Monday, October 5, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत

October 5, 2026
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में ‘नशा-मुक्त युवा: विकसित भारत का भविष्य एवं वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल पेशेवरों की भूमिका, अवसर, कौशल एवं संभावनाएं’ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सजग इंडिया की ओर से किया गया, जिसमें उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के नाम पर स्थापित सभागार का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सजग इंडिया की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

You might also like

अवैध कब्जे, टूटी सड़कें और गंदा पानी… समाधान दिवस में 126 शिकायतों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

उत्तराखंड की सियासत में नए विकल्प की दस्तक, शिव प्रसाद सेमवाल बोले- अब एक मंच पर आएं क्षेत्रीय ताकतें

चंपावत में कैबिनेट और घोषणाएं हुईं, लेकिन पशुपालकों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची या नहीं? — किसान मंच

कार्यक्रम की शुरुआत सजग इंडिया एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी द्वारा राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने सजग इंडिया की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की जानकारी दी।

ललित मोहन जोशी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस एवं राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सजग इंडिया पिछले लगभग डेढ़ दशक से युवा संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रहा है। यह अभियान प्रदेश के सभी 13 जनपदों और 95 विकासखंडों तक पहुंच चुका है। हाल ही में प्रदेश के प्रथम गांव माणा से भी अभियान की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि अब इस अभियान को गंगा से गंगासागर और कश्मीर से कन्याकुमारी तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। देश के प्रत्येक युवा को नशामुक्त बनाने तक अभियान जारी रखने की बात कही गई।

नशे के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होने की जरूरत

युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पूरे समाज की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि परिवार, शिक्षक, डॉक्टर, दोस्त और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर इस चुनौती का सामना करना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि युवाओं से संवाद के दौरान यह महसूस हुआ कि सभी के मन में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने की भावना है। उन्होंने कहा कि नशा परिवार और समाज दोनों को प्रभावित करता है। कोई व्यक्ति जब पहली बार गलत कदम उठाता है तो उसके लिए वापस लौटना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि युवाओं को समय रहते सही मार्गदर्शन और सहयोग मिले।

उन्होंने नशे की गिरफ्त में आने वाले युवाओं और उनके परिवारों की पीड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि समाज को इस दर्द को समझना होगा और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हर स्तर पर प्रयास करने होंगे।

राज्यपाल ने कहा कि सरकार, समाज और प्रत्येक नागरिक की सोच नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की होनी चाहिए। उन्होंने सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में नशे के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सजग इंडिया के माध्यम से पिछले 18 वर्षों में 8 लाख से अधिक युवाओं तक पहुंचकर नशे के खिलाफ जागरूकता का कार्य किया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी इस दिशा में काफी काम किया जाना बाकी है।

नशामुक्ति का संदेश पूरे देश तक पहुंचाने का आह्वान

राज्यपाल ने एडवोकेट ललित मोहन जोशी के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसकी सोच और उद्देश्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति का संदेश केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे पूरे देश और मानव समाज तक पहुंचाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भी 2 अगस्त से 100 सप्ताह के नशामुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई है। गृह मंत्रालय और देश की विभिन्न एजेंसियां ड्रग्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ आम लोगों और युवाओं की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत के सामने ड्रग्स एक बड़ी चुनौती है। सीमाओं के रास्ते आने वाला नशा केवल स्वास्थ्य और सामाजिक समस्या नहीं है, बल्कि इसके साथ आतंकवाद की चुनौती भी जुड़ी हुई है। इसलिए देश के प्रत्येक नागरिक को नशे के खिलाफ इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने युवाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें देखकर विश्वास होता है कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Tags: Uttarakhand Governor Gurmit Singhउत्तराखंड राज्यपालगुरमीत सिंहड्रग्स के खिलाफ अभियाननशामुक्त भारत अभियाननशामुक्त युवायुवा संवाद देहरादूनविकसित भारतसजग इंडियासीआईएमएस कॉलेज देहरादून
Previous Post

पैसा सुरक्षित, ब्याज भी दमदार! ₹10 लाख की NSC पर 5 साल में करीब ₹4.49 लाख कमाई

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अवैध कब्जे, टूटी सड़कें और गंदा पानी… समाधान दिवस में 126 शिकायतों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
उत्तराखंड

अवैध कब्जे, टूटी सड़कें और गंदा पानी… समाधान दिवस में 126 शिकायतों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

by Seemaukb
October 5, 2026
उत्तराखंड की सियासत में नए विकल्प की दस्तक, शिव प्रसाद सेमवाल बोले- अब एक मंच पर आएं क्षेत्रीय ताकतें
उत्तराखंड

उत्तराखंड की सियासत में नए विकल्प की दस्तक, शिव प्रसाद सेमवाल बोले- अब एक मंच पर आएं क्षेत्रीय ताकतें

by Seemaukb
October 5, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड-चांदी का भाव

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी ने मचाया धमाल, एक झटके में हजारों रुपये की उछाल

June 15, 2026
जानिए सात घोड़ों की पेंटिंग लगाने के वास्तु नियम: दिशा, महत्व और सही स्थान

जानिए सात घोड़ों की पेंटिंग लगाने के वास्तु नियम: दिशा, महत्व और सही स्थान

April 22, 2025

Don't miss it

बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत

October 5, 2026
पैसा सुरक्षित, ब्याज भी दमदार! ₹10 लाख की NSC पर 5 साल में करीब ₹4.49 लाख कमाई
मनी और निवेश

पैसा सुरक्षित, ब्याज भी दमदार! ₹10 लाख की NSC पर 5 साल में करीब ₹4.49 लाख कमाई

October 5, 2026
Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, चुनाव आयोग के दावे पर उठे सवाल; SIR मामले में CEC को नोटिस
देश-दुनिया

Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, चुनाव आयोग के दावे पर उठे सवाल; SIR मामले में CEC को नोटिस

October 5, 2026
अवैध कब्जे, टूटी सड़कें और गंदा पानी… समाधान दिवस में 126 शिकायतों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
उत्तराखंड

अवैध कब्जे, टूटी सड़कें और गंदा पानी… समाधान दिवस में 126 शिकायतों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

October 5, 2026
सावधान! देहरादून समेत उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

October 5, 2026
सैलजा की चिट्ठी बेअसर! हरदा ने नहीं रोकी यात्रा, बेटी अनुपमा के समर्थन से गरमाई कांग्रेस की सियासत
राजनीती

सैलजा की चिट्ठी बेअसर! हरदा ने नहीं रोकी यात्रा, बेटी अनुपमा के समर्थन से गरमाई कांग्रेस की सियासत

October 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत
  • पैसा सुरक्षित, ब्याज भी दमदार! ₹10 लाख की NSC पर 5 साल में करीब ₹4.49 लाख कमाई
  • Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, चुनाव आयोग के दावे पर उठे सवाल; SIR मामले में CEC को नोटिस

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.