Friday, September 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: गेमिंग से उजड़ा परिवार, बुजुर्ग की फरियाद और बिल्डर पर गिरी गाज, 164 शिकायतों पर ताबड़तोड़ फैसले

July 27, 2026
in उत्तराखंड
देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: गेमिंग से उजड़ा परिवार, बुजुर्ग की फरियाद और बिल्डर पर गिरी गाज, 164 शिकायतों पर ताबड़तोड़ फैसले
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 164 जनशिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित अधिकारी स्वयं इसकी निगरानी करें।

You might also like

ब्रेकिंग: पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून के वकीलों को बड़ी सौगात! 500 से ज्यादा चैंबर वाला बनेगा बार एसोसिएशन का नया भवन

आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है मानदेय, 12 हजार तक पहुंचने की उम्मीद

भूमि विवाद, अतिक्रमण और आर्थिक सहायता से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं

समाधान दिवस में भूमि धोखाधड़ी, अवैध अतिक्रमण, सीमांकन, सामाजिक एवं आर्थिक सहायता तथा मानसून के कारण संपत्तियों को हुए नुकसान से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

ऋषिकेश निवासी विनीता ने अपने बेटे की ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने की जानकारी देते हुए सहायता की मांग की। वहीं, पल्टन बाजार निवासी जुनतारा देवी ने बीमारी के इलाज और बेटी की स्कूल फीस के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। एक अन्य विधवा अर्चना ने अपनी बेटियों की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद की मांग की।

बुजुर्गों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

बुजुर्ग राजपाल सिंह ने अपने बेटे पर संपत्ति हड़पने की नीयत से मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को भरण-पोषण अधिनियम के तहत तत्काल वाद दर्ज करने के निर्देश दिए।

मन्नूगंज की एक बुजुर्ग विधवा की शिकायत पर सीओ सिटी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, सहारनपुर निवासी विनिता भटेजा द्वारा राजपुर रोड स्थित पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर सीओ मसूरी को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

बिजली, अतिक्रमण और सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी सख्ती

ग्राम सिंगनीवाला में पड़ोसी के विरोध के कारण बिजली कनेक्शन न मिलने तथा ग्राम मानुवा में बारिश से खतरनाक बने विद्युत पोल को हटाने के मामलों में ऊर्जा निगम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम सिद्धोवाला में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे तथा ग्राम बादामवाला में नदी श्रेणी की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर एसडीएम विकासनगर को विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए।

सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी मामले में बिल्डर पर कार्रवाई के आदेश

विकासनगर के डॉक्टरगंज क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा धोरन रोड स्थित सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के समीप सुरक्षा पुस्ता (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण न होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सिंचाई विभाग को सुरक्षात्मक कार्य का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

अन्य मामलों पर भी दिए अहम निर्देश

जिलाधिकारी ने चकराता के ग्राम पंचायत डेरियों में सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति तथा ऋषिकेश बाईपास रोड के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले भूमि आवंटन संबंधी समझौते की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार विवेक राजौरी, तहसीलदार सुरेन्द्र देव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Central Park ResidencyDehradun administrationDehradun Collector NewsDehradun District MagistrateDehradun latest newsdehradun newsDehradun Samadhan DiwasDM Ashish ChauhanDM Ashish Chauhan NewsSamadhan DiwasUttarakhand broadcastUttarakhand newsuttarakhand news todayअतिक्रमणआर्थिक सहायताउत्तराखंड ब्रॉडकास्टऑनलाइन गेमिंगजनसुनवाईबिजली समस्याभूमि विवादसमाधान दिवस
Previous Post

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बड़ी राहत! आज बदल सकती है बाजार की चाल

Next Post

दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खुशखबरी! 12 मामलों में मिली कानूनी संरक्षकता, बैंकिंग और पेंशन का रास्ता हुआ आसान

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 
उत्तराखंड

ब्रेकिंग: पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

by Seemaukb
September 11, 2026
देहरादून के वकीलों को बड़ी सौगात! 500 से ज्यादा चैंबर वाला बनेगा बार एसोसिएशन का नया भवन
उत्तराखंड

देहरादून के वकीलों को बड़ी सौगात! 500 से ज्यादा चैंबर वाला बनेगा बार एसोसिएशन का नया भवन

by Seemaukb
September 11, 2026
Next Post
दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खुशखबरी! 12 मामलों में मिली कानूनी संरक्षकता, बैंकिंग और पेंशन का रास्ता हुआ आसान

दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खुशखबरी! 12 मामलों में मिली कानूनी संरक्षकता, बैंकिंग और पेंशन का रास्ता हुआ आसान

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

LIC Housing Finance FD Scheme: सुरक्षित निवेश पर हर महीने पाएं तय ब्याज

LIC Housing Finance FD Scheme: सुरक्षित निवेश पर हर महीने पाएं तय ब्याज

August 27, 2025
वन माफियाओं की गोलियों से दहला जंगल, ठूंठ पर छोड़ी फिल्मी धमकी

वन माफियाओं की गोलियों से दहला जंगल, ठूंठ पर छोड़ी फिल्मी धमकी

September 28, 2025

Don't miss it

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 
उत्तराखंड

ब्रेकिंग: पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

September 11, 2026
देहरादून के वकीलों को बड़ी सौगात! 500 से ज्यादा चैंबर वाला बनेगा बार एसोसिएशन का नया भवन
उत्तराखंड

देहरादून के वकीलों को बड़ी सौगात! 500 से ज्यादा चैंबर वाला बनेगा बार एसोसिएशन का नया भवन

September 11, 2026
आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है मानदेय, 12 हजार तक पहुंचने की उम्मीद
उत्तराखंड

आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है मानदेय, 12 हजार तक पहुंचने की उम्मीद

September 11, 2026
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी का नमन, बोले- बलिदान भूलना उत्तराखंड के लिए संभव नहीं
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट बैठक आज:  इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

September 11, 2026
8वें वेतन आयोग पर बड़ा सवाल: पुराने पेंशनर्स का क्या होगा? 69 लाख लोगों ने मांगा जवाब
देश-दुनिया

8वें वेतन आयोग पर बड़ा सवाल: पुराने पेंशनर्स का क्या होगा? 69 लाख लोगों ने मांगा जवाब

September 10, 2026
SGRRU में गूंजा ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जोश, गायन-गिटार और मिमिकरी से छात्रों ने जमाया रंग
उत्तराखंड

SGRRU में गूंजा ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जोश, गायन-गिटार और मिमिकरी से छात्रों ने जमाया रंग

September 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • ब्रेकिंग: पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
  • देहरादून के वकीलों को बड़ी सौगात! 500 से ज्यादा चैंबर वाला बनेगा बार एसोसिएशन का नया भवन
  • आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है मानदेय, 12 हजार तक पहुंचने की उम्मीद

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.