Tuesday, October 6, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दर्दनाक हादसा : डंपर और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

लक्सर-पुरकाजी रोड पर देर रात स्कॉर्पियो और मिट्टी से भरे डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

October 6, 2026
in हादसा
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार/लक्सर: लक्सर-पुरकाजी रोड पर भैंसली वाला गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मिट्टी से भरे डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिले का एक परिवार स्कॉर्पियो से लक्सर की श्रीराम कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। परिवार के सात सदस्य समारोह में शामिल होने के बाद देर रात वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। इसी दौरान लक्सर-पुरकाजी रोड पर भैंसली वाला गांव के पास उनकी स्कॉर्पियो की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

You might also like

हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त

सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल

जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। बताया गया कि स्कॉर्पियो में सवार 50 वर्षीय आदेश, उनकी 35 वर्षीय बहन निशा, 37 वर्षीय बहन राखी और आदेश की 12 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, हादसे में आदेश की पत्नी, उनकी बुजुर्ग मां और छह वर्षीय छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लक्सर-पुरकाजी रोड पर मिट्टी से भरे डंपर तेज रफ्तार में दौड़ते हैं, जिससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से डंपरों की रफ्तार और संचालन की निगरानी बढ़ाने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Tags: breaking newsDumper AccidentHaridwar newsLaksar NewsLaksar Road AccidentPurkazi Road Accidentroad accidentScorpio AccidentUttarakhand newsलक्सर हादसासड़क हादसा
Previous Post

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त
हादसा

हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त

by Seemaukb
October 5, 2026
सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल
हादसा

सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल

by Seemaukb
October 3, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Petrol Diesel Price Today 17 August 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव? जानें दिल्ली समेत आपके शहर में आज का भाव

Petrol Diesel Price Today 17 August 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव? जानें दिल्ली समेत आपके शहर में आज का भाव

August 17, 2026
बड़ी खबर : नेगी दा के होली गीत से सियासत में उबाल, सुरों के तीरों ने चढ़ाया सियासी पारा

बड़ी खबर : नेगी दा के होली गीत से सियासत में उबाल, सुरों के तीरों ने चढ़ाया सियासी पारा

March 14, 2025

Don't miss it

जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

दर्दनाक हादसा : डंपर और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

October 6, 2026
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट
बाजार समाचार

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट

October 6, 2026
राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य का दमदार नामांकन, धामी-भट्ट समेत BJP का कुनबा रहा मौजूद; निर्विरोध चुनाव की उम्मीद
राजनीती

राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य का दमदार नामांकन, धामी-भट्ट समेत BJP का कुनबा रहा मौजूद; निर्विरोध चुनाव की उम्मीद

October 6, 2026
हरीश रावत की यात्रा पर मचा सियासी घमासान! हल्द्वानी में बोले- 7 अक्टूबर को दूंगा पूरा जवाब
राजनीती

हरीश रावत की यात्रा पर मचा सियासी घमासान! हल्द्वानी में बोले- 7 अक्टूबर को दूंगा पूरा जवाब

October 6, 2026
व्हाट्सऐप चैट से खुला नशे का नेटवर्क, बहेड़ी से उत्तराखंड के पहाड़ तक फैली सप्लाई चेन के 6 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम

व्हाट्सऐप चैट से खुला नशे का नेटवर्क, बहेड़ी से उत्तराखंड के पहाड़ तक फैली सप्लाई चेन के 6 आरोपी गिरफ्तार

October 6, 2026
बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत

October 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • दर्दनाक हादसा : डंपर और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
  • सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट
  • राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य का दमदार नामांकन, धामी-भट्ट समेत BJP का कुनबा रहा मौजूद; निर्विरोध चुनाव की उम्मीद

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.