरादून के विक्रांत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, श्री दरबार साहिब से लिया आशीर्वाद
  • 23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर फिर गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की मांग
  • दुखद : नहीं रहे यूकेडी के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.