Saturday, May 2, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: उत्तराखंड के मुनस्यारी का लड़का उत्तराखंड के रोनाल्डो के नाम से वायरल

June 11, 2022
in उत्तराखंड, क्रिकेट
बड़ी खबर: उत्तराखंड के मुनस्यारी का लड़का उत्तराखंड के रोनाल्डो के नाम से वायरल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून:  गोल गोल गोल का शोर। एक कमाल की किक।  सोशल मीडिया पर यह गोल वायरल है। यह रोनाल्डो, बेकहम, मेसी जैसे धुरंधरों की याद दिला रहा है। यह गोल दागा है।

उत्तराखंड के मुनस्यारी के एक दूरदराज के गांव के साढ़े 15 साल के लड़के हेमराज जोहरी ने। कॉर्नर किक से गेंद गोलकीपर को छकाती हुई सीधे गोलपोस्ट के अंदर नेट में झूल जाती है। 

You might also like

रुड़की में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा: बर्फ फैक्ट्री पर 2.30 करोड़ का जुर्माना

अब नहीं होगी बिजली की टेंशन! उत्तराखंड में बैटरी से चलेगी लाइट, UJVNL का बड़ा फैसला

हर की पैड़ी पर विवाद! महिला की जिद और युवकों की हरकत से मचा बवाल

अब हेमराज उत्तराखंड के रोनाल्डो’ के नाम से वायरल हैं। 

लेकिन इस अविश्वनसीय गोल के दूसरी तरफ संघर्ष का एक लंबा सफर भी है। जिसे हेमराज ने जिया है और जी रहे हैं। यह सफर उस सीमांत गांव से शुरू होता है, जहां हेमराज रहते हैं। जहां आज तक सड़क नहीं पहुंची है। जहां फुटबॉल के मैदान की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। लेकिन यकीन मानिए यह गोल मुनस्यारी से करीब 22 किलोमीटर दूर गांधी नगर के उसी दुर्गम गांव से निकला है।

इस वायरल गोल के बाद इस गोल को कर पाने के पीछे उनके जीवन और संघर्ष की वह कहानी जो शायद आप तक पहुंची हो। बातों-बातों में इस खुशमिजाज लड़के ने इसे बताया। लेकिन गर्व के साथ। पिता टेलरिंग का काम करते हैं। हेमराज की चार बहनें हैं। पूरी जिम्मेदारी पिता पर ही है। वजन घटाने के लिए दुनिया परेशान है।

लेकिन हेमराज जब घर लौटते हैं, तो जरूरी डाइट पर मन मार जाते हैं। पिता की जेब इसकी इजाजत नहीं देती। मुनस्यारी में अपने गांव से देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए निकलते हैं, तो एकबार सोचते हैं। क्योंकि किराए के लिए पिता को उधार कर पैसों का जुगाड़ करना पड़ जाता है। जिस राज्य में फुटबॉल स्टेट गेम है, वहां चार बार नैशनल खेल चुके हेमराज जैसे हीरे किन हालातों में चमकते हैं…

आपको किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है?

हेमराजः डाइट को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। जब मैं घर आता हूं तो खाने को इतना नहीं होता कि डाइट पर अच्छे से ध्यान दे पाऊं मैं। खाने के लिए कम ही होता है। हॉस्टल में तो ठीक ही होता है, जब कॉलेज जाता हूं मैं। जब घर में आता हूं तो खाने के लिए थोड़ा कम ही रहता है। पैसे इतने हैं नहीं पापा के पास की जो चिकन-विकन खिला पाएं। बस डाइट थोड़ी कम हो जाती है।

अपने परिवार के बारे में बताइए? गुजारा कैसे चलता है?

हेमराज: परिवार में मेरी चार बहनें हैं। एक मैं भाई हूं। पापा जब कमाते हैं, परिवार तभी चल पाता है। वैसे नहीं चल पाता इतना। कभी-कभी पैसे इतने होते हैं कि मतलब सीमित होते हैं। कभी-कभी देहरादून जाने के लिए पैसे नहीं होते मेरे पास। तो उधार करके मांगते हैं पापा, तब देते हैं।

आपके सपने क्या हैं?

हेमराजः मेरा सपना है कि मैं अच्छे लेवल पर खेलूं। इंटरनैशनल लेवल पर खेलूं। मेरे पापा का भी सपना है कि मैं इंटरनैशनल लेवल पर खेलूं।

आपको फुटबॉल की कोचिंग कहां से मिली?

