देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर तीव्र से अति तीव्र हो सकता है।
इन 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, देहरादून और टिहरी गढ़वाल में कुछ स्थानों पर मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।
इन जिलों के कई इलाकों में अचानक तेज बारिश होने के साथ Thunderstorm और Lightning की स्थिति बन सकती है।
इन इलाकों में विशेष सतर्कता
मौसम विभाग ने मसूरी, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, थराली, देवल, डांगोली, बेरीनाग, थल, विकासनगर, धनोल्टी, मुनस्यारी, डीडीहाट, लोहाघाट, रानीखेत और आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
इन क्षेत्रों में मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम खराब होने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचें। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।











