Tuesday, September 15, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

चंपावत में कांग्रेस को बड़ा झटका! नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

September 15, 2026
in उत्तराखंड, राजनीती
चंपावत में कांग्रेस को बड़ा झटका! नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन जनपद चंपावत में भाजपा ने बड़ी राजनीतिक जॉइनिंग कराई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नए सदस्यों का फूलमाला और भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक स्थान से बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भाजपा से जुड़ना प्रदेश में पार्टी के पक्ष में बन रहे माहौल को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में लगातार हो रही जॉइनिंग इस बात का संकेत है कि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों का पार्टी के विचारों एवं नीतियों पर भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पक्ष में बना माहौल अब निजी समाचार संस्थानों के सर्वे में भी दिखाई देने लगा है।

You might also like

बिजली चोरों पर टूटा विजिलेंस का कहर, 60 से ज्यादा केस पकड़े; गांव में मचा हड़कंप

हिंदी दिवस पर SGRRU में गूंजी रचनात्मकता, कविता-पाठ, कहानी और भाषण प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

देहरादून में प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा! 1776 दुकानों की जांच, 550 के चालान और 1.96 लाख जुर्माना

महेंद्र भट्ट ने कहा कि पिछले 12-14 वर्षों में प्रदेश और देश में विकास की गति तेज हुई है। दूर-दराज के गांवों तक सड़क पहुंचने, बिजली की सुविधा बढ़ने और जनसुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विकास के साथ जनप्रतिनिधियों का भी जुड़ाव स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता अपने क्षेत्र में विकास कराना होती है और इसी वजह से वे ऐसी सरकार के साथ खड़ा होना चाहते हैं, जो विकास और जनकल्याण को आगे बढ़ा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। उन्होंने चंपावत के लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैसा नेतृत्व राज्य को देने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह नेतृत्व आगे चलकर देश का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा के पक्ष में बन रहे माहौल को और मजबूत करने के लिए सभी नए सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी समय में दो-तिहाई बहुमत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ेगी।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नए सदस्यों को भाजपा के सिद्धांतों, विचारधारा और संगठन की कार्यपद्धति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों के सम्मान की चिंता करना संगठन का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों की क्षमता, उपलब्धता और परिस्थितियों के अनुसार उन्हें संगठनात्मक एवं चुनावी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

पार्टी के अनुसार, चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की प्रेरणा से भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधियों में नगर पंचायत पाटी के अध्यक्ष नारायण लाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संगठन गोविंद सिंह बोहरा, सभासद बलराज पाटनी, सभासद नवल पचौली, सभासद दीपक गहतोड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल गहतोड़ी, ग्राम प्रधान कजीना भगवती प्रसाद जोशी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोहाघाट ललित सिंह पाटनी, पूर्व ग्राम प्रधान बिगराकोट एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस प्रकाश चंद्र शर्मा, पूर्व यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पाटी संजय सिंह पाटनी, छात्र नेता दीपक सिंह और तनुज सिंह बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य राईकोट कुंवर लोहाघाट डूंगर सिंह पार्थोली, नगर पालिका लोहाघाट के सभासद योगेश जोशी, ग्राम प्रधान कायल मोहन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राईकोट कुंवर अंकित सिंह कुंवर, पूर्व ग्राम प्रधान नाकोट खोलिया पवन राम, ग्राम प्रधान कुनाड़ी पुष्कर सिंह, ग्राम प्रधान पासम चंद्रकांत तिवारी, पूर्व ग्राम प्रधान सुल्ला त्रिलोक सिंह सामंत, ग्राम प्रधान कमलेड़ी कमल कुंवर, क्षेत्र पंचायत सदस्य पासम नैन राम, ग्राम प्रधान चोड़ला दीपक सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान सुल्ला हरीश राम, ग्राम प्रधान मढ़ुवा सुरेंद्र राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य डुंगरा बोहरा विनोद सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान बाकू हरीश कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरेली पुष्कर धौनी, ग्राम प्रधान मूलाकोट चंचल सिंह अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मूलाकोट मदन सिंह भी भाजपा में शामिल हुए।

जॉइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags: BJP Joining UttarakhandBJP newsChampawat BJP JoiningChampawat NewsChampawat Political NewsMahendra BhattPushkar Singh DhamiUttarakhand BJPUttarakhand newsUttarakhand politics
Previous Post

बिजली चोरों पर टूटा विजिलेंस का कहर, 60 से ज्यादा केस पकड़े; गांव में मचा हड़कंप

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बिजली चोरों पर टूटा विजिलेंस का कहर, 60 से ज्यादा केस पकड़े; गांव में मचा हड़कंप
उत्तराखंड

बिजली चोरों पर टूटा विजिलेंस का कहर, 60 से ज्यादा केस पकड़े; गांव में मचा हड़कंप

by Seemaukb
September 15, 2026
हिंदी दिवस पर SGRRU में गूंजी रचनात्मकता, कविता-पाठ, कहानी और भाषण प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
उत्तराखंड

हिंदी दिवस पर SGRRU में गूंजी रचनात्मकता, कविता-पाठ, कहानी और भाषण प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

by Seemaukb
September 14, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

एक्शन : शासन ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्तीय अधिकारी को हटाया। निदेशालय में किया संबद्ध

एक्शन : शासन ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्तीय अधिकारी को हटाया। निदेशालय में किया संबद्ध

June 28, 2023
बड़ी खबर: डेंगू से मुकाबले को तैयार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, 50 बेड का विशेष वार्ड आरक्षित

बड़ी खबर: डेंगू से मुकाबले को तैयार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, 50 बेड का विशेष वार्ड आरक्षित

April 18, 2025

Don't miss it

चंपावत में कांग्रेस को बड़ा झटका! नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल
उत्तराखंड

चंपावत में कांग्रेस को बड़ा झटका! नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

September 15, 2026
बिजली चोरों पर टूटा विजिलेंस का कहर, 60 से ज्यादा केस पकड़े; गांव में मचा हड़कंप
उत्तराखंड

बिजली चोरों पर टूटा विजिलेंस का कहर, 60 से ज्यादा केस पकड़े; गांव में मचा हड़कंप

September 15, 2026
हिंदी दिवस पर SGRRU में गूंजी रचनात्मकता, कविता-पाठ, कहानी और भाषण प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
उत्तराखंड

हिंदी दिवस पर SGRRU में गूंजी रचनात्मकता, कविता-पाठ, कहानी और भाषण प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

September 14, 2026
1.5 करोड़ की इलेक्ट्रिक कार, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार! भारत में Denza की एंट्री
टेक न्यूज़

1.5 करोड़ की इलेक्ट्रिक कार, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार! भारत में Denza की एंट्री

September 14, 2026
सऊदी की ‘आसमान में दहाड़’, यमन में टोयोटा काफिले की एंट्री से मचा हड़कंप
देश-दुनिया

सऊदी की ‘आसमान में दहाड़’, यमन में टोयोटा काफिले की एंट्री से मचा हड़कंप

September 14, 2026
पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार
क्राइम

पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार

September 14, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • चंपावत में कांग्रेस को बड़ा झटका! नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल
  • बिजली चोरों पर टूटा विजिलेंस का कहर, 60 से ज्यादा केस पकड़े; गांव में मचा हड़कंप
  • हिंदी दिवस पर SGRRU में गूंजी रचनात्मकता, कविता-पाठ, कहानी और भाषण प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.