हेमराजः मैं अपने गांव में था, तो मैं खेतों में खेला करता था। सीढ़ी वाले खेत हुआ करते थे। मैंने पैसे इकट्ठे करके एक बॉल खरीदी थी। मैंने खुद एक ग्राउंड बनाया था और खुद खेलना स्टार्ट कर दिया था।

खेत में फुटबॉल खेलते थे! तो डांट नहीं पड़ती थी?

हेमराजःएक खाली जमीन थी। पहाड़ों वाला इलाका था। वहां ढलान थी। मैंने खोद-खोदकर एक छोटा सा मैदान बनाया था। वहां मैं अकेले खेला करता था।

Tags: letest Uttrakhand news in Hinditoday's Uttarakhand latest news in HindiUttarakhad broadcast newsUttarakhad news Hindi samachar

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: अब होमगार्डस को भी मिलेगा डीए। आदेश जारी

Next Post

बड़ी खबर: ससुराल से मायके जा रही महिला दो बच्चो संग लापता

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

रुड़की में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा: बर्फ फैक्ट्री पर 2.30 करोड़ का जुर्माना
उत्तराखंड

रुड़की में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा: बर्फ फैक्ट्री पर 2.30 करोड़ का जुर्माना

by Seemaukb
May 2, 2026
भीषण गर्मी में पढ़ाई: उत्तराखंड के 275 सरकारी स्कूलों में बिजली नहीं, बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा
उत्तराखंड

अब नहीं होगी बिजली की टेंशन! उत्तराखंड में बैटरी से चलेगी लाइट, UJVNL का बड़ा फैसला

by Seemaukb
May 2, 2026
Next Post
बड़ी खबर:  ससुराल से मायके जा रही महिला दो बच्चो संग लापता

बड़ी खबर: ससुराल से मायके जा रही महिला दो बच्चो संग लापता

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

दुखद: गर्भवती महिला ने जंगल में दिया बच्चे को जन्म

दुखद: गर्भवती महिला ने जंगल में दिया बच्चे को जन्म

July 28, 2022
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ग्लूकोमा सप्ताह पर विशेषज्ञों ने सांझा की महत्वपूर्णं जानकारियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ग्लूकोमा सप्ताह पर विशेषज्ञों ने सांझा की महत्वपूर्णं जानकारियां

March 18, 2023

Don't miss it

रुड़की में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा: बर्फ फैक्ट्री पर 2.30 करोड़ का जुर्माना
उत्तराखंड

रुड़की में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा: बर्फ फैक्ट्री पर 2.30 करोड़ का जुर्माना

May 2, 2026
उत्तराखंड में सियासी भूचाल: कांग्रेस के दिग्गज BJP में शामिल
राजनीती

उत्तराखंड में सियासी भूचाल: कांग्रेस के दिग्गज BJP में शामिल

May 2, 2026
भीषण गर्मी में पढ़ाई: उत्तराखंड के 275 सरकारी स्कूलों में बिजली नहीं, बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा
उत्तराखंड

अब नहीं होगी बिजली की टेंशन! उत्तराखंड में बैटरी से चलेगी लाइट, UJVNL का बड़ा फैसला

May 2, 2026
हरिद्वार में 24 घंटे में दो सुसाइड: युवक की झूठी कहानी के बाद मौत, महिला ने भी खत्म की जिंदगी
हादसा

आशारोड़ी बना ‘एक्सीडेंट जोन’: ट्रक से भिड़ी कार, युवक की मौत

May 2, 2026
हर की पैड़ी पर विवाद! महिला की जिद और युवकों की हरकत से मचा बवाल
उत्तराखंड

हर की पैड़ी पर विवाद! महिला की जिद और युवकों की हरकत से मचा बवाल

May 2, 2026
मोबाइल यूजर्स ध्यान दें: कल बजेगा इमरजेंसी अलार्म, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड

मोबाइल यूजर्स ध्यान दें: कल बजेगा इमरजेंसी अलार्म, जानिए पूरा मामला

May 1, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • रुड़की में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा: बर्फ फैक्ट्री पर 2.30 करोड़ का जुर्माना
  • उत्तराखंड में सियासी भूचाल: कांग्रेस के दिग्गज BJP में शामिल
  • अब नहीं होगी बिजली की टेंशन! उत्तराखंड में बैटरी से चलेगी लाइट, UJVNL का बड़ा फैसला

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.