Tuesday, October 6, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन

October 6, 2026
in उत्तराखंड
बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जिला प्रशासन की पहल और सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में पात्र बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जुलाई से सितंबर 2026 तक 1611 पात्र वृद्धजनों का चिन्हीकरण किया गया है। इन लाभार्थियों को अब नवंबर 2026 से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निकायों, तहसीलों, विकासखंडों और ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसे बुजुर्गों की पहचान की जा रही है, जो पात्र होने के बावजूद अभी तक वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे। सितंबर माह में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ही 708 पात्र वृद्धजनों को चिन्हित किया गया, जिनकी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

You might also like

बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत

अवैध कब्जे, टूटी सड़कें और गंदा पानी… समाधान दिवस में 126 शिकायतों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

उत्तराखंड की सियासत में नए विकल्प की दस्तक, शिव प्रसाद सेमवाल बोले- अब एक मंच पर आएं क्षेत्रीय ताकतें

समाज कल्याण विभाग के अनुसार 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र बुजुर्गों को ₹1500 प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। यदि पति-पत्नी दोनों योजना के लिए पात्र हैं और उन्हें पेंशन का लाभ मिलता है, तो परिवार को कुल ₹3000 प्रतिमाह बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त हो सकते हैं।

नवंबर के पहले सप्ताह में खातों में पहुंचेगी पेंशन

समाज कल्याण विभाग द्वारा नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। जिला प्रशासन का कहना है कि पात्र बुजुर्गों को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया अभी भी जारी है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे।

पात्र बुजुर्गों की पहचान पर प्रशासन का जोर

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र भ्रमण और सर्वे के दौरान पात्र बुजुर्गों की पहचान की जाए और उन्हें वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य पात्र सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने आवेदन और दस्तावेजी प्रक्रिया में बुजुर्गों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा किसी पात्र व्यक्ति पर उपकार नहीं, बल्कि उसका अधिकार है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि एक-एक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजना का समयबद्ध लाभ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी पात्र बुजुर्ग का आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

प्रशासन की ओर से नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, तहसील, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र बुजुर्गों के चिन्हीकरण की कार्रवाई की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर से आवश्यक प्रस्ताव और आवेदन आगे बढ़ाए जा रहे हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में संबंधित तहसील और स्थानीय निकायों के माध्यम से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन

वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। पात्र बुजुर्ग स्वयं या अपने परिजनों की सहायता से नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट: https://ssp.uk.gov.in/

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जानकारी के अभाव, आर्थिक परेशानी या आवेदन प्रक्रिया की जटिलता के कारण कोई भी पात्र बुजुर्ग सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना से वंचित न रहे।

Tags: dehradun newsDehradun Old Age PensionDM Ashish ChauhanOld Age PensionSeva Sankalp AbhiyanSocial Security SchemeSocial Welfare DepartmentUttarakhand newsUttarakhand Pension Scheme
Previous Post

ब्रेकिंग: UK 07 Rider अनुराग डोभाल गिरफ्तार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत

by Seemaukb
October 5, 2026
अवैध कब्जे, टूटी सड़कें और गंदा पानी… समाधान दिवस में 126 शिकायतों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
उत्तराखंड

अवैध कब्जे, टूटी सड़कें और गंदा पानी… समाधान दिवस में 126 शिकायतों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

by Seemaukb
October 5, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Weather update: उत्तराखंड में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

Weather update: उत्तराखंड में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

May 1, 2023
बिग ब्रेकिंग : अब खत्म होगी संविदा व कच्ची नौकरियों की व्यवस्था, नियमित भर्ती प्रक्रिया पर सरकार का फोकस

बिग ब्रेकिंग : अब खत्म होगी संविदा व कच्ची नौकरियों की व्यवस्था, नियमित भर्ती प्रक्रिया पर सरकार का फोकस

April 26, 2025

Don't miss it

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन
उत्तराखंड

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन

October 6, 2026
ब्रेकिंग: UK 07 Rider अनुराग डोभाल गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग: UK 07 Rider अनुराग डोभाल गिरफ्तार

October 6, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

दर्दनाक हादसा : डंपर और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

October 6, 2026
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट
बाजार समाचार

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट

October 6, 2026
राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य का दमदार नामांकन, धामी-भट्ट समेत BJP का कुनबा रहा मौजूद; निर्विरोध चुनाव की उम्मीद
राजनीती

राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य का दमदार नामांकन, धामी-भट्ट समेत BJP का कुनबा रहा मौजूद; निर्विरोध चुनाव की उम्मीद

October 6, 2026
हरीश रावत की यात्रा पर मचा सियासी घमासान! हल्द्वानी में बोले- 7 अक्टूबर को दूंगा पूरा जवाब
राजनीती

हरीश रावत की यात्रा पर मचा सियासी घमासान! हल्द्वानी में बोले- 7 अक्टूबर को दूंगा पूरा जवाब

October 6, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन
  • ब्रेकिंग: UK 07 Rider अनुराग डोभाल गिरफ्तार
  • दर्दनाक हादसा : डंपर और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.