Monday, October 5, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून में स्वतंत्रता दिवस पर DM आशीष चौहान ने किया ध्वजारोहण, बोले- स्वतंत्रता की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी

August 15, 2026
in उत्तराखंड
देहरादून में स्वतंत्रता दिवस पर DM आशीष चौहान ने किया ध्वजारोहण, बोले- स्वतंत्रता की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: देशभर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। देहरादून में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

You might also like

उत्तराखंड की सियासत में नए विकल्प की दस्तक, शिव प्रसाद सेमवाल बोले- अब एक मंच पर आएं क्षेत्रीय ताकतें

चंपावत में कैबिनेट और घोषणाएं हुईं, लेकिन पशुपालकों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची या नहीं? — किसान मंच

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया याद

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपदवासियों और कलेक्ट्रेट परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हजारों देशवासियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने दायित्वों का निर्वहन कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता को बनाए रखना तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

ईमानदारी और निष्ठा से करें अपने दायित्वों का निर्वहन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वे जिस भी पद पर कार्यरत हैं और उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनका पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा का मूल उद्देश्य आमजन की सेवा और जनहित में कार्य करना है। अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान का आह्वान

डीएम आशीष चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पुनः स्मरण कराने का अवसर देता है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यक्षेत्र में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा देशभक्ति का माहौल

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया और राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी, कलेक्ट्रेट प्रेस के कार्मिक और जिला सूचना कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।

Tags: 15 August 2026Dehradun DistrictDehradun Independence Daydehradun newsDM Ashish ChauhanFlag HoistingIndependence Day 2026Uttarakhand newsआशीष चौहानदेहरादून समाचारस्वतंत्रता दिवस
Previous Post

देशभक्ति के रंग में रंगा SGRR University, NCC के जोशीले मार्च पास्ट ने जीता दिल

Next Post

मुंबई जाने से पहले यात्री की पिस्टल से चली गोली, वाराणसी एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप; 2 कर्मचारी घायल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

उत्तराखंड की सियासत में नए विकल्प की दस्तक, शिव प्रसाद सेमवाल बोले- अब एक मंच पर आएं क्षेत्रीय ताकतें
उत्तराखंड

उत्तराखंड की सियासत में नए विकल्प की दस्तक, शिव प्रसाद सेमवाल बोले- अब एक मंच पर आएं क्षेत्रीय ताकतें

by Seemaukb
October 5, 2026
चंपावत में कैबिनेट और घोषणाएं हुईं, लेकिन पशुपालकों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची या नहीं? — किसान मंच
उत्तराखंड

चंपावत में कैबिनेट और घोषणाएं हुईं, लेकिन पशुपालकों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची या नहीं? — किसान मंच

by Seemaukb
October 4, 2026
Next Post
मुंबई जाने से पहले यात्री की पिस्टल से चली गोली, वाराणसी एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप; 2 कर्मचारी घायल

मुंबई जाने से पहले यात्री की पिस्टल से चली गोली, वाराणसी एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप; 2 कर्मचारी घायल

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

स्मैक का व्यापार कर युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाली शकीला उर्फ चच्ची लाखों की स्मैक संग गिरफ्तार

स्मैक का व्यापार कर युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाली शकीला उर्फ चच्ची लाखों की स्मैक संग गिरफ्तार

June 8, 2024
बिग ब्रेकिंग: शेवरले क्रूज कार में चलते-चलते लगी आग।पुलिस ने बचाई पर्यटकों की जान

बिग ब्रेकिंग: शेवरले क्रूज कार में चलते-चलते लगी आग।पुलिस ने बचाई पर्यटकों की जान

April 26, 2023

Don't miss it

सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! ₹1,400 गिरा भाव, चांदी भी हुई सस्ती—जानें आज का रेट
मनी और निवेश

सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! ₹1,400 गिरा भाव, चांदी भी हुई सस्ती—जानें आज का रेट

October 5, 2026
हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त
हादसा

हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त

October 5, 2026
उत्तराखंड की सियासत में नए विकल्प की दस्तक, शिव प्रसाद सेमवाल बोले- अब एक मंच पर आएं क्षेत्रीय ताकतें
उत्तराखंड

उत्तराखंड की सियासत में नए विकल्प की दस्तक, शिव प्रसाद सेमवाल बोले- अब एक मंच पर आएं क्षेत्रीय ताकतें

October 5, 2026
बड़ी खबर : कार की टक्कर के बाद मचा बवाल, होमगार्ड की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला; बचाव में कटा अंगूठा
क्राइम

बड़ी खबर : कार की टक्कर के बाद मचा बवाल, होमगार्ड की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला; बचाव में कटा अंगूठा

October 5, 2026
बड़ी खबर : बहन की डांट से आहत 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
क्राइम

बड़ी खबर : बहन की डांट से आहत 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

October 5, 2026
उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर BJP का बड़ा दांव, दिनेश आर्य को टिकट—सियासी अटकलों पर लगा ब्रेक
राजनीती

उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर BJP का बड़ा दांव, दिनेश आर्य को टिकट—सियासी अटकलों पर लगा ब्रेक

October 4, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! ₹1,400 गिरा भाव, चांदी भी हुई सस्ती—जानें आज का रेट
  • हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त
  • उत्तराखंड की सियासत में नए विकल्प की दस्तक, शिव प्रसाद सेमवाल बोले- अब एक मंच पर आएं क्षेत्रीय ताकतें

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.