Monday, August 31, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर बड़ा वार! बाजपुर कोर्ट का नायब नाजिर रिश्वत लेते गिरफ्तार

July 16, 2026
in क्राइम
बड़ी खबर :  नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी  गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित सिविल कोर्ट (जूनियर डिवीजन) में नियुक्त नायब नाजिर ओम चौहान को कोर्ट फीस के नाम पर ₹3500 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

हल्द्वानी विजिलेंस सेक्टर की ट्रैप टीम ने गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय परिसर स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत विवेचना जारी है।

You might also like

दून मेडिकल कॉलेज की मेस में बड़ा खेल! 95 लाख का गबन, मैनेजर फरार

हरिद्वार में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट; वीडियो वायरल

iPhone की जिद में उजड़ा परिवार! मां-बाप समेत बेटे की दर्दनाक मौत

शिकायत के बाद बिछाया गया ट्रैप

विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि सिविल कोर्ट बाजपुर में उसके विरुद्ध एनआई एक्ट (Negotiable Instruments Act) का एक मामला विचाराधीन था। दोनों पक्षों के बीच समझौता (राजीनामा) होने के बाद जब वह राजीनामा दाखिल करने कोर्ट पहुंचा तो वहां तैनात नायब नाजिर ओम चौहान ने कोर्ट फीस के नाम पर ₹3500 रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और उसने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विजिलेंस से संपर्क किया।

विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोचा

प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

योजना के अनुसार विजिलेंस टीम ने 16 जुलाई 2026 को आरोपी ओम चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम निवाड़मुंडी, पोस्ट एवं थाना जसपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को शिकायतकर्ता से ₹3500 की रिश्वत लेते हुए बाजपुर स्थित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच जारी

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में साक्ष्य जुटाकर अग्रिम विवेचनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भ्रष्टाचार की शिकायत कहां करें?

विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने आम जनता से भ्रष्टाचार के मामलों की सूचना देने की अपील की है।

हेल्पलाइन नंबर:

  • टोल फ्री: 1064
  • WhatsApp हेल्पलाइन: 9456592300

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के सहयोग से भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई संभव है और दोषी सरकारी कर्मचारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: bribery caseCivil Court NewsUttarakhand broadcastUttarakhand newsVigilance Uttarakhandऊधम सिंह नगरओम चौहानकोर्ट फीसनायब नाजिरबाजपुरभ्रष्टाचाररिश्वतविजिलेंस ट्रैपसिविल कोर्ट बाजपुरहल्द्वानी विजिलेंस
Previous Post

अगले 3 घंटे बेहद भारी! उत्तराखंड के 8 जिलों में Orange Alert, तेज बारिश, बिजली और आंधी-तूफान का खतरा

Next Post

हरेला पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का बड़ा संदेश, कहा- हर नागरिक लगाए एक पौधा, तभी बचेगा पर्यावरण

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

दून मेडिकल कॉलेज की मेस में बड़ा खेल! 95 लाख का गबन, मैनेजर फरार
उत्तराखंड

दून मेडिकल कॉलेज की मेस में बड़ा खेल! 95 लाख का गबन, मैनेजर फरार

by Seemaukb
August 31, 2026
हरिद्वार में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट; वीडियो वायरल
उत्तराखंड

हरिद्वार में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट; वीडियो वायरल

by Seemaukb
August 29, 2026
Next Post
हरेला पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का बड़ा संदेश, कहा- हर नागरिक लगाए एक पौधा, तभी बचेगा पर्यावरण

हरेला पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का बड़ा संदेश, कहा- हर नागरिक लगाए एक पौधा, तभी बचेगा पर्यावरण

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग  रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी भाजपा के मंडल महामंत्री की मौत

बिग ब्रेकिंग रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी भाजपा के मंडल महामंत्री की मौत

May 14, 2022
मौसम अपडेट: पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Weather news: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के इन जिलों में तत्काल ऑरेंज अलर्ट किया जारी

October 7, 2022

Don't miss it

प्लास्टिक इस्तेमाल किया तो खैर नहीं! देहरादून के 100 वार्डों में 50 अफसरों की पैनी नजर
उत्तराखंड

प्लास्टिक इस्तेमाल किया तो खैर नहीं! देहरादून के 100 वार्डों में 50 अफसरों की पैनी नजर

August 31, 2026
सरकारी जमीन पर कब्जा और प्रॉपर्टी डीलर का फर्जीवाड़ा! समाधान दिवस में गूंजे जमीन से जुड़े बड़े मामले
उत्तराखंड

सरकारी जमीन पर कब्जा और प्रॉपर्टी डीलर का फर्जीवाड़ा! समाधान दिवस में गूंजे जमीन से जुड़े बड़े मामले

August 31, 2026
कोटद्वार केस में बड़ा ट्विस्ट! मोहम्मद दीपक की FIR पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
उत्तराखंड

कोटद्वार केस में बड़ा ट्विस्ट! मोहम्मद दीपक की FIR पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

August 31, 2026
दून मेडिकल कॉलेज की मेस में बड़ा खेल! 95 लाख का गबन, मैनेजर फरार
उत्तराखंड

दून मेडिकल कॉलेज की मेस में बड़ा खेल! 95 लाख का गबन, मैनेजर फरार

August 31, 2026
ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड

ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद

August 30, 2026
अगले 8 घंटे बेहद भारी! 13 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का रेड अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड में अगले 6 घंटे भारी! 6 जिलों में फ्लैश फ्लड का ऑरेंज अलर्ट

August 30, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • प्लास्टिक इस्तेमाल किया तो खैर नहीं! देहरादून के 100 वार्डों में 50 अफसरों की पैनी नजर
  • सरकारी जमीन पर कब्जा और प्रॉपर्टी डीलर का फर्जीवाड़ा! समाधान दिवस में गूंजे जमीन से जुड़े बड़े मामले
  • कोटद्वार केस में बड़ा ट्विस्ट! मोहम्मद दीपक की FIR पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.