Friday, September 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खुशखबरी! 12 मामलों में मिली कानूनी संरक्षकता, बैंकिंग और पेंशन का रास्ता हुआ आसान

July 27, 2026
in उत्तराखंड
दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खुशखबरी! 12 मामलों में मिली कानूनी संरक्षकता, बैंकिंग और पेंशन का रास्ता हुआ आसान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून,  दिव्यांगजनों के सामाजिक, आर्थिक और न्यायिक सशक्तीकरण की दिशा में देहरादून जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय समिति एवं स्थानीय स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 एवं राष्ट्रीय न्यास अधिनियम-1999 के तहत प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए 12 मामलों में विधिक संरक्षकता एवं सीमित संरक्षकता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

8 मामलों में विधिक अभिभावक, 4 मामलों में सीमित संरक्षकता

बैठक में ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, बौद्धिक दिव्यांगता तथा बहु-दिव्यांगता से प्रभावित व्यक्तियों के ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई।

You might also like

ब्रेकिंग: पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून के वकीलों को बड़ी सौगात! 500 से ज्यादा चैंबर वाला बनेगा बार एसोसिएशन का नया भवन

आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है मानदेय, 12 हजार तक पहुंचने की उम्मीद

स्थानीय स्तरीय समिति ने 08 मामलों में विधिक अभिभावक नियुक्त करने, जबकि दिव्यांगजन अधिकार नियमावली-2019 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति ने 04 मामलों में सीमित संरक्षकता प्रदान करने का निर्णय लिया।

बैंकिंग और कानूनी कार्यों में मिलेगी बड़ी सुविधा

जिन दिव्यांगजनों के लिए स्वयं कानूनी या वित्तीय निर्णय लेना संभव नहीं है, उन्हें अब विधिक अभिभावक या सीमित संरक्षक के माध्यम से—

  • बैंक खाता संचालित करने,
  • बैंकिंग संबंधी आवश्यक कार्य कराने,
  • विभिन्न सरकारी एवं कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने,
  • अन्य वैधानिक दस्तावेजों से जुड़े कार्यों को संपन्न कराने में सुविधा मिलेगी।

पारिवारिक पेंशन पाने का रास्ता भी हुआ आसान

बैठक में यह भी बताया गया कि जिन दिव्यांगजनों के माता-पिता सरकारी सेवा में थे और उनके निधन के बाद पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने में कानूनी बाधाएं आ रही थीं, वे अब विधिक अभिभावक या सीमित संरक्षक के माध्यम से पारिवारिक पेंशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इस निर्णय से पात्र दिव्यांगजनों को आर्थिक सुरक्षा मिलने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने में भी सहायता मिलेगी।

जागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधिक संरक्षकता एवं सीमित संरक्षकता से जुड़े प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पात्र दिव्यांगजन और उनके परिवार इस व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर समय पर इसका लाभ उठा सकें।

बैठक में रहे मौजूद

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.के. शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला शासकीय अधिवक्ता, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं के गैर-सरकारी सदस्य तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Banking ServicesCDO Abhinav ShahDehradun administrationdehradun newsDivyang Adhikar Adhiniyam 2016Divyang NewsFamily PensionLegal GuardianshipNational Trust Act 1999Social Welfare DepartmentUttarakhand newsउत्तराखंड ब्रॉडकास्टउत्तराखंड समाचारदिव्यांगजनदेहरादून न्यूजपारिवारिक पेंशनबैंकिंग सुविधाविधिक अभिभावकसमाज कल्याण विभागसीमित संरक्षकता
Previous Post

देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: गेमिंग से उजड़ा परिवार, बुजुर्ग की फरियाद और बिल्डर पर गिरी गाज, 164 शिकायतों पर ताबड़तोड़ फैसले

Next Post

ब्रेकिंग: देहरादून में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद,आदेश जारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 
उत्तराखंड

ब्रेकिंग: पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

by Seemaukb
September 11, 2026
देहरादून के वकीलों को बड़ी सौगात! 500 से ज्यादा चैंबर वाला बनेगा बार एसोसिएशन का नया भवन
उत्तराखंड

देहरादून के वकीलों को बड़ी सौगात! 500 से ज्यादा चैंबर वाला बनेगा बार एसोसिएशन का नया भवन

by Seemaukb
September 11, 2026
Next Post
ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

ब्रेकिंग: देहरादून में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद,आदेश जारी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

आज हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा,नैनीताल लोकसभा से दीपक बलुटिया माने जा रहें हैं प्रबल दावेदार

बिग ब्रेकिंग : कांग्रेस ने लोकसभा की इन दो सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

March 12, 2024
बड़ी खबर: आखिर किसकी सह पर आईएएस अधिकारी ने सरकार को लगाया साढ़े पांच करोड़ का चूना

एक्सक्लूसिव: IAS राम विलास यादव के वो ठिकाने जहां नहीं पहुंची विजिलेंस

June 12, 2022

Don't miss it

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 
उत्तराखंड

ब्रेकिंग: पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

September 11, 2026
देहरादून के वकीलों को बड़ी सौगात! 500 से ज्यादा चैंबर वाला बनेगा बार एसोसिएशन का नया भवन
उत्तराखंड

देहरादून के वकीलों को बड़ी सौगात! 500 से ज्यादा चैंबर वाला बनेगा बार एसोसिएशन का नया भवन

September 11, 2026
आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है मानदेय, 12 हजार तक पहुंचने की उम्मीद
उत्तराखंड

आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है मानदेय, 12 हजार तक पहुंचने की उम्मीद

September 11, 2026
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी का नमन, बोले- बलिदान भूलना उत्तराखंड के लिए संभव नहीं
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट बैठक आज:  इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

September 11, 2026
8वें वेतन आयोग पर बड़ा सवाल: पुराने पेंशनर्स का क्या होगा? 69 लाख लोगों ने मांगा जवाब
देश-दुनिया

8वें वेतन आयोग पर बड़ा सवाल: पुराने पेंशनर्स का क्या होगा? 69 लाख लोगों ने मांगा जवाब

September 10, 2026
SGRRU में गूंजा ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जोश, गायन-गिटार और मिमिकरी से छात्रों ने जमाया रंग
उत्तराखंड

SGRRU में गूंजा ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जोश, गायन-गिटार और मिमिकरी से छात्रों ने जमाया रंग

September 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • ब्रेकिंग: पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
  • देहरादून के वकीलों को बड़ी सौगात! 500 से ज्यादा चैंबर वाला बनेगा बार एसोसिएशन का नया भवन
  • आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है मानदेय, 12 हजार तक पहुंचने की उम्मीद

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.