Thursday, October 22, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

60 पार बुजुर्गों के लिए बड़ी खबर, सितंबर में मिलेगा पेंशन का मौका!

September 3, 2026
in उत्तराखंड
60 पार बुजुर्गों के लिए बड़ी खबर, सितंबर में मिलेगा पेंशन का मौका!
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जनपद में पात्र बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन सितंबर माह में विशेष अभियान चलाएगा। अभियान का उद्देश्य ऐसे बुजुर्गों को चिन्हित कर उन्हें पेंशन योजना से जोड़ना है, जो पात्र होने के बावजूद अब तक किसी कारण से योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। प्रशासन ने 30 सितंबर 2026 तक पात्र बुजुर्गों के ऑनलाइन आवेदन कराने और उन्हें नियमानुसार अग्रसारित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

You might also like

Dehradun News: डीएवी कॉलेज में सर्दियों में मिली समर वैकेशन, दशहरे पर आठ दिन बंद रहेंगी कक्षाएं

देहरादून में MDDA का हंटर! 5 जगह सीलिंग, अवैध दुकानें और निर्माण पर बड़ी कार्रवाई

रावण के बढ़ते कद पर त्रिवेंद्र का तंज, महेंद्र भट्ट बोले—बयान के गलत मायने निकाले जा रहे

60 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र बुजुर्गों को मिलेगी पेंशन

समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र बुजुर्गों को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के लिए परिवार की वार्षिक आय 48 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

पात्र लाभार्थी को ₹1,500 प्रतिमाह पेंशन बैंक खाते के माध्यम से दी जाती है। यदि पति-पत्नी दोनों योजना के लिए पात्र हैं, तो परिवार को कुल ₹3,000 प्रतिमाह पेंशन का लाभ मिलेगा।

सितंबर में घर-घर पहुंचकर किए जाएंगे पात्र बुजुर्ग चिन्हित

विशेष अभियान के दौरान संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र बुजुर्गों से संपर्क करेंगे। उन्हें आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग दिया जाएगा, ताकि पात्र व्यक्ति किसी तकनीकी या प्रक्रियागत कारण से योजना के लाभ से वंचित न रहें।

ग्रामीण क्षेत्रों में पात्रता के लिए ग्राम सभा में पारित प्रस्ताव और राजस्व विभाग द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र आवश्यक होगा। वहीं नगरीय क्षेत्रों में संबंधित तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र सहित निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष बैठकें

पात्र बुजुर्गों के चिन्हीकरण और आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सितंबर माह में ग्राम पंचायतों की विशेष बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पात्र बुजुर्ग समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से भी आवेदन कराया जा सकता है।

30 सितंबर तक आवेदन, नवंबर में मिल सकती है अक्टूबर की पेंशन

जिला प्रशासन ने 30 सितंबर 2026 तक वृद्धावस्था पेंशन के ऑनलाइन आवेदनों को नियमानुसार अग्रसारित करने का लक्ष्य रखा है। प्रशासन के अनुसार, 30 सितंबर तक आवेदन करने वाले पात्र बुजुर्गों को अक्टूबर 2026 की पेंशन राशि का भुगतान नवंबर 2026 तक किए जाने की व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों, नगर निकायों और संबंधित अधिकारियों को अभियान को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र बुजुर्गों को व्यक्तिगत सहयोग उपलब्ध कराया जाए और उनके ऑनलाइन आवेदन कराए जाएं। आवेदन किसी भी स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए।

अभियान की निगरानी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि सभी सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई ऐसा बुजुर्ग है, जो वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र है लेकिन अभी तक योजना का लाभ नहीं ले रहा है, तो उसकी पहचान कराकर निकटतम CSC सेंटर या संबंधित कार्यालय के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कराने में सहयोग करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र वृद्धजन तक पेंशन का लाभ पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन का लक्ष्य है कि विशेष अभियान के जरिए अधिक से अधिक पात्र बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ा जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन के लाभ से वंचित न रहे।

Tags: DM DehradunOld Age PensionPension SchemeSenior CitizenSocial Security SchemeUttarakhand governmentUttarakhand newsदेहरादून न्यूजवृद्धावस्था पेंशनसमाज कल्याण विभाग
Previous Post

