Friday, October 2, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

शंघाई में उत्तराखंड का डंका! सानिया-पार्थ ने जीते रजत पदक, वर्ल्डस्किल्स में चमकाया देश का नाम

October 1, 2026
in क्रिकेट
शंघाई में उत्तराखंड का डंका! सानिया-पार्थ ने जीते रजत पदक, वर्ल्डस्किल्स में चमकाया देश का नाम
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के दो होनहार युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। चीन के शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड की सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया। सानिया ने रिटेल सेल्स और पार्थ ने इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

22 से 27 सितंबर तक आयोजित वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में दुनियाभर से करीब 1,400 प्रतिभागियों ने 64 कौशल विधाओं में हिस्सा लिया। भारत ने प्रतियोगिता में छह रजत पदक और 20 मेडलियन्स फॉर एक्सीलेंस हासिल किए और विश्व स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त किया। प्रेस नोट के अनुसार, वर्ल्डस्किल्स में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

You might also like

UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे

UPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, यूएसएन-देहरादून-नैनीताल ने मारी बाजी; 10 ओवर के मैचों में दिखा जबरदस्त रोमांच

उत्तराखंड के दो सितारों ने शंघाई में गाड़ा झंडा, भारत को दिलाए 2 रजत पदक

उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ की रहने वाली 21 वर्षीय सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स में रजत पदक हासिल किया। सानिया ने एनआईएफटी पंचकूला से फैशन टेक्नोलॉजी में स्नातक की पढ़ाई की है। वर्ल्डस्किल्स की तैयारी के लिए उन्हें मुंबई स्थित एलटीए स्कूल ऑफ ब्यूटी में विशेष प्रशिक्षण और बूट कैंप दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विजुअल प्रेजेंटेशन, ग्राहक संवाद, बिजनेस मैनेजमेंट, पोस्टर डिजाइन, लाइव कम्युनिकेशन और ई-मेल कम्युनिकेशन जैसे कौशलों पर विशेष रूप से काम किया गया।

वहीं, देहरादून निवासी 25 वर्षीय पार्थ वोहरा ने इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में रजत पदक जीता। पार्थ ने यूपीईएस देहरादून से प्रोडक्ट डिजाइन में स्नातक किया है और वर्तमान में नोएडा की एक कंपनी में इंडस्ट्रियल डिजाइनर के तौर पर कार्यरत हैं। प्रतियोगिता में पार्थ ने 721 अंक हासिल किए और स्वर्ण पदक से महज एक अंक पीछे रहे।

पार्थ की उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी उत्तराखंड की राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में शामिल कौशल विधाओं में नहीं था। उन्होंने ट्रैक-2 के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रवेश किया और क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्डस्किल्स के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

सानिया और पार्थ की यह सफलता इंडियास्किल्स प्रतियोगिता की राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों को पार करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का परिणाम है। इस पूरी यात्रा में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और उत्तराखंड कौशल विकास समिति (यूकेएसडीएस) ने दोनों युवाओं को प्रशिक्षण, बूट कैंप, यात्रा, ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने भी दोनों प्रतिभागियों को सहयोग दिया। उन्हें प्रशिक्षण, आवश्यक उपकरण, आवास, स्टाइपेंड और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के अनुरूप अनुभव उपलब्ध कराया गया, जिससे दोनों युवाओं को अपनी तकनीकी दक्षता को और निखारने का अवसर मिला।

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के सचिव रवि शंकर ने कहा कि सानिया और पार्थ की सफलता कौशल आधारित प्रशिक्षण, संस्थागत सहयोग और युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराने के महत्व को दर्शाती है। विभाग और यूकेएसडीएस की ओर से प्रदेश के युवाओं को कौशल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बड़े मंचों तक पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी सानिया जोशी और पार्थ वोहरा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्व के प्रतिष्ठित कौशल मंच पर उत्तराखंड के युवाओं का देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। दोनों युवाओं की सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं को भी कौशल विकास और उत्कृष्टता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Tags: dehradun newsIndiaSkillsParth VohraSania JoshiShanghai WorldSkillsSkill Development UttarakhandSkill IndiaUttarakhand newsUttarakhand WorldSkillsUttarakhand YouthWorldSkills 2026WorldSkills India
Previous Post

जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका

Next Post

CJP के प्रदर्शन से पहले शिवाजी पार्क में हंगामा, स्थानीय लोगों का सवाल—आखिर कब तक प्रभावित होगा हमारा काम?

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे
क्रिकेट

UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे

by Seemaukb
September 30, 2026
UPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, यूएसएन-देहरादून-नैनीताल ने मारी बाजी; 10 ओवर के मैचों में दिखा जबरदस्त रोमांच
क्रिकेट

UPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, यूएसएन-देहरादून-नैनीताल ने मारी बाजी; 10 ओवर के मैचों में दिखा जबरदस्त रोमांच

by Seemaukb
September 30, 2026
Next Post
CJP के प्रदर्शन से पहले शिवाजी पार्क में हंगामा, स्थानीय लोगों का सवाल—आखिर कब तक प्रभावित होगा हमारा काम?

CJP के प्रदर्शन से पहले शिवाजी पार्क में हंगामा, स्थानीय लोगों का सवाल—आखिर कब तक प्रभावित होगा हमारा काम?

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग : मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती (संशोधन) नियमावली जारी

बिग ब्रेकिंग : मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती (संशोधन) नियमावली जारी

December 29, 2023
मसूरी वन प्रभाग घोटाला: 7 हजार से ज्यादा बाउंड्री पिलर गायब, IFS अधिकारी ने मांगी CBI जांच

उत्तराखंड वन विभाग में तबादला विवाद: 11 दिन में CSB का फैसला पलटा, अफसरों में हड़कंप

September 7, 2025

Don't miss it

देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग लड़की का रेस्क्यू; 3 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार
क्राइम

देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग लड़की का रेस्क्यू; 3 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

October 2, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फेफड़ों की जांच की एडवांस सुविधा शुरू, बच्चों से बुजुर्गों तक की होगी सटीक जांच
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फेफड़ों की जांच की एडवांस सुविधा शुरू, बच्चों से बुजुर्गों तक की होगी सटीक जांच

October 2, 2026
दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में मचा हड़कंप, पायलट पर चाकू से हमला; हाईजैक की कोशिश नाकाम
देश-दुनिया

दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में मचा हड़कंप, पायलट पर चाकू से हमला; हाईजैक की कोशिश नाकाम

October 2, 2026
CJP के प्रदर्शन से पहले शिवाजी पार्क में हंगामा, स्थानीय लोगों का सवाल—आखिर कब तक प्रभावित होगा हमारा काम?
देश-दुनिया

CJP के प्रदर्शन से पहले शिवाजी पार्क में हंगामा, स्थानीय लोगों का सवाल—आखिर कब तक प्रभावित होगा हमारा काम?

October 2, 2026
शंघाई में उत्तराखंड का डंका! सानिया-पार्थ ने जीते रजत पदक, वर्ल्डस्किल्स में चमकाया देश का नाम
क्रिकेट

शंघाई में उत्तराखंड का डंका! सानिया-पार्थ ने जीते रजत पदक, वर्ल्डस्किल्स में चमकाया देश का नाम

October 1, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका

October 1, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग लड़की का रेस्क्यू; 3 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फेफड़ों की जांच की एडवांस सुविधा शुरू, बच्चों से बुजुर्गों तक की होगी सटीक जांच
  • दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में मचा हड़कंप, पायलट पर चाकू से हमला; हाईजैक की कोशिश नाकाम

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.