Monday, August 31, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

हरेला पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का बड़ा संदेश, कहा- हर नागरिक लगाए एक पौधा, तभी बचेगा पर्यावरण

July 16, 2026
in उत्तराखंड
हरेला पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का बड़ा संदेश, कहा- हर नागरिक लगाए एक पौधा, तभी बचेगा पर्यावरण
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पौधे लगाए तथा जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

हरेला पर्व प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक: डीएम

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के प्रति हमारी आस्था, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का प्रतीक है। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति सदैव प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का संदेश देती रही है और हरेला पर्व उसी परंपरा का जीवंत उदाहरण है।

You might also like

प्लास्टिक इस्तेमाल किया तो खैर नहीं! देहरादून के 100 वार्डों में 50 अफसरों की पैनी नजर

सरकारी जमीन पर कब्जा और प्रॉपर्टी डीलर का फर्जीवाड़ा! समाधान दिवस में गूंजे जमीन से जुड़े बड़े मामले

कोटद्वार केस में बड़ा ट्विस्ट! मोहम्मद दीपक की FIR पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

पौधारोपण को जन-आंदोलन बनाने की अपील

डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पौधारोपण को केवल औपचारिकता न समझे, बल्कि इसे जन-आंदोलन का रूप दे।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पौधे लगाने के साथ संरक्षण भी जरूरी

डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि पौधारोपण तभी सफल माना जाएगा, जब लगाए गए पौधों का नियमित संरक्षण और संवर्धन भी किया जाए। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।

कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

हरेला पर्व के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, पौधों की सुरक्षा तथा हरित उत्तराखंड के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी सहित कलेक्ट्रेट के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: Ashish ChauhanDehradun DMdehradun newsEnvironmentGreen UttarakhandHarela 2026Harela FestivalHarela UttarakhandPlantation DriveTree PlantationUttarakhand newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादून समाचारपर्यावरण संरक्षणवृक्षारोपणहरेला पर्व
Previous Post

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर बड़ा वार! बाजपुर कोर्ट का नायब नाजिर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Next Post

हरेला पर्व पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधारोपण, कुलपति ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

प्लास्टिक इस्तेमाल किया तो खैर नहीं! देहरादून के 100 वार्डों में 50 अफसरों की पैनी नजर
उत्तराखंड

प्लास्टिक इस्तेमाल किया तो खैर नहीं! देहरादून के 100 वार्डों में 50 अफसरों की पैनी नजर

by Seemaukb
August 31, 2026
सरकारी जमीन पर कब्जा और प्रॉपर्टी डीलर का फर्जीवाड़ा! समाधान दिवस में गूंजे जमीन से जुड़े बड़े मामले
उत्तराखंड

सरकारी जमीन पर कब्जा और प्रॉपर्टी डीलर का फर्जीवाड़ा! समाधान दिवस में गूंजे जमीन से जुड़े बड़े मामले

by Seemaukb
August 31, 2026
Next Post
हरेला पर्व पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधारोपण, कुलपति ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

हरेला पर्व पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधारोपण, कुलपति ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

सावधान: साझा करते हैं व्यक्तिगत जानकारी तो हो जाएं सावधान, नहीं तो भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान

Weather Update: इन राज्यों में IMD ने किया रेड किया अलर्ट जारी

January 9, 2023
बड़ी खबर: उत्तरकाशी झाड़ियों में पाकिस्तानी झंडा मिलने पर मचा हड़कंप।केंद्रीय एजेंशिया जुटी जांच पर

बड़ी खबर: उत्तरकाशी झाड़ियों में पाकिस्तानी झंडा मिलने पर मचा हड़कंप।केंद्रीय एजेंशिया जुटी जांच पर

January 1, 2023

Don't miss it

प्लास्टिक इस्तेमाल किया तो खैर नहीं! देहरादून के 100 वार्डों में 50 अफसरों की पैनी नजर
उत्तराखंड

प्लास्टिक इस्तेमाल किया तो खैर नहीं! देहरादून के 100 वार्डों में 50 अफसरों की पैनी नजर

August 31, 2026
सरकारी जमीन पर कब्जा और प्रॉपर्टी डीलर का फर्जीवाड़ा! समाधान दिवस में गूंजे जमीन से जुड़े बड़े मामले
उत्तराखंड

सरकारी जमीन पर कब्जा और प्रॉपर्टी डीलर का फर्जीवाड़ा! समाधान दिवस में गूंजे जमीन से जुड़े बड़े मामले

August 31, 2026
कोटद्वार केस में बड़ा ट्विस्ट! मोहम्मद दीपक की FIR पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
उत्तराखंड

कोटद्वार केस में बड़ा ट्विस्ट! मोहम्मद दीपक की FIR पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

August 31, 2026
दून मेडिकल कॉलेज की मेस में बड़ा खेल! 95 लाख का गबन, मैनेजर फरार
उत्तराखंड

दून मेडिकल कॉलेज की मेस में बड़ा खेल! 95 लाख का गबन, मैनेजर फरार

August 31, 2026
ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड

ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद

August 30, 2026
अगले 8 घंटे बेहद भारी! 13 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का रेड अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड में अगले 6 घंटे भारी! 6 जिलों में फ्लैश फ्लड का ऑरेंज अलर्ट

August 30, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • प्लास्टिक इस्तेमाल किया तो खैर नहीं! देहरादून के 100 वार्डों में 50 अफसरों की पैनी नजर
  • सरकारी जमीन पर कब्जा और प्रॉपर्टी डीलर का फर्जीवाड़ा! समाधान दिवस में गूंजे जमीन से जुड़े बड़े मामले
  • कोटद्वार केस में बड़ा ट्विस्ट! मोहम्मद दीपक की FIR पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.