छात्रवृत्ति चाहिए तो जल्दी करें आवेदन! 30 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा मौका, विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

Next Post

सूखते जलस्रोतों पर डीएम का बड़ा एक्शन, 51 रिचार्ज शाफ्ट पूरे; बांदल नदी की बदलेगी तस्वीर

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Dehradun News: डीएवी कॉलेज में सर्दियों में मिली समर वैकेशन, दशहरे पर आठ दिन बंद रहेंगी कक्षाएं
उत्तराखंड

Dehradun News: डीएवी कॉलेज में सर्दियों में मिली समर वैकेशन, दशहरे पर आठ दिन बंद रहेंगी कक्षाएं

by Seemaukb
October 22, 2026
देहरादून में MDDA का हंटर! 5 जगह सीलिंग, अवैध दुकानें और निर्माण पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड

देहरादून में MDDA का हंटर! 5 जगह सीलिंग, अवैध दुकानें और निर्माण पर बड़ी कार्रवाई

by Seemaukb
October 22, 2026
Next Post
सूखते जलस्रोतों पर डीएम का बड़ा एक्शन, 51 रिचार्ज शाफ्ट पूरे; बांदल नदी की बदलेगी तस्वीर

सूखते जलस्रोतों पर डीएम का बड़ा एक्शन, 51 रिचार्ज शाफ्ट पूरे; बांदल नदी की बदलेगी तस्वीर

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

हादसा: डोईवाला टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर। देखे वीडियो

हादसा: डोईवाला टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर। देखे वीडियो

July 27, 2022
देहरादून में क्रिकेट और म्यूजिक का जबरदस्त संगम: महिला यूपीएल फाइनल में सोनू सूद और नीति मोहन!

देहरादून में क्रिकेट और म्यूजिक का जबरदस्त संगम: महिला यूपीएल फाइनल में सोनू सूद और नीति मोहन!

September 24, 2025

Don't miss it

Dehradun News: डीएवी कॉलेज में सर्दियों में मिली समर वैकेशन, दशहरे पर आठ दिन बंद रहेंगी कक्षाएं
उत्तराखंड

Dehradun News: डीएवी कॉलेज में सर्दियों में मिली समर वैकेशन, दशहरे पर आठ दिन बंद रहेंगी कक्षाएं

October 22, 2026
देहरादून में MDDA का हंटर! 5 जगह सीलिंग, अवैध दुकानें और निर्माण पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड

देहरादून में MDDA का हंटर! 5 जगह सीलिंग, अवैध दुकानें और निर्माण पर बड़ी कार्रवाई

October 22, 2026
रावण के बढ़ते कद पर त्रिवेंद्र का तंज, महेंद्र भट्ट बोले—बयान के गलत मायने निकाले जा रहे
उत्तराखंड

रावण के बढ़ते कद पर त्रिवेंद्र का तंज, महेंद्र भट्ट बोले—बयान के गलत मायने निकाले जा रहे

October 22, 2026
देहरादून में महिलाओं के हाथों में रामलीला की कमान, 25 अक्टूबर से नकरौंदा में सजेगा मंच
एंटरटेनमेंट

देहरादून में महिलाओं के हाथों में रामलीला की कमान, 25 अक्टूबर से नकरौंदा में सजेगा मंच

October 21, 2026
Dehradun News: दिव्यांग शिविर में 25 प्रमाण पत्र जारी, 7 के खुले बैंक खाते; कल डोईवाला में लगेगा कैंप
उत्तराखंड

Dehradun News: दिव्यांग शिविर में 25 प्रमाण पत्र जारी, 7 के खुले बैंक खाते; कल डोईवाला में लगेगा कैंप

October 21, 2026
रात में गांव पहुंचे अफसर, ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोल; CDO ने दिए कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड

रात में गांव पहुंचे अफसर, ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोल; CDO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Dehradun News: डीएवी कॉलेज में सर्दियों में मिली समर वैकेशन, दशहरे पर आठ दिन बंद रहेंगी कक्षाएं
  • देहरादून में MDDA का हंटर! 5 जगह सीलिंग, अवैध दुकानें और निर्माण पर बड़ी कार्रवाई
  • रावण के बढ़ते कद पर त्रिवेंद्र का तंज, महेंद्र भट्ट बोले—बयान के गलत मायने निकाले जा रहे

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.