Monday, September 14, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार

September 14, 2026
in क्राइम
पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ट्रिपल तलाक से जुड़े एक मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। पटेलनगर क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने, मारपीट करने और दोबारा साथ रखने के लिए कथित तौर पर हलाला की शर्त रखने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला के अनुसार उसकी शादी करीब ढाई वर्ष पहले बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर साहनी निवासी फरमान पुत्र जबर के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ देहरादून आकर रहने लगी थी। दोनों यहां किराये के मकान में रह रहे थे।

You might also like

देहरादून में ED की दस्तक, चंदन सिंह जीना के घर से लाखों की नकदी और सोने के सिक्के बरामद

चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप

CCTV में कैद खौफनाक वारदात! दो लोगों ने युवक को डंडों से पीटा, मौके पर मौत

महिला का आरोप है कि करीब चार महीने पहले पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। उस समय पति की बहन भी मौके पर मौजूद थी। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई। महिला का कहना है कि वह अपना वैवाहिक जीवन बचाना चाहती थी और इसी उम्मीद में उसने पति के साथ दोबारा रहने की कोशिश की।

बताया गया कि 14 जुलाई को महिला अपने पति के गांव स्थित घर पहुंची और पति व ससुराल वालों से उसे दोबारा साथ रखने की गुहार लगाई। आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला वापस देहरादून लौट आई और अपनी बहनों के साथ रहने लगी।

महिला के मुताबिक, कुछ समय बाद उसका पति भी देहरादून आया और दोबारा साथ रहने की बात कही। हालांकि, आरोप है कि इसी दौरान पति ने उसके सामने कथित तौर पर ऐसी शर्त रखी, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। महिला का कहना है कि पति ने दोबारा उसे अपने साथ रखने के लिए बहनोई के साथ हलाला की प्रक्रिया से गुजरने की बात कही।

महिला ने इस शर्त का विरोध किया और आरोप लगाया कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया। इसके बाद उसने पटेलनगर पुलिस से लिखित शिकायत कर मामले में कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। महिला ने पुलिस को कथित मोबाइल संदेश समेत अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं और उनकी जांच की मांग की है।

शिकायत के आधार पर पटेलनगर पुलिस ने आरोपी पति फरमान और उसके परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 85 तथा मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। कार्रवाई के बाद पुलिस ने फरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब महिला की ओर से लगाए गए आरोपों, उपलब्ध साक्ष्यों और मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल प्रकरण की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags: Dehradun crime newsDehradun PoliceDehradun Triple Talaq CaseHalala ControversyMuslim Marriage LawTriple TalaqUttarakhand crimeUttarakhand news
Previous Post

3.5 करोड़ की मोहब्बत पड़ी भारी! ब्रेकअप के बाद पैसे मांगने पहुंचे CEO, कोर्ट ने दिया झटका

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में ED की दस्तक, चंदन सिंह जीना के घर से लाखों की नकदी और सोने के सिक्के बरामद
क्राइम

देहरादून में ED की दस्तक, चंदन सिंह जीना के घर से लाखों की नकदी और सोने के सिक्के बरामद

by Seemaukb
September 11, 2026
चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप
क्राइम

चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप

by Seemaukb
September 8, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

राज्य स्थापना दिवस पर भ्रष्टाचार के खिलाफ यूकेडी करेगी प्रदर्शन

राज्य स्थापना दिवस पर भ्रष्टाचार के खिलाफ यूकेडी करेगी प्रदर्शन

November 6, 2022
मंत्रिमंडल विस्तार पर ब्रेक: सुबोध उनियाल को मिली संसदीय कार्य मंत्री की कुर्सी

मंत्रिमंडल विस्तार पर ब्रेक: सुबोध उनियाल को मिली संसदीय कार्य मंत्री की कुर्सी

August 13, 2025

Don't miss it

पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार
क्राइम

पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार

September 14, 2026
3.5 करोड़ की मोहब्बत पड़ी भारी! ब्रेकअप के बाद पैसे मांगने पहुंचे CEO, कोर्ट ने दिया झटका
देश-दुनिया

3.5 करोड़ की मोहब्बत पड़ी भारी! ब्रेकअप के बाद पैसे मांगने पहुंचे CEO, कोर्ट ने दिया झटका

September 14, 2026
बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! RBI का नया ड्राफ्ट, संदिग्ध लेन-देन पर लग सकती है रोक
देश-दुनिया

बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! RBI का नया ड्राफ्ट, संदिग्ध लेन-देन पर लग सकती है रोक

September 14, 2026
देहरादून में प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा! 1776 दुकानों की जांच, 550 के चालान और 1.96 लाख जुर्माना
उत्तराखंड

देहरादून में प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा! 1776 दुकानों की जांच, 550 के चालान और 1.96 लाख जुर्माना

September 13, 2026
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
उत्तराखंड

एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

September 12, 2026
46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने
हेल्थ

46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने

September 12, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार
  • 3.5 करोड़ की मोहब्बत पड़ी भारी! ब्रेकअप के बाद पैसे मांगने पहुंचे CEO, कोर्ट ने दिया झटका
  • बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! RBI का नया ड्राफ्ट, संदिग्ध लेन-देन पर लग सकती है रोक

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.