Friday, November 20, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ब्रेकिंग: UK 07 Rider अनुराग डोभाल गिरफ्तार

October 6, 2026
in क्राइम
ब्रेकिंग: UK 07 Rider अनुराग डोभाल गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: बिग बॉस फेम और चर्चित यूट्यूबर UK 07 Rider अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मारपीट, धमकी और जान से मारने की कोशिश के आरोप में अनुराग डोभाल को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

मामला अनुराग डोभाल के रिश्तेदार राज सिंह चौहान की शिकायत से जुड़ा है। राज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट करने, जान से मारने की कोशिश करने और धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You might also like

जीवीके झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना; तलाश जारी

40 लाख का लेनदेन, दुकान का इंतजार! पूर्व मेयर के खिलाफ शिकायत से मचा हड़कंप

जौलजीबी मेले में बवाल, मंच पर हंगामे के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR!

शिकायत के मुताबिक, 5 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे अनुराग डोभाल कुछ युवकों के साथ राज सिंह से मिलने पहुंचे थे। राज सिंह के मुताबिक, वह उस समय एक कार कंपनी के शोरूम में काम में व्यस्त थे, इसलिए उन्होंने बाद में मिलने की बात कही। इसके बाद रात करीब आठ बजे वह एक कैफे पहुंचे, जहां अनुराग डोभाल और उनके कुछ साथी कार में मौजूद थे।

राज सिंह का आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि इसी दौरान अनुराग डोभाल ने उन्हें धमकाया और कथित तौर पर अपने प्रभाव का हवाला दिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसका गला दबाने और मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इसके बाद साथियों को उसे जान से मारने के लिए कहा गया।

राज सिंह ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे कार के नीचे डालने की कोशिश की और लोहे की रॉड अथवा किसी अन्य वस्तु से उसके सिर, छाती और मुंह पर वार किए। शिकायत में एक आरोपी पर चाकू और बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित ने मारपीट के दौरान खुद और अपने परिवार को जान से मारने की धमकी देने तथा उसकी घड़ी और सोने की चेन ले जाने का भी आरोप लगाया है।

मामले की पृष्ठभूमि में पारिवारिक विवाद भी बताया जा रहा है। राज सिंह की चचेरी बहन रितिका की शादी अनुराग डोभाल से हुई है। दोनों परिवारों के बीच चल रहे विवाद को लेकर बातचीत के लिए राज सिंह को बुलाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस जांच में घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जानी बाकी है।

राज सिंह ने अपनी शिकायत में पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि विवाद के दौरान अनुराग डोभाल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता ने बाईपास चौकी प्रभारी पर भी आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। इन आरोपों की भी पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है।

थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी देवेंद्र चौहान के मुताबिक, राज सिंह चौहान की शिकायत के आधार पर अनुराग डोभाल समेत अभय चौधरी, तपन पंडित, धवल राजपुरोहित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव और गुरु भाई समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने मामले में BNS की धारा 117(2), 191(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में अनुराग डोभाल समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी धारा 151 के तहत की गई है। अब पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी। मामले में लगाए गए आरोपों की सच्चाई पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

Tags: Anurag Dobhal arrestedAnurag Dobhal caseAnurag Dobhal DehradunAnurag Dobhal Latest NewsDehradun PoliceUK 07 Rider Anurag DobhalUK07 Rider arrest
Previous Post

दर्दनाक हादसा : डंपर और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Next Post

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

जीवीके झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना; तलाश जारी
क्राइम

जीवीके झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना; तलाश जारी

by Seemaukb
November 20, 2026
40 लाख का लेनदेन, दुकान का इंतजार! पूर्व मेयर के खिलाफ शिकायत से मचा हड़कंप
क्राइम

40 लाख का लेनदेन, दुकान का इंतजार! पूर्व मेयर के खिलाफ शिकायत से मचा हड़कंप

by Seemaukb
November 18, 2026
Next Post
बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

शर्मनाक:  घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बीजेपी नेता समेत दो फरार

बड़ी खबर: सभासद समेत 9 लोगों पर महिला नेत्री ने लगाया गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर बदनाम करने का मामला दर्ज

April 25, 2025
बड़ी खबर :  गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

बड़ी खबर : गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

March 15, 2024

Don't miss it

सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! ₹1,400 गिरा भाव, चांदी भी हुई सस्ती—जानें आज का रेट
बाजार समाचार

सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका! एक दिन में सोना ₹4,600 और चांदी ₹7,400 लुढ़की

November 20, 2026
फेरों से पहले शादी से इनकार, दहेज के आरोपों से घिरा दूल्हा; हल्द्वानी में हंगामा
उत्तराखंड

फेरों से पहले शादी से इनकार, दहेज के आरोपों से घिरा दूल्हा; हल्द्वानी में हंगामा

November 20, 2026
दुखद: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन,पंचूर गांव में शोक की लहर
उत्तराखंड

दुखद: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन,पंचूर गांव में शोक की लहर

November 20, 2026
बड़ी खबर : देहरादून-हरिद्वार समेत 7 जिलों में बड़ा उलटफेर, 39 इंस्पेक्टरों के तबादले
उत्तराखंड

बड़ी खबर : देहरादून-हरिद्वार समेत 7 जिलों में बड़ा उलटफेर, 39 इंस्पेक्टरों के तबादले

November 20, 2026
जीवीके झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना; तलाश जारी
क्राइम

जीवीके झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना; तलाश जारी

November 20, 2026
भाजपा को घेरते-घेरते खुद घिरे हरक! 23 साल पुराने केस में हिमंता ने बढ़ाई हलचल
देश-दुनिया

हरक सिंह रावत की बढ़ीं मुश्किलें, असम में 17 धाराओं में FIR दर्ज

November 20, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका! एक दिन में सोना ₹4,600 और चांदी ₹7,400 लुढ़की
  • फेरों से पहले शादी से इनकार, दहेज के आरोपों से घिरा दूल्हा; हल्द्वानी में हंगामा
  • दुखद: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन,पंचूर गांव में शोक की लहर